किस कंपनी का फोन का इस्तेमाल करते हैं Sundar Pichai और Elon Musk? ट्रंप के शपथग्रहण के दौरान खुला राज, फोटो वायरल

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने वापसी कर ली है. राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने कई घोषणाएं भी की हैं. इस शपथ समारोह के दौरान कई टेक लीडर्स को भी देखा गया. इस दौरान टेस्ला के CEO Elon Musk, मेटा के मार्क जुकरबर्ग, Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस , Apple के CEO टिम कुक, Google के CEO सुंदर पिचाई को भी देखा गया.

हालांकि, Google के CEO सुंदर पिचाई और स्टारलिंक के सीईओ मस्क की एक तस्वीर काफी चर्चा में है. इस दौरान दोनों टेक दिग्गज अपने-अपने फोन में बिजी दिखे. जिसको लेकर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. कई लोग इस पर निगेटिव तो कई पॉजिटिव फीडबैक दे रहे हैं. लेकिन, इस दौरान लोगों का ध्यान दोनों के फोन पर भी गया.

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही इस फोटो में सुंदर पिचाई और एलॉन मस्क शपथ समारोह से ज्यादा बिजी अपने फोन में दिख रहे हैं. जिसकी वजह से आलोचना भी हो रही है. इस तस्वीर में दोनों किन फोन का इस्तेमाल करते हैं? वह भी साफ हो गया. लोगों के मन में कई बार ख्याल आता है कि टेक दिग्गज कौन सा स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं. अब इस फोटो से सुंदर पिचाई और एलॉन मस्क के फोन के बारे में तो जरूर पता चल गया है.

पिचाई के हाथ में लेटेस्ट Pixel फोन

फोटो देखकर साफ समझ में आ रहा है कि Google के CEO सुंदर पिचाई कंपनी के लेटेस्ट-जनरेशन Pixel फोन इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. यह फोन Pixel 9 सीरीज का है. यह Pixel 9 प्रो या Pixel 9 XL हो सकता है. दोनों ही फोन सेम डिजाइन के साथ आते हैं हालांकि, दोनों के साइज में अंतर होता है.

मस्क के हाथ में दिख रहा है iPhone

इस तस्वीर में ही एलॉन मस्क भी फोन का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. मस्क के हाथ में iPhone 16 Pro दिख रहा है. यानी सुंदर पिचाई अपनी ही कंपनी का फोन इस्तेमाल करते हैं तो मस्क को ऐपल का आईफोन पसंद है. हाल ही में टेस्ला के CEO Apple और ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के बीच पार्टनरशिप से काफी परेशान थे.

उन्होंने यहां तक साफ कर दिया था कि अगर आईफोन को बनाने वाले अपनी AI योजनाओं के साथ आगे बढ़ते हैं तो वह अपनी कंपनियों में Apple के डिवाइस पर बैन कर देंगे. उन्होंने इस सुरक्षा का उल्लंघन बताया था. दरअसल वे ऐपल को लोगों के डेटा को OpenAI को सौंपने से नाराज थे. अब लग रहा है कि दोनों के बीच बातचीत हो गई है और मामला सुलझ गया है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles