लूट लो डील! लगभग आधी कीमत पर मिल रहे Voltas-LG जैसे ब्रांड के AC, गर्मी आने से पहले तगड़ा मौका, दबाकर खरीद रहे लोग
अगर आप इस गर्मी घर के लिए नया एयर कंडीशनर लेने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है. अभी आप बंपर छूट के साथ एयर कंडीशनर घर ला सकते हैं. आपको बता दें कि ऑफ सीजन सेल के चलते 1.5 Ton Window AC पर भारी छूट मिल रही है. Flipkart पर Voltas, Blue Star, LG, Samsung, Lloyd, Haier और Godrej जैसे बड़े ब्रांड्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. गर्मी शुरू होने से पहले इतनी बड़ी कटौती कम ही देखने को मिलती है.
SurveyVoltas, Blue Star और LG पर तगड़ी छूट
Voltas का 1.5 Ton Window AC, जिसकी सामान्य कीमत 42,990 रुपये है, अभी 36 प्रतिशत की छूट के बाद 27,399 रुपये में मिल रहा है. इसके साथ एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा लेकर कीमत और कम की जा सकती है.
Blue Star का 1.5 Ton मॉडल 39,500 रुपये से घटकर 26,750 रुपये में उपलब्ध है. यानी करीब 32 प्रतिशत की सीधी छूट मिल रही है.
LG का 1.5 Ton 5 Star Window AC आम तौर पर 72,990 रुपये में आता है, लेकिन अभी 47 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद यह 38,990 रुपये में मिल रहा है. वहीं 3 Star वेरिएंट 67,990 रुपये से घटकर 31,990 रुपये में उपलब्ध है, जो 53 प्रतिशत तक की छूट है.
Whirlpool और Carrier भी रेस में
Whirlpool का 1.5 Ton Window AC 50,000 रुपये की जगह 27,409 रुपये में मिल रहा है. यह लगभग 45 प्रतिशत की छूट है.
Carrier का 1.5 Ton मॉडल 45,000 रुपये से घटकर 28,399 रुपये में उपलब्ध है. यहां करीब 37 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.
ऑफ सीजन खरीदारी क्यों फायदेमंद
अक्सर लोग गर्मी शुरू होने के बाद AC खरीदते हैं, जब कीमतें अपने उच्च स्तर पर पहुंच जाती हैं. लेकिन ऑफ सीजन में कंपनियां स्टॉक क्लियर करने के लिए भारी डिस्काउंट देती हैं. यही वजह है कि अभी 1.5 Ton Window AC पर इतनी बड़ी कटौती देखने को मिल रही है.
अगर आपका बजट सीमित है लेकिन आप गर्मी से राहत चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. बैंक ऑफर, नो कॉस्ट EMI और एक्सचेंज डील्स से कुल कीमत और कम हो सकती है. हालांकि खरीदने से पहले बिजली की खपत, स्टार रेटिंग और कमरे के आकार का ध्यान जरूर रखें. गर्मी शुरू होने के बाद इन मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है. ऐसे में अभी खरीदारी करना जेब के लिहाज से समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: साल 2026 में Jio के सबसे सस्ते 5G प्लान्स, दाम 200 रुपये से भी कम, रिचार्ज करने से पहले जान लें सारी डिटेल्स
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile