दुनिया का सबसे अमीर शख्स इस्तेमाल करता है ये फोन, Android या iPhone..मस्क से जकरबर्ग तक के पास कौन-सा मोबाइल, जानें
एलन मस्क iPhone 17 Pro के साथ नजर आए
वायरल फोटो ने बढ़ाई चर्चा
अरबपतियों के फोन चुनाव को लेकर फिर बहस
Elon Musk Mobile: दुनिया के सबसे अमीर लोगों को लेकर हमेशा एक सवाल रहता है कि वे आखिर कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं. क्या उनके पास कोई खास प्रोटोटाइप होता है या वही फोन जो आम लोग इस्तेमाल करते हैं? अब इस सवाल का एक दिलचस्प जवाब सामने आया है. Elon Musk हाल ही में एक वायरल फोटो में एक फोन के साथ नजर आए.
Surveyफोटो देखकर लग रहा है कि एलन मस्क के हाथ में जो फोन है उसे iPhone 17 Pro सीरीज का हिस्सा बताया जा रहा है. यानी दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क भी एंड्रॉयड की जगह iPhone को पसंद करते हैं. इसका खुलासा एक वायरल फोटो से हुआ है.
वायरल फोटो से हुआ खुलासा
यह फोटो उस समय की है जब मस्क कैलिफोर्निया में एक कोर्ट हियरिंग के लिए जा रहे थे. तस्वीर में उनके हाथ में डीप ब्लू कलर का फोन दिखा, जिसे देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह iPhone 17 Pro डिवाइस है. ध्यान देने वाली बात यह है कि मस्क पहले भी iPhone की तारीफ कर चुके हैं. मस्क ने आईफोन के कैमरा और वीडियो क्वालिटी की तारीफ पहले की है.
When you’re in the middle of a raid on Diablo and remember you have to go to court today pic.twitter.com/G059E0T2Fm
— greg (@greg16676935420) April 28, 2026
iPhone की पहले भी कर चुके हैं तारीफ
जब Tim Cook ने iPhone 15 Pro Max से ली गई कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, तब मस्क ने उसकी क्वालिटी की खुलकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि iPhone की फोटो और वीडियो की क्वालिटी काफी शानदार है. इससे पहले भी वह कई बार यह संकेत दे चुके हैं कि वह iPhone इस्तेमाल करते हैं.
I’m not entirely clear on the differences between my current iPhone and the prior versions. Camera is 10% better?
— Elon Musk (@elonmusk) September 7, 2023
क्या सभी अरबपति iPhone ही इस्तेमाल करते हैं?
ऐसा नहीं है. अलग-अलग टेक लीडर्स अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से फोन चुनते हैं. मस्क आईफोन तो मेटा के संस्थापक Mark Zuckerberg अक्सर Samsung Galaxy Ultra सीरीज के साथ नजर आते हैं. जबकि Bill Gates Samsung Galaxy Z Fold जैसे फोल्डेबल फोन इस्तेमाल करते हैं. Sundar Pichai Pixel फोन और अन्य डिवाइस टेस्टिंग के लिए बदलते रहते हैं. जबकि Tim Cook खुद iPhone ही इस्तेमाल करते हैं.
Tesla फोन का आइडिया
मस्क ने पहले Tesla फोन का आइडिया छेड़ा जरूर था, लेकिन अभी तक ऐसा कोई प्रोडक्ट बाजार में नहीं आया है. यही वजह है कि उनका iPhone इस्तेमाल करना लोगों को थोड़ा अलग लग रहा है, क्योंकि वह खुद टेक इंडस्ट्री में इतने बड़े खिलाड़ी हैं.
इस समय क्यों चर्चा में हैं मस्क
यह सब ऐसे समय पर सामने आया है जब मस्क OpenAI के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. उनका आरोप है कि कंपनी अपने मूल मिशन से भटक गई है और उन्हें साइडलाइन किया गया. वहीं OpenAI ने इन आरोपों को खारिज किया है.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile