EPFO system will introduce a new rules and updates soon 2024
भारत में नौकरी करने वाले लोगों के लिए PF (प्रोविडेंट फंड) अकाउंट एक बेहद जरूरी फाइनेंशियल सेफ्टी नेट होता है। जब कोई कर्मचारी किसी कंपनी में काम करता है, तो उसकी सैलरी का एक हिस्सा यानी 12% पीएफ खाते में जमा किया जाता है। इतना ही नहीं, कंपनी (एम्प्लॉयर) भी कर्मचारी के पीएफ में 12% का योगदान देती है। यह अकाउंट न केवल भविष्य के लिए बचत का जरिया है, बल्कि इसमें जमा राशि पर सरकार ब्याज भी देती है। यही कारण है कि पीएफ अकाउंट निवेश के लिए एक सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प माना जाता है।
अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि उनके पीएफ अकाउंट में कितना पैसा जमा हुआ है। इसके लिए आमतौर पर लोग EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बैलेंस चेक करते हैं, लेकिन कई बार वेबसाइट तकनीकी समस्याओं से काम नहीं करती और लोग पीएफ बैलेंस नहीं जान पाते। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वेबसाइट के अलावा भी कई विकल्प मौजूद हैं, जिनसे आप आसानी से अपने PF खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होगी।
अगर आपका मोबाइल नंबर आपके PF खाते और आधार कार्ड से लिंक है, तो आप केवल एक मिस्ड कॉल के जरिए अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस्ड कॉल दें। कॉल अपने आप कट जाएगी और कुछ ही समय में आपको SMS के माध्यम से PF खाते की डिटेल्स मिल जाएंगी।
आप SMS के माध्यम से भी PF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए भी जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर PF खाते और आधार से जुड़ा हो।
इन तरीकों की मदद से आप बिना इंटरनेट और वेबसाइट के झंझट में पड़े, बड़ी आसानी से अपने PF खाते की जानकारी पा सकते हैं।