इस Father’s Day को बनाओ सबसे खास, पापा को गिफ्ट करने के लिए बेस्ट रहेंगे ये 5 टेक गैजेट्स

By

हर साल जून के महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाने वाला Father’s Day इस साल 21 जून को आ रहा है. इस दिन बच्चे अपने पिता को तोहफे देते हैं और कोशिश करते हैं की उनका दिन अच्छा जाए और जो काम वो परिवार के लिए करते हैं उसे थोड़ी प्रशंसा मिले. इस Father’s Day के आने में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है और इसके चलते कई लोग लास्ट मोमेंट पर अपने पिता के लिए एक गिफ्ट का चुनाव करने निकले हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अब अपने पिता के लिए एक तोहफा चुनने वाले हैं तो यहां हैं 5 ऐसे तोहफे जो आपके पिता के लिए होंगे सबसे खास.

iPhone 17 Pro (1,34,900 रुपये)

यह स्मार्टफोन आपके पिता के लिए सबसे अच्छे तोहफों में से एक है. इसमें 6.3 इंच का एक लाजवाब LTPO सूपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 120Hz के दमदार रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसका डिस्प्ले 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने में सक्षम है. इसके अलावा बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए इस स्मार्टफोन में Apple की अपनी A19 प्रो चिप मिलती है, इसके साथ ही यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए काफी अच्छा है क्योंकि इसमें एक दमदार ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जो 48MP के प्राइमरी कैमरा, 48MP के अलट्रा वाइड लैंस और 48MP के टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है.

Samsung Galaxy S26 (79,999 रुपये)

अगर आपके पिता को Android ज्यादा पसंद है तो इस फादर्स डे उन्हें Samsung Galaxy S26 सीरीज का बेस मॉडल दिलाना एक अच्छी चॉइस रहेगी. इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का एक दमदार Dynamic LTPO AMOLED 2x डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है. इसके ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अलट्रा वइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लैंस देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसकी 3400mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है जो 25W तक की वयर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

Xiaomi 17 Ultra (1,39,998 रुपये)

Xiaomi का यह सबसे नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन फोटोग्राफी करने के शौकीन लोगों के लिए ही बनाया गया है और अगर आपके पिता भी फोटोग्राफी में रुची रखते हैं तो उनके लिए यह तोहफा सबसे बेस्ट रहेगा. यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है और इसमें एक बहुत ही बड़ा कैमरा सेटअप देखने को मिलता है. इसके लाजवाब ट्रिप्ल कैमरा सेटअप में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का एक पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का एक अलट्रा वाइड लेंस देखना को मिलता है. इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का एक LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने की क्षमता है.

CMF Watch 3 Pro (7,999 रुपये)

CMF की यह वॉच बजट स्मार्ट वॉचेस में सबसे बेहतरीन वॉच है, इसमें एक 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 466 पिक्सेल के रेसोलूशन के साथ आता है और इसमें 60Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसका सिलिकॉन बैंड काफी मुलायम और आरामदायक है और यह वॉच अपनी IP68 रेटिंग के साथ धूल मिट्टी से बची रहती है. इसमें 350mAh के बैटरी पैक के आता है जो 13 दिन तक बिना चार्ज के चल सकता है.

OnePlus Pad 4 (59,999 रुपये)

अगर आपके पिता मेट्रो से सफर करते हैं और मेट्रो में टीवी और शोज देखना पसंद करते हैं तो आपको उन्हें गिफ्ट करना चाहिए OnePlus का यह टैब. इसमें 13.2 इंच की बड़ी LCD सक्रीन देखने को मिलती है जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है और इसके साथ ही इसमें 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने की क्षमती मिलती है. यह टेबलेट Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आता है और इसके साथ ही इसमें 13,380mAh की बैटरी मिलती है जो 80W तक की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: International Yoga Day 2026: घर बैठे योग सीखने के लिए बेस्ट हैं ये 5 ऐप्स, आपकी फिटनेस जर्नी को कर देंगे आसान

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By