Nautapa चल रहा है। गर्मी अपनी हदें पार करके बहुत आगे निकल चुकी है। ऐसे में अगर घर में न AC है न कूलर तो रात काटना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में, क्या किया जाए, यही सोचने में ज्यादा से ज्यादा समय गुजर रहा है। हालांकि, एक सोल्यूशन मेरे पास है जिसे आप मैं आपको दे देने वाला हूँ। लेकिन इसके लिए कुछ चाहिए? अगर आपके पास यह है तो समझिए कि काम बन गया। AC वाले इस जुगाड़ के लिए और शिमला वाली कूलिंग के लिए आपके घर में छत वाले पंखे के अलावा एक स्टैन्ड वाला पंखा भी होना चाहिए। दूर दराज के इलाकों में यह आसानी से घरों में मिल जाता है।
इस तूफान पंखे को केवल और केवल 10 रुपये के खर्च में कूलर और AC वाली ठंडक देने वाला है। हालांकि, यह कोई बड़ी तकनीक नहीं है और न ही बाजार से कुछ महंगा खरीदना है। बस घर में पड़ी दो पुरानी प्लास्टिक की बोतल ही काम कर जाने वाली हैं, इसके अलावा कुछ तार, दो लकड़ी की छड़ें और थोड़ी सी बर्फ भी आपको चाहिए होगी, इसे आप घर के फ्रिज से ही ले सकते हैं। इन सब चीजों के साथ आपका स्टैन्ड वाला पंखा शिमला वाली कूलिंग देने लग जाने वाला है! जिन्होंने यह जुगाड़ आजमाया है वो कहते हैं कि सच में कूलर जैसा एहसास होता है। आइए अब विस्तार से इस जुगाड़ के बारे में जानकारी लेते हैं।
यह भी पढ़ें: कूलर में लगा दो ये एक आइटम.. AC हो जाएगा फेल, हार्डवेयर की दुकान पर 100 रुपये में मिलेगा
इस पूरे जुगाड़ के लिए आपको बाजार से कुछ भी खास खरीदने की जरूरत नहीं है। बस वो सभी चीजें होनी चाहिए, जिनके बारे में हम ऊपर जिक्र कर चुके हैं। इसमें आपका कुल खर्च कुछ भी नहीं है, लेकिन अगर आपको बर्फ फ्रिज से नहीं मिल रही है तो इसे लाने में आपके 10 रुपये खर्च हो सकते हैं।
सबसे पहले दोनों प्लास्टिक बोतलों में छोटे-छोटे छेद कर लीजिए। इसके बाद दोनों बोतलों को नीचे यानी बॉटम से काट दीजिए, हालांकि, इस हिस्से को बोतल से अलग न करें, आधे से ज्यादा काट दें। अब इन दोनों बोतलों को sticks और तार की मदद से पंखे की जाली के ठीक पीछे दोनों तरफ उल्टा यानी ढक्कन नीचे की तरफ करके लटका दीजिए। अब जहां से बोतलें काटी थीं वहां से बर्फ के टुकड़े भर दीजिए और आधे से ज्यादा अलग किए गए हिस्से को ढक्कन की तरह बंद कर दें। इसके बाद पंखा ऑन कर दीजिए। इतना करने से आपका काम हो जाने वाला है। अब पंखे के पीछे से आने वाली हवा बर्फ से होकर गुजरेगी और आप तक ठंडी होकर पहुंचेगी।
इस जुगाड़ का विज्ञान एकदम अलग और सिम्पल है। पंखे की तेज हवा जब इन बर्फ भरी बोतलों से टकराती है तो हवा ठंडी होकर आगे की तरफ आती है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे कूलर में हवा ठंडे पानी से गुजरकर ठंडी होती है। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखें तो ठंडक और बेहतर मिलेगी। बोतलें पंखे के जितनी करीब होंगी उतनी ज्यादा ठंडी हवा आएगी। Freezer की पक्की बर्फ बाजार की कच्ची बर्फ से ज्यादा देर टिकती है। अगर बोतलों में पानी के साथ नमक मिलाकर जमाएं तो बर्फ और देर तक चलेगी। साथ ही कमरे में थोड़ी हवा आने के लिए खिड़की थोड़ी खुली रखें।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़