Digit.in

क्या आपको पता अपने फोन की एक्सपायरी डेट? बॉक्स में छिपा है राज..जान लीजिए यह छोटा-सा हिसाब-किताब

क्या आपको पता अपने फोन की एक्सपायरी डेट? बॉक्स में छिपा है राज..जान लीजिए यह छोटा-सा हिसाब-किताब

लगभग हर प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट होती है. फिर आपके मन में सवाल आ सकता है कि क्या मोबाइल फोन की भी एक्सपायरी डेट होती है? इसका जवाब है- हां. मोबाइल फोन भी एक्सपायरी डेट के साथ आते हैं. लेकिन, फोन बनाने वाली कंपनियां इसको लेकर ज्यादा बात नहीं करती है.

किसी भी फोन की एक्सपायरी डेट को पता करना काफी आसान है. आपको बता दें कि फोन के बॉक्स पर जो डेट लिखी होती है वह आमतौर पर फोन की मैन्युफैक्चरिंग डेट होती है. यानी फोन कब बना वह डेट मोबाइल के डब्बे पर लिखी होती है. इसके साथ एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती है.

ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट का रखें ध्यान

जब भी कोई कंपनी नया स्मार्टफोन लॉन्च करती है तब फोन की सिक्योरिटी और ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट के बारे में जानकारी दी जाती है. Android स्मार्टफोन कंपनी आमतौर पर 2 से 3 साल के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 3-5 साल तक के लिए सिक्योरिटी अपडेट देती है. हालांकि, Samsung और OnePlus जैसे कुछ प्रीमियम ब्रांड 7 साल सिक्योरिटी अपडेट देते हैं.

Apple iPhones की बात करें तो कंपनी इसके लिए 7 साल तक सिक्योरिटी और ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट देती है. सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर आपके फोन के इस्तेमाल को सेफ रखने में मदद करते हैं. इन अपडेट के ना मिलने से फोन का डेटा चोरी हो सकता है या कई ऐप का सपोर्ट आपके फोन पर नहीं मिल सकता है.

बॉक्स पर लिखी होती है मैन्युफैक्चरिंग डेट

अब आते है बॉक्स पर लिखी डेट पर. बॉक्स पर लिखी डेट फोन के मैन्युफैक्चर डेट को दिखाती है. यानी किसी साल फोन बना. इस दिन से ही फोन को मिलने वाले अपडेट चालू हो जाते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर iPhone 13 2021 में लॉन्च हुआ है और मैन्युफैक्चरिंग डेट भी 2021 है तो साल 2024 में फोन खरीदने वाले 3 साल सिक्योरिटी अपडेट मिस कर जाएंगे. यानी कंपनी 7 साल तक अपडेट का वादा करती है फिर भी उनको 3 साल कम अपडेट मिलेंगे.

मोबाइल बनाने वाली कंपनियां बॉक्स या वेबसाइट पर एक्सपायरी डेट की जानकारी नहीं देती है. इस वजह से फोन के लॉन्च होने वाले साल में ही मोबाइल खरीदने की सलाह दी जाती है ताकि सभी अपडेट का फायदा यूजर्स को मिल सके. जैसे-जैसे फोन पुराना होता जाएगा, इसकी कीमत और इस्तेमाल की ड्यूरेशन भी कम होती जाएगी. इस वजह से लोगों को ज्यादा पुराना फोन खरीदने से एक्सपर्ट मना करते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles