International Yoga Day 2026: घर बैठे योग सीखने के लिए बेस्ट हैं ये 5 ऐप्स, आपकी फिटनेस जर्नी को कर देंगे आसान
International Yoga Day हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को मनाया जाने वाला है। अगर आप योग और मेडिटेशन की शुरुआत करना चाहते हैं या अपनी मौजूदा प्रैक्टिस को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो यह सही समय हो सकता है। अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए किसी योग स्टूडियो की मेंबरशिप लेने या महंगे डिवाइसेज़ खरीदने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक स्मार्टफोन की मदद से भी आप घर बैठे योग और ध्यान का अभ्यास कर सकते हैं।
Surveyचाहे आप पहली बार योग सीख रहे हों, पहले से नियमित अभ्यास करते हों या दिनभर की भागदौड़ के बाद कुछ मिनट मेडिटेशन करना चाहते हों, कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जो आपकी जरूरत के मुताबिक फीचर्स उपलब्ध कराते हैं। आइए ऐसे ही पांच बेहतरीन ऐप्स के बारे में जानते हैं।
Down Dog (फ्री ट्रायल, 669 रुपये प्रति माह)
Down Dog को सबसे ज्यादा कस्टमाइज किए जा सकने वाले योग ऐप्स में गिना जाता है। इसकी खासियत यह है कि हर बार नया योग सेशन तैयार होता है, जिससे एक ही रूटीन दोबारा नहीं दोहराया जाता।
एक सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को Yoga, HIIT, Barre, Pilates, Prenatal और Meditation समेत कुल छह ऐप्स का एक्सेस मिलता है। हालांकि फ्री ट्रायल के बाद इसका मुफ्त वर्जन उपलब्ध नहीं है, लेकिन सालाना प्लान के हिसाब से यह काफी वैल्यू-फॉर-मनी माना जाता है। यह ऐप iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
Glo (लगभग 2,999 रुपये प्रति माह)
अगर आप योग के साथ मेडिटेशन और पिलाटीज भी सीखना चाहते हैं, तो Glo एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर दुनियाभर के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा अलग-अलग स्तर के यूजर्स के लिए ऑनलाइन क्लासेज उपलब्ध हैं।
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा कंटेंट लाइब्रेरी और कई हफ्तों तक चलने वाले स्ट्रक्चर्ड प्रोग्राम हैं। यह पूरी तरह पेड ऐप है और इसमें कोई मुफ्त प्लान नहीं मिलता, हालांकि नए यूजर्स के लिए ट्रायल दिया जाता है। वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेने पर कीमत में छूट भी मिलती है। यह ऐप iOS और Android दोनों पर उपलब्ध है।
WHO mYoga (मुफ्त)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और भारत सरकार के सहयोग से विकसित WHO mYoga उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो बिना किसी खर्च के योग सीखना चाहते हैं।
इस ऐप में वीडियो और ऑडियो कंटेंट के जरिए योग सिखाया जाता है। यूजर्स 3 मिनट से लेकर 45 मिनट तक की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इसके लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होती।
यह ऐप अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। खास बात यह है कि यह यूजर्स का कोई भी निजी डेटा एकत्र नहीं करता। 12 से 65 वर्ष तक के लोगों के लिए यह उपयुक्त माना जाता है और पहली बार योग शुरू करने वालों के लिए यह मजबूत विकल्प है। यह ऐप iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
Insight Timer (मुफ्त, प्रीमियम प्लान 1,499 रुपये प्रति वर्ष)
Insight Timer को मेडिटेशन के लिए सबसे लोकप्रिय ऐप्स में शामिल किया जाता है। इसमें 2.7 लाख से अधिक मुफ्त गाइडेड मेडिटेशन ट्रैक उपलब्ध हैं, जिन्हें मनोवैज्ञानिकों, माइंडफुलनेस विशेषज्ञों और आध्यात्मिक गुरुओं ने तैयार किया है।
यह ऐप खासतौर पर अच्छी नींद, मानसिक शांति और तनाव कम करने के लिए उपयोगी माना जाता है। प्रीमियम वर्जन में ऑफलाइन सुनने और पूरे कोर्स का एक्सेस मिलता है, लेकिन मुफ्त कंटेंट की संख्या और गुणवत्ता इसे बजट यूजर्स के लिए भी शानदार विकल्प बनाती है। यह ऐप iOS और Android दोनों पर उपलब्ध है।
Headspace (1,499 रुपये प्रति वर्ष)
Headspace दुनिया के सबसे लोकप्रिय शुरुआती मेडिटेशन ऐप्स में से एक है। इसमें कंटेंट को अलग-अलग कोर्स के रूप में व्यवस्थित किया गया है, जिनमें एंग्जायटी, फोकस, नींद और तनाव प्रबंधन जैसे विषय शामिल हैं।
इसका इंटरफेस बेहद सरल और आकर्षक है, जिससे नए यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने में आसानी होती है। नए यूजर्स के लिए फ्री ट्रायल भी उपलब्ध है। यह ऐप iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड किया जा सकता है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
