Cooler फेंकेगा भकाभक ठंडी हवा, कमरे में हो जाएगी शिमला वाली कूलिंग, बड़े काम की है ये जादुई ट्रिक
गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, और तपती धूप में हर कोई ठंडक की तलाश में है। ऐसे में कूलर हर घर में राहत का जरिया बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान और मुफ्त उपायों से आप अपने कूलर को AC जैसी ठंडी हवा देने वाला बना सकते हैं? जैसा कि कहा जाता है, “जरूरत आविष्कार की जननी है,” ये देसी जुगाड़ उसी का नतीजा हैं। हम आपको आज दो शानदार ट्रिक्स बताएंगे। एक बर्फ और नमक का इस्तेमाल करके और दूसरा मटकों के जुगाड़ से, इन दोनों ही ट्रिक को इस्तेमाल करके आप अपने कूलर को सुपर कूल बना सकते हैं।
Surveyबर्फ और नमक का इस्तेमाल करके
यह एक लोकप्रिय और किफायती तरीका है, जो आपके कूलर को AC जैसी ठंडक दे सकता है। इसे अपनाने के लिए आपको ज्यादा खर्च या मेहनत की जरूरत नहीं है। आगे हम आपको बताने वाले है कि आखिर करना क्या है।
यह भी पढ़ें: खटारा कूलर, AC को देने लग जाएगा टक्कर, अभी के अभी मोटर के साथ फिट कर दो ये 50 रुपये वाला डिवाइस
- सबसे पहले कूलर में पानी भरें और इसे चला दें। ऐसा करने से पानी मोटर के जरिए पैड्स तक पहुंचा है, इससे पैड गीले हो जाते हैं और इसके बाद कूलर ठंडी हवा देने लगता है।
- ज्यादा ठंडी हवा के लिए कूलर में बर्फ का इस्तेमाल करें। आप कूलर में इसके साइज़ के हिसाब से बर्फ डाल सकते हैं, मेरे हिसाब से 50 रुपये के बर्फ में काम हो जाने वाला है। इसके अलावा आप अगर पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं तो दिनभर अपने फ्रिज में बर्फ जमा सकते हैं। इस बर्फ को कूलर में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपका खर्च ज़ीरो हो जाने वाला है।
- बर्फ के साथ कूलर में बर्फ भी डाला जा सकता है। अगर आप लंबे समय के कूलिंग चाहते हैं तो आपको कूलर में 1-2 छोटे चम्मच नमक डाल देना चाहिए। इससे बर्फ की पिघलने की स्पीड कम हो जाती है, ऐसा करके आप लंबे समय तक अपने कमरे में कूलिंग को बनाए रख सकते हैं।
हालांकि, आपको नमक का इस्तेमाल करते हुए कुछ सावधानी भी बरतनी चाहिए, असल में कूलर की मोटर और और टंकी को इससे नुकसान पहुँच सकता है, ऐसे में आपको नमक बेहद संभालकर इस्तेमाल करना चाहिए।
मटकों का देसी जुगाड़ इस्तेमाल करके
अगर आप बिना कोई खर्च किए अपने कूलर को AC जैसा बनाना चाहते हैं, तो यह देसी जुगाड़ आपके लिए है। इस जुगाड़ के लिए आपको केवल और केवल कुछ मटकों की जरूरत है। इनका इस्तेमाल करके आप अपने कूलर को AC जैसा रूप दे सकते हैं? अगर आपके घर में पुराने खराब मटके पड़े हैं तो अच्छा है, नहीं तो आप बाजार से कुछ ला सकते हैं।
- सबसे पहले 3-4 पुराने मटके ले आयें, आप घर में मौजूद मटकों को भी इस्तेमाल में ले सकते हैं, या आप सस्ते में कुछ मटके खरीदकर भी ला सकते हैं।
- एक मटके के तले में छोटा गोल छेद करें (लगभग 2-3 इंच बड़ा)। यह मटका कूलर की टंकी में मोटर को कवर करेगा।
- इसके बाद कूलर की टंकी में मोटर को उठाकर इस मटके को रखें, ताकि मोटर होल के बीच फिट हो जाए।
- बाकी मटकों को तोड़कर उनके टुकड़े में मटके के चारों ओर टंकी में फैला दें। ये टुकड़े पानी को ठंडा रखने में मदद करेंगे।
- अब टंकी को पानी से भर दें। मटके और उनके टुकड़े पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखेंगे।
- अब कूलर शुरू कर दें और पैड्स को गीला हो जाने दें।
ज्यादा अच्छे से इस देसी जुगाड़ को समझने के लिए ये वीडियो जरूर देख लें।
गर्मी के इस मौसम में बिना ज्यादा खर्च किए अपने कूलर को AC जैसा बनाना अब आसान है। बर्फ और नमक की ट्रिक सस्ती और तुरंत असरदार है, जबकि मटकों का जुगाड़ मुफ्त, टिकाऊ, और पर्यावरण के लिए अनुकूल है। इन दोनों तरीकों से आप अपने पुराने कूलर को नया जीवन दे सकते हैं और कमरे को लंबे समय तक ठंडा रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स अब करेंगे हवा से बातें! बिना SIM वाला सुपर फास्ट इंटरनेट मिलेगा इतने रुपये में? देखें डिटेल्स
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile