हमने कई बार ऐसा सुना है कि कूलर में बर्फ डालते हैं और एक घंटे में पिघल जाती है। फिर दोबारा बर्फ लाओ दोबारा डालो। यह सिलसिला थका देने वाला है। लेकिन एक ऐसी चीज है जो बर्फ से तीन गुना ज्यादा देर तक ठंडी बनी रहती है और इसकी कीमत है सिर्फ 50 रुपये। इसका नाम है Glauber’s Salt और यह Phase Change Material की category में आता है।
यह एक ऐसा पदार्थ है जो गर्मी को ऐब्सॉर्ब करते वक्त पिघलता है लेकिन अपना तापमान बढ़ने नहीं देता है। यानि यह पिघलता रहता है लेकिन आसपास की चीजों को ठंडा बनाए रखता है। बर्फ भी यही करती है लेकिन Glauber’s Salt यह काम कहीं ज्यादा देर तक करता है।
Glauber’s Salt का असली नाम Sodium Sulphate Decahydrate है। यह 32 डिग्री पर पिघलता है और पिघलते समय घंटों तक आसपास का तापमान 32 डिग्री पर बनाए रखता है। किसी भी केमिकल शॉप या Ayurvedic दवाओं की दुकान पर यह 40 रुपये से 60 रुपये के बीच की कीमत में आसानी से मिल जाता है।
Glauber’s Salt को एक sealed plastic bag या पुरानी बोतल में भर लीजिए। ढक्कन अच्छे से बंद कीजिए और फ्रीज़र में रख दीजिए। कुछ घंटों में यह जम जाएगा। जमने के बाद इस बोतल को कूलर की टंकी में डाल दीजिए। यह बर्फ की तरह पिघलेगा लेकिन पिघलने में 6 से 8 घंटे लेगा जबकि सामान्य बर्फ 1 से 2 घंटे में ही पिघल जाती है।
साधारण बर्फ 0 डिग्री पर जमती है और पिघलते वक्त पानी को बहुत ज्यादा ठंडा कर देती है जिससे कुछ देर बाद असर खत्म हो जाता है। Glauber’s Salt 32 डिग्री पर पिघलता है जो कमरे के तापमान के करीब है। इसका मतलब यह है कि यह धीरे धीरे और लंबे समय तक पानी को ठंडा रखता है।
50 की यह एक बार की खरीदारी है। Glauber’s Salt बार बार किया जा सकता है। फ्रीज़र में जमाओ कूलर में डालो पिघले तो वापस फ्रीज़र में रखो। यही साइकिल चलती रहेगी और बर्फ खरीदने का झंझट हमेशा के लिए खत् हो जाने वाला है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!