कूलर में बर्फ के साथ डाल दें ये 10 रुपये वाली चीज, भकाभक फेंकेगा ठंडी हवा, कमरे को बना देगा AC जैसा कूल
कूलर से ठंडी हवा पाने का तरीका
बर्फ और नमक से बढ़ेगी कूलिंग
कम खर्च में गर्मी से राहत
Cooler Tips & Tricks: अप्रैल की शुरुआत से ही उत्तर भारत में तेज गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. आने वाले मई और जून में हीटवेव और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है. ऐसे में पंखा और कूलर भी कई बार राहत देने में नाकाम साबित होते हैं, जिससे लोग AC की तरफ रुख करते हैं. लेकिन हर कोई AC खरीदने की स्थिति में नहीं होता है. ऐसे में अगर आप भी कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं और उससे ज्यादा ठंडी हवा चाहते हैं, तो एक बेहद आसान और सस्ता तरीका आपकी मदद कर सकता है.
Surveyकूलर में बर्फ डालें और ठंडी हवा पाएं
गर्मी के दौरान अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर AC जैसी ठंडी हवा दे, तो कूलर के पानी में बर्फ डालना एक असरदार तरीका है. जब आप कूलर में बर्फ डालते हैं, तो पानी का तापमान कम हो जाता है और कूलर से निकलने वाली हवा ज्यादा ठंडी महसूस होती है. यह तरीका खासकर तब काम आता है जब बाहर का तापमान बहुत ज्यादा हो.
नमक डालने से बढ़ेगा असर
सिर्फ बर्फ डालना ही काफी नहीं है. अगर आप बर्फ के साथ थोड़ा नमक भी डालते हैं, तो बर्फ जल्दी नहीं पिघलती. नमक बर्फ के मेल्टिंग प्रोसेस को धीमा कर देता है, जिससे कूलर ज्यादा देर तक ठंडी हवा देता रहता है. इसका मतलब है कि आपको बार-बार बर्फ डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कम खर्च में मिलेगा ज्यादा फायदा
इस ट्रिक की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ज्यादा खर्च नहीं आता. आप सिर्फ 10 रुपये की बर्फ खरीदकर भी इसे आजमा सकते हैं. यह तरीका खासकर मिडिल क्लास परिवारों के लिए फायदेमंद है, जो AC के भारी बिजली बिल से बचना चाहते हैं और कम खर्च में ठंडक चाहते हैं.
फेल हो जाता है कूलर तेज गर्मी में
बहुत ज्यादा तापमान में कूलर कई बार गर्म हवा देने लगता है, क्योंकि बाहर की हवा ही गर्म होती है. ऐसे में कूलिंग कम हो जाती है. लेकिन जब आप बर्फ का इस्तेमाल करते हैं, तो कूलर के अंदर का पानी ठंडा रहता है और हवा भी ठंडी निकलती है, जिससे आपको बेहतर राहत मिलती है.
ध्यान में रखें ये जरूरी बातें
- कूलर में साफ पानी भरें
- बर्फ डालते समय मात्रा का ध्यान रखें
- नमक थोड़ा ही डालें, ज्यादा नहीं
- समय-समय पर पानी बदलते रहें
- बहुत ज्यादा उम्मीद AC जैसी परफॉर्मेंस की न रखें
AC का नहीं है पूरा विकल्प
सच यह है कि यह ट्रिक कूलर को AC नहीं बना सकती, लेकिन इसकी कूलिंग को जरूर बेहतर कर देती है. छोटे कमरे या पर्सनल यूज के लिए यह काफी मददगार साबित हो सकती है. लोग अक्सर कूलर से AC जैसी उम्मीद रखते हैं, जो पूरी तरह सही नहीं है. लेकिन अगर आप इस तरह के छोटे-छोटे स्मार्ट तरीके अपनाते हैं, तो बिना ज्यादा खर्च किए भी काफी हद तक आराम पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
