AI के जमाने में फोन्स से लेकर लैपटॉप और टीवी से लेकर AC तक सभी स्मार्ट हो गए हैं। हालांकि, अभी तक Cooler के साथ ऐसे बदलाव नहीं हुए हैं। हालांकि, गर्मी बढ़ती ही जा रही है। मॉनसून अभी तक उत्तर भारत में नजर नहीं आया है। ऐसे में गर्मी अपने पीक पर है, अब ऐसे में आपको AC के साथ राहत चाहिए तो यह आपको महंगा पड़ने वाला है। हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि आपको Cooler से ही अच्छी हवा मिल जाए तो आप ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि AC के ऑल्टर्नेटिव के तौर पर आप कूलर का ही इस्तेमाल कर सकते हैं, यह आपको सस्ता पड़ता है और इसमें बिजली का खर्च भी कम होता है। अब आती है Cooler को स्मार्ट बनाने की बात। यहाँ हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप कैसे AI के इस जमाने में अपने कूलर को कुछ टिप्स और ट्रिक के साथ स्मार्ट बना सकते हैं और इससे ज्यादा से ज्यादा और बेहतर कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं।
आइए जानते हैं कि अगर आप कूलर के साथ ही यह गर्मियाँ काटना चाहते हैं तो आपको क्या करना होगा और किन टिप्स के साथ आपका Cooler स्मार्ट हो जाने वाला है। नीचे हम आपको 3 टिप्स बताने वाले हैं जो आपके Air Cooler को AC का बाप बना सकते हैं।
अगर आप अपने कूलर को वाकई स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले काम के तौर पर इसे ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां हवा आती जाती हो। अगर आप इसे कमरे में बंद करके रख देंगे तो आपको कूलर से किसी भी कीमत पर अच्छी कूलिंग नहीं मिलने वाली है। इसी कारण कूलर को या तो आप कमरे के बाहर रखें या अगर आप इसे कमरे में रख रहे हैं तो खिड़की और दरवाजा खोलकर रखें। डायरेक्ट सनलाइट से कूलर को दूर रखें। अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो आपको कूलर पर शेड लगानी चाहिए।
अगर आप ऐसा कर चुके हैं यानि अगर आप अपने कूलर को सही स्थान पर रख चुके हैं तो आपको दूसरे काम के तौर पर यह करना है कि बर्फ और नमक वाली ट्रिक को अपनाना चाहिए। इसके लिए आपको क्या करना है। मैं आपको कई बार बता चुका हूँ। आइए फिर से एक बार बता देता हूँ। असल में, आपको कुछ कबाड़े में घर में ही पड़ी कुछ बोतल लेनी है, उन्हें अच्छे से साफ करना है, इसके बाद आपको इन बोतलों में पानी भरकर 4-5 चम्मच नमक भी इसमें डाल देना है। अब आपको इस बोतल को या इन बोतलों को ढक्कन बंद करके अपने फ्रिज के फ्रीजर में रख देना है।
अब जब यह बोतल जाम जाए तो आप इसे कूलर के टैंक में डाल सकते हैं। यह ट्रिक कूलिंग कैसे देने वाली है तो आइए इसे भी समझते हैं। पानी में नमक डालने के बाद उसका बर्फ जमा देने से पानी लंबे समय के लिए ठंडा ही रहने वाला है। ऐसे में बोतल तो बन ही है तो आप इस बोतल को बार बार जमाकर ऐसा ही कर सकते हैं। ये ट्रिक काफी प्रभावी है।
आपको अंत में यह भी चेक करना है कि आप अपने कूलर को लगातार मैनटेनेंस मे रखें, सभी चीजें अगर सही हैं तो आपको हनीकॉम्ब पैड्स को भी चेक करना है। ऐसा करके आप अपने Cooler को AC जैसा बना सकते हैं और इससे ज्यादा से ज्यादा कूलिंग ले सकते हैं। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि ऐसा करके Cooler को स्मार्ट बनाया जा सकता है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।
यह भी पढ़ें: बिजली जाने पर भी मक्खन जैसे चलते हैं ये कूलर..लिस्ट का आखिरी वाला है ‘तूफ़ानी हवा का राजा’