बिजली के सामान वाले से ले आओ Rs 150 की ये चीज.. Cooler देने लगेगा पहाड़ों वाली कूलिंग

HIGHLIGHTS

Rs 150 की यह चीज़ बिजली की दुकान पर आसानी से मिल जाती है और कूलर की कूलिंग दोगुनी कर देती है।

इस जुगाड़ को एक बार आजमा कर देखें, हर गर्मी में करेगा काम, टेंशन हो जाएगी दूर।

इस ट्रिक के पीछे एक असली science है जो research में भी साबित हो चुकी है।

इस बार की गर्मी ने तो हद ही कर दी है। दिल्ली हो या लखनऊ, पटना हो या भोपाल, हर तरफ से एक ही खबर आ रही है कि पारा 45 डिग्री के पार जा चुका है। ऐसे में घर में बैठना भी किसी सजा से कम नहीं लग रहा। कूलर चल रहा है लेकिन हवा इतनी गर्म निकल रही है कि लगता है जैसे सामने आग जल रही हो। लोग AC खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन जेब इजाजत नहीं दे रही है। हालांकि, गर्मी तो बढ़ती जा रही है, लेकिन इसे दूर या कम भी किया जा सकता है, आज मैं आपको इसी बारे में बताने वाला हूँ कि आखिर आप कैसे अपने कूलर से सस्ते में ही AC जैसी कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं। आज मैं आपको जिस तरीके या चीज के बारे में बताने वाला हूँ उसमें आपके 150 रुपये के आसपास का खर्च हो होने वाला है, लेकिन इसके बाद आपको कूलिंग अच्छी मिलने वाली है। असल में, यह जुगाड़ एक छोटे से Timer Switch से जुड़ा है जो किसी भी बिजली के सामान की दुकान पर आसानी से मिल जाता है। इसके साथ आपको करना क्या है, आइए जानते हैं।

Timer Switch वाला जुगाड़

इस जुगाड़ में आपको अपने कूलर के पंप की सप्लाई में एक छोटा सा टाइमर स्विच लगाना है। यह timer switch बिल्कुल वैसा ही है जैसा गीजर या बिजली के दूसरे उपकरणों में इस्तेमाल होता है। आपको इस switch को कूलर के pump की wire में लगाना है, जिसके बाद यह pump को हर 10 से 15 मिनट पर अपने आप थोड़ी देर के लिए बंद कर देता है और फिर चालू कर देता है। बस इतना ही करना है। ना कोई बड़ी मेहनत, ना किसी electrician की जरूरत। किसी भी बिजली के सामान वाले की दुकान पर यह timer switch आसानी से 150 रुपये या उससे कुछ ज्यादा कीमत में मिल जाने वाला है और इसे लगाने में 5 मिनट से ज्यादा नहीं लगते। अब सोचकर देखिए जो पैसे आप बर्फ पर रोज खर्च कर रहे थे, उनसे कहीं कम में यह एक बार का जुगाड़ हो सकता है। आइए अब जानते हैं कि आखिर यह काम कैसे करता है।

Timer switch कैसे काम करेगा?

आइए अब जानते हैं कि Cooler pump को थोड़ी देर बंद करने से कूलिंग कैसे बढ़ती है, क्योंकि यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है। असल में, जब कूलर का pump लगातार चलता रहता है तो पैड्स पर हमेशा पानी बहता रहता है। इसकी वजह से पैड्स का तापमान एक जगह टिका रहता है और evaporation यानी भाप बनने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। लेकिन जब pump कुछ देर के लिए बंद होता है तो पैड्स में जो पानी पहले से भरा है, वह तेजी से भाप बनने लगता है। इस भाप बनने की प्रक्रिया में पैड्स खुद और ज्यादा ठंडे हो जाते हैं। फिर जब pump दोबारा चालू होता है तो यह ठंडे पैड्स पर ताजा पानी आता है और कूलिंग पहले से कहीं ज्यादा असरदार हो जाती है। यह बात एक international research में भी साबित हो चुकी है कि pump को intermittently यानी रुक-रुककर चलाने से कूलर की efficiency काफी बढ़ जाती है। तो अब जब हम इतना सब जान रहे हैं तो आइए यह भी जान लेते हैं कि इस जुगाड़ को कूलर में कैसे फिट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़

इस जुगाड़ को कूलर में कैसे इस्तेमाल करें?

सबसे पहले बिजली के सामान वाले की दुकान से एक timer switch खरीद लीजिए और दुकानदार को बता दीजिए कि यह cooler pump के लिए चाहिए, वह सही switch दे देगा। अब कूलर का pump जिस wire से बिजली लेता है, उसी wire में इस timer switch को बीच में लगा दीजिए। Timer को इस तरह set कीजिए कि pump हर 10 मिनट चले और 3 से 5 मिनट के लिए बंद हो जाए। बस, आपका जुगाड़ तैयार है। इसके बाद आपको रोज बर्फ लानी है ना नमक डालना है। Timer अपने आप pump को रुक-रुककर चलाता रहेगा और पैड्स हमेशा ज्यादा ठंडे बने रहेंगे। हालांकि, अगर आप पहली बार timer लगा रहे हैं और electrician से मदद लेना चाहते हैं तो यह और भी आसान हो जाएगा। आप चाहें तो timing को अपनी जरूरत के हिसाब से भी adjust कर सकते हैं।

ये छोटा सा जुगाड़ AC वाली कूलिंग देगा

अगर आप इस जुगाड़ को एक बार अपना लेते हैं तो सबसे पहले तो आपके कूलर के पैड्स हमेशा ज्यादा ठंडे बने रहेंगे और कूलर से निकलने वाली हवा लंबे समय तक ठंडी और तेज बनी रहेगी। इसके अलावा pump लगातार चलने की बजाय रुक-रुककर चलेगा जिससे उसकी उम्र भी बढ़ेगी और बिजली भी कम खर्च होगी। आप अपने कूलर में honeycomb pads का इस्तेमाल करें तो यह जुगाड़ और भी ज्यादा असरदार हो जाता है क्योंकि यह पैड्स पानी को देर तक थामे रखते हैं। हालांकि, समय-समय पर कूलर की सफाई करते रहना भी जरूरी है और इसे हमेशा किसी खुली जगह पर रखना चाहिए। ऐसा करके आप अपने कूलर से ही AC वाली कूलिंग ले सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कूलर में लगा दो ये एक आइटम.. AC हो जाएगा फेल, हार्डवेयर की दुकान पर 100 रुपये में मिलेगा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :