बिजली जाने पर भी मक्खन जैसे चलते हैं ये कूलर..लिस्ट का आखिरी वाला है ‘तूफ़ानी हवा का राजा’

HIGHLIGHTS

गर्मी दूर करने के लिए कूलर खरीदने वाले हैं?

आपके लिए 5 कूलर की एक लिस्ट तैयार की है।

यहाँ लिस्ट में इंवर्टर पर चलने वाले और तूफ़ानी हवा देने वाले कूलर शामिल हैं।

बिजली जाने पर भी मक्खन जैसे चलते हैं ये कूलर..लिस्ट का आखिरी वाला है ‘तूफ़ानी हवा का राजा’

जून की इस भीषण गर्मी में अगर आपके पास एसी (AC) नहीं है, तो दोपहर काटना किसी सज़ा से कम नहीं है, यह आप जानते हैं। इसके अलावा सोने पर सुहागा तब हो जाता है जब दोपहर के 2 बजे भयंकर गर्मी में अचानक बत्ती गुल हो जाए। ऐसे में आम कूलर तो ठप पड़ जाते हैं और कमरा भट्टी की तरह तपने लगता है। लेकिन आजकल टेक्नोलॉजी का ज़माना है और मार्केट में अब ऐसे स्मार्ट और तगड़े डेजर्ट कूलर्स आ चुके हैं, जो न सिर्फ बड़े से बड़े हॉल को ठंडा करने की क्षमता रखते हैं, बल्कि आपके घर के नॉर्मल इन्वर्टर पर भी मक्खन की तरह फिसलते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर आप भी बार-बार की बिजली कटौती से परेशान हैं और अपने बड़े कमरे या हॉल के लिए एक ऐसा दमदार कूलर ढूंढ तलाश रहे हैं, जिसमें बार-बार पानी भरने का झंझट न हो, तो यह लिस्ट आपके बहुत काम आने वाली है। आज हम आपको बजाज, क्रॉम्पटन और ओरिएंट जैसी बड़ी कंपनियों के सबसे दमदार 5 हेवी ड्यूटी कूलर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आपके घर को ठंडा रखने के साथ साथ आपकी बार बार पानी भरने की टेंशन को भी छूमंतर कर देते हैं। आइए इन कूलर्स के बारे में एक एक करके जानते हैं।

Bajaj DMH 90 Neo (90L)

अगर आपके घर का लिविंग रूम या हॉल काफी बड़ा है, तो बजाज का यह 90 लीटर वाला मॉडल एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है। इसमें आपको लॉन्ग-लास्टिंग कूलिंग मिलती है। इसके अलावा इसमें 90 लीटर का टैंक भी मिलता है, जो बार बार पानी भरने की टेंशन को दूर कर देता है। इसमें हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ एक स्पेशल आइस चैंबर भी दिया गया है, जहाँ आप बर्फ डालकर एक्स्ट्रा ठंडी हवा का मज़ा ले सकते हैं। इसमें आपको इन्वर्टर सपोर्ट भी मिलता है, जो आपके लिए एक अच्छी बात है।

SUMMERCOOL Alvaro (95L)

समरकून का यह 95 लीटर का डेजर्ट कूलर उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें बहुत दूर तक हवा का थ्रो चाहिए। इसके माध्यम से 40-45 फीट तक हवा आराम से जाती है। इसका मतलब है कि इस कूलर की मदद से आपको कोने कोने में हवा मिल जाती है। अगर इस कूलर के साथ बिजली चली भी जाती है तो भी आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। असल में, इस कूलर में आपको इन्वर्टर सपोर्ट मिलता है। इसमें मजबूत प्लास्टिक बॉडी और वॉटर लेवल इंडिकेटर के साथ दमदार एयर फ़्लो मिलता है।

Crompton Optimus (100L)

क्रॉम्पटन का यह मॉडल इस लिस्ट का सबसे हाई-टेक और प्रीमियम कूलर कहा जा सकता है। इसमें 100 लीटर का बड़ा टैंक मिलता है। इसके अलावा इसमें ऑटो-फिल और ऑटो-ड्रेन जैसी तकनीकी भी मिल जाती है। इसका मतलब है कि ना तो आपको इसमें पानी भरने की जरूरत नहीं और न ही इसका पानी निकालने की टेंशन आपको लेनी है। इसके साथ साथ इसमें स्मार्ट कंट्रोल्स भी मिल जाते हैं। यह हाई-डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स और ह्यूमिडिटी कंट्रोल के साथ आता है। इन्वर्टर पर चलने के साथ-साथ इसकी मजबूत ABS बॉडी इसे सालों-साल खराब होने से बचाती है।

Kenstar MAHA KOOL HC (70L)

अगर आपका बजट थोड़ा कम है या आपको 100 लीटर से थोड़ा छोटा कूलर चाहिए, तो केनस्टार का यह 70 लीटर वाला मॉडल आपके लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल कूलिंग का लाभ आपको मिलता है, इसके अलावा इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स भी मिल जाते हैं। यह कूलर 50 फीट के एयर थ्रो और 4-वे एयर डिफ्लेक्शन (चारों तरफ हवा फैलाने की क्षमता) के साथ आता है। इसके अलावा यह इन्वर्टर पर भी चलता है।

Orient Electric Titan (100L)

लिस्ट का आखिरी और एक और 100 लीटर का बाहुबली कूलर है, जिसे बाजार में ओरिएंट इलेक्ट्रिक की ओर से उतारा गया है। इस कूलर को आप हवा का राज्य भी कह सकते हैं। इसका एयर थ्रो इस लिस्ट में सबसे ज़्यादा है, यह लगभग लगभग 60 फीट तक हवा फेंक सकता है। इसमें बहुत से स्मार्ट फीचर्स भी मिल जाते हैं। जैसे आपको इसमें स्पेशल ‘DenseNest’ हनीकॉम्ब पैड टेक्नोलॉजी दी गई है जो पानी को ज़्यादा देर तक रोक कर रखती है, जिससे कूलिंग बेहतर होती है। ऑटो-फिल सिस्टम और इन्वर्टर कम्पैटिबिलिटी के साथ यह कूलर इस लिस्ट का टॉप कूलर है।

कौन सा कूलर बेस्ट होगा?

अगर आपको एक ऐसा कूलर चाहिए जो बिल्कुल बिना किसी झंझट के चले और जिसमें हाई-टेक फीचर्स (जैसे ह्यूमिडिटी कंट्रोल और ऑटो-ड्रेन) हों, तो Crompton Optimus 100L पर पैसा लगाना सबसे समझदारी भरा फैसला हो सकता है। अगर आपका हॉल बहुत बड़ा और लंबा है और आपको हर कोने में हवा चाहिए तो Orient Titan 100L बेस्ट रहेगा। वहीं, अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद ब्रांड और बेहतरीन सर्विस चाहते हैं, तो Bajaj DMH 90 Neo आपके लिए वैल्यू फॉर मनी हो सकता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: Maharaj Ji ने बताया Cooler को AC कैसे बनाएं..सबको मिल गया 400 साल पुराना नुस्खा!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile