‘फ्री’ में iPhone 17 बांट रही ये कंपनी! लेने के लिए लोगों की लगी लंबी लाइन, जान लीजिए क्या चल रहा है ऑफर
iPhone 17 “फ्री” लेकिन शर्तों के साथ
मंथली क्रेडिट के जरिए मिलेगा ऑफर
प्लान और खर्च समझना जरूरी
iPhone 17 अभी सबसे लेटेस्ट आईफोन है. इसको खरीदने के लिए फैन्स लंबी लाइन लगाते हैं. अभी कई जगहों पर सेल चल रही है, जिसमें आप काफी कम कीमत पर iPhone 17 खरीद सकते हैं. लेकिन, क्या हो अगर हम कहें कि एक कंपनी फ्री में iPhone 17 बांट रही है.
Surveyचलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं. अमेरिका की एक टेलीकॉम कंपनी है T-Mobile. कंपनी ने एक नया ऑफर पेश किया है, जिसमें यूजर्स को iPhone 17 फ्री में देने का दावा किया जा रहा है. लेकिन यह ऑफर पूरी तरह फ्री नहीं है, क्योंकि इसके साथ कुछ शर्तें जुड़ी हुई हैं.
“फ्री iPhone” ऑफर
इस ऑफर में आपको iPhone 17 सीधे मुफ्त नहीं दिया जाता. इसकी कीमत को मासिक बिल क्रेडिट के रूप में एडजस्ट किया जाता है. यानि आपको हर महीने EMI जैसी रकम देनी होती है, जिसे कंपनी बिल क्रेडिट के जरिए कवर करती है. शुरुआत में आपको टैक्स और एक्टिवेशन फीस देनी पड़ती है. अगर आप बीच में प्लान छोड़ते हैं या नंबर बंद करते हैं, तो फोन की बाकी बची रकम आपको एक साथ चुकानी पड़ सकती है.

कौन ले सकता है यह ऑफर?
यह ऑफर उन्हीं यूजर्स के लिए है जो नया कनेक्शन लेते हैं या किसी अन्य नेटवर्क से T-Mobile में स्विच करते हैं. इसके अलावा आपको एक प्रीमियम अनलिमिटेड प्लान लेना होगा, जो सामान्य प्लान से महंगा होता है. ज्यादातर मामलों में आपको अपना पुराना स्मार्टफोन भी एक्सचेंज करना होगा, तभी आपको पूरा फायदा मिलेगा. बिना एक्सचेंज के डिस्काउंट कम हो सकता है.
इन शर्तों को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी
इस तरह के ऑफर आमतौर पर 24 से 36 महीने तक चलते हैं. इस दौरान आपको उसी नेटवर्क और प्लान पर बने रहना होता है. अगर आप प्लान बदलते हैं या कनेक्शन बंद करते हैं, तो बची हुई रकम तुरंत देनी पड़ सकती है. इसके अलावा, प्रीमियम प्लान की वजह से आपका कुल खर्च समय के साथ ज्यादा हो सकता है, भले ही फोन “फ्री” दिख रहा हो.
क्यों कंपनियां देती हैं ऐसे ऑफर?
टेलीकॉम कंपनियां नए ग्राहक जोड़ने और पुराने यूजर्स को बनाए रखने के लिए ऐसे ऑफर लाती हैं. iPhone जैसे फ्लैगशिप फोन का इस्तेमाल करके कंपनियां यूजर्स को लंबे समय तक अपने नेटवर्क से जोड़कर रखना चाहती हैं.
डील लेने से पहले क्या सोचें
- अगर आप यह ऑफर लेने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ फोन की कीमत पर ध्यान न दें.
- पूरा प्लान, मासिक खर्च और कॉन्ट्रैक्ट अवधि को समझें. कई बार “फ्री” फोन लेने के बाद कुल खर्च ज्यादा हो जाता है.
यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile