Split AC Best Offers
गर्मियों में एयर कंडीशनर (AC) की मांग बढ़ जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि AC की भी एक उम्र होती है? भले ही AC पर कोई एक्सपायरी डेट न लिखी हो, लेकिन समय के साथ उसकी परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी कम होती जाती है। पुराने AC का इस्तेमाल आपके बिजली के बिल को बढ़ा सकता है और बार-बार खराबियों का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि कब आपको अपने AC को बदल देना चाहिए।
हालांकि, ज्यादातर AC पर कोई एक्सपायरी डेट नहीं दी जाती, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो हमेशा के लिए चलते हैं। समय के साथ किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की वर्किंग पावर घटती है और AC भी इससे अलग नहीं है। पुराने AC का इस्तेमाल करना न केवल बिजली की खपत बढ़ाता है, बल्कि सुरक्षा के नजरिए से भी जोखिम पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें:- अकेले देखना जरा सोच समझ कर, अंदर तक सहमा देंगी ये 5 बॉलीवुड हॉरर फिल्में!
पेशेवरों के अनुसार, एक साधारण एयर कंडीशनर की औसत उम्र 10 से 15 साल होती है। हालांकि, यह अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि आपने AC को कितनी अच्छी तरह मेनटेन किया है, उसका प्रकार क्या है और उसका इस्तेमाल कैसे किया गया है। स्प्लिट AC की उम्र आमतौर पर 15 साल तक हो सकती है, जबकि विंडो AC 8 से 10 साल तक चलता है। ज़्यादातर मैनुफ़ैक्चरर अपने कम्प्रेशर पर 10 साल की वारंटी देते हैं, जो इसके टिकाऊपन का संकेत है।
यह भी पढ़ें:- 4 दिन में 1.2 करोड़ व्यूज़! Netflix पर इन टॉप 10 सीरीज ने मचा रखा है तहलका, जानिए कौन-सा शो है नंबर 1