बरसात में फ्रिज चलाने का सही तरीका, ज्यादातर लोग अनजान, इस एक गलती से हो जाएगा खराब

बरसात में फ्रिज चलाने का सही तरीका, ज्यादातर लोग अनजान, इस एक गलती से हो जाएगा खराब

मानसून आते ही नमी, बार-बार की बिजली कटौती और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव घर के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए किसी खतरे से कम नहीं होते हैं. ऐसे में सबसे जरूरी और लगातार चलने वाला उपकरण है फ्रिज. लेकिन अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि क्या बारिश के मौसम में फ्रिज को लगातार बिजली से जोड़े रखना सही है? या फिर बिजली जाने के दौरान बंद कर देना चाहिए?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यहां हम आपको बताएंगे कि मानसून में फ्रिज को कैसे इस्तेमाल करना चाहिए, उसे कब चालू रखें, कब बंद करें और किन बातों का ध्यान रखकर आप न केवल अपने फ्रिज को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि बिजली की बचत भी कर सकते हैं.

फ्रिज को हमेशा पावर में रखें या नहीं?

अगर आप घर पर मौजूद हैं और फ्रिज नियमित रूप से इस्तेमाल हो रहा है, तो इसे पावर से जोड़कर रखना ही बेहतर है. आधुनिक फ्रिज खुद को टेम्परेचर के अनुसार कंट्रोल करते हैं. इसलिए इसे बार-बार बंद करना ज्यादा बिजली की खपत करा सकता है.

लेकिन अगर बिजली बार-बार फ्लक्चुएट हो रही है (जैसा कई ग्रामीण और छोटे इलाकों में होता है) तो फ्रिज को स्टेबलाइजर से कनेक्ट करना जरूरी है. इससे अचानक हाई वोल्टेज से कंप्रेसर या सर्किट जलने का खतरा नहीं रहेगा.

स्टेबलाइजर का करें इस्तेमाल

मानसून में अक्सर लाइट एकदम से आ-जा रही होती है. ऐसे में अचानक हाई वोल्टेज फ्रिज को डैमेज कर सकता है. अगर आपके फ्रिज में इनबिल्ट वोल्टेज प्रोटेक्शन नहीं है तो एक अलग से स्टेबलाइजर जरूर लगवाएं. 2-3 हजार रुपये के अच्छे स्टेबलाइजर मार्केट में मिल जाते हैं जो 100V से 280V तक की रेंज को हैंडल कर लेते हैं.

लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं? ये करें

अगर आप किसी टूर पर जा रहे हैं या 2-3 दिन से ज्यादा समय तक घर में नहीं रहेंगे, तो सबसे अच्छा तरीका है कि फ्रिज को पूरी तरह से खाली करें. स्विच ऑफ करके फ्रिज का दरवाजा खुला छोड़ दें. इससे नमी या बदबू नहीं जमेगी. प्लग को स्विच से निकाल दें. इससे बिजली कटने-बढ़ने के दौरान कोई नुकसान नहीं होगा.

फ्रिज के बैकसाइड में सफाई जरूरी

मानसून में अक्सर नमी के कारण फ्रिज के पीछे की जाली (कंडेंसर कॉइल) पर धूल, कीड़े या जमी नमी जमा हो जाती है. इससे कूलिंग पर असर पड़ता है. हफ्ते में एक बार ब्रश या ड्राई क्लॉथ से सफाई जरूर करें.

फ्रिज को बार-बार खोलने से बचें

मानसून में नमी पहले से ही ज्यादा होती है. बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलने से बाहर की नमी अंदर चली जाती है और फ्रिज के अंदर पानी जमा होने लगता है. इससे फूड जल्दी खराब हो सकता है और कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

यह भी पढ़ें: भूकंप आने से पहले ही जोर-जोर से बजने लगेगा फोन! आज ही ऑन कर लें ये सेटिंग, 2 मिनट में हो जाएगा सेट

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo