कबाड़े वाले से वापिस ले लो पुराना Cooler..5 रुपये का लिक्विड से देने लगेगा शिमला वाली कूलिंग

HIGHLIGHTS

क्या आप अपने Cooler की कूलिंग को डबल करना चाहते हैं?

यहाँ एक दमदार जुगाड़ की जानकारी मौजूद है, जो ऐसा कर सकती है।

इस जुगाड़ में आपके 5 रुपये मात्र खर्च होने वाले हैं, लेकिन आपको कूलिंग शिमला वाली मिलने वाली है।

ऐसा कई बार देखने आता है कि Cooler (कूलर) पूरी स्पीड में चल रहा होता है लेकिन कमरे में न कूलिंग होती है और न आपको कोई राहत मिलती है। जून की गर्मी में मिलता है तो बस उमस और गर्म हवा। ऐसे में सब यही सोचते हैं कि कूलर खराब हो गया और भंगार वाले को बुला लेना चाहिए और पुराने कूलर को बेच देना चाहिए। हालांकि, आपको कुछ देर के लिए रुकना चाहिए और इस गलती को सुधारणा चाहिए, यानि कूलर को बेचने के बजाए, आपको एक नुस्खा अपनाना चाहिए जो आपको फ्री के बराबर ही लगने वाला है। आइए इसके बारे में जानते हैं और यह समझते हैं कि कैसे इस छोटे से कूलर जुगाड़ के साथ आप कूलर की स्पीड के साथ सात कूलिंग को बड़े पैमाने पर बढ़ा सकते हैं।

क्यों कूलर कूलिंग बंद कर देता है?

यह जानना जरूरी है वरना जुगाड़ समझ नहीं आएगा। भारत के ज्यादातर हिस्सों में Supply या Borewell का पानी खारा यानि Hard Water होता है। जब यह पानी लगातार Honeycomb pads पर गिरता है तो पानी तो उड़ जाता है लेकिन उसमें मौजूद Calcium और Magnesium वहीं pads पर जमे रह जाते हैं। धीरे धीरे यह जमाव इतना सख्त हो जाता है कि pads के सारे छेद बंद हो जाते हैं। जब छेद बंद हों तो हवा गुजर ही नहीं पाती। और जब हवा नहीं गुजरेगी तो कूलर सिर्फ बिजली खाएगा कूलिंग कैसे देगा? यही वजह है कि कूलर फुल स्पीड में चलने के बाद भी कमरा ठंडा नहीं होता। अब जानिए कि इस समस्या से छुटकारे के लिए आपको करना क्या है!

घर में बना लें 5 रुपये वाला जादुई liquid

इसके लिए आपको दो चीजें चाहिए जो घर में या पास की किराने की दुकान पर आसानी से मिल जाती हैं। आइए देखते हैं कि ये दो चीजें क्या हैं?

  • सफेद सिरका यानि White Vinegar- इसे आप आधा कप ले सकते हैं।
  • बेकिंग सोडा यानि खाने वाला सोडा- इसे आप 2-4 चम्मच के आसपास ले सकते हैं।

आइए यहाँ आगे अब यह जानते हैं कि आखिर इस जादुई लिक्विड को बनाना कैसे है और कैसे इसे इस्तेमाल करना है।

जादुई लिक्विड बनाने का तरीका स्टेप बाय स्टेप

पहले कूलर का plug निकाल दीजिए। Honeycomb pads को बाहर निकालिए। अब एक spray bottle या मग में गुनगुना पानी लीजिए। उसमें आधा कप सिरका और 3 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाइए। जैसे ही यह दोनों मिलेंगे झाग उठेगा। यही झाग उस जिद्दी सफेद पपड़ी का सबसे बड़ा दुश्मन है। इस mixture को pads पर जहाँ जहाँ सफेद पपड़ी जमी है वहाँ अच्छे से छिड़क दीजिए। 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए। सिरके का acid उस सख्त जमाव को ढीला और नरम कर देगा। 20 मिनट बाद एक पुराना toothbrush या soft brush लीजिए और हल्के हाथों से इस पपड़ी को रगड़ कर निकाल दीजिए।

आखिर में पाइप से तेज स्पीड के पानी से pads को अच्छी तरह धो लीजिए। पूरा जमाव बह जाएगा और pads बिल्कुल नए जैसे दिखने लगेंगे। इतना मात्र करने से आप देखने वाले हैं कि आपका कूलर एक तो सही प्रकार से साफ हो जाने वाला है, अब जब समस्या ही दूर हो चुकी है तो आपको अपने पुराने कूलर से ही दमदार और बेहतरीन कूलिंग मिलने वाली है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ के फेंक ना देना ‘पुरानी बोलत’..गर्मी में वरदान हैं ये.. Cooler को बना देती हैं AC का बाप

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :