सावधान! मार्केट में आया ChiChi Call वायरल वीडियो स्कैम, एक निशाना बना रहे स्कैमर्स, इन संकेतों को फौरन पहचाने
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों “ChiChi Call वायरल वीडियो” और कथित “Vera Hill leaked video call” जैसे पोस्ट तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. लेकिन इन लिंक पर क्लिक करना खतरनाक साबित हो सकता है. यह कोई असली स्कैंडल नहीं बल्कि एक साइबर ठगी का जाल है. अगर आपने भी ऐसे लिंक देखा है तो सावधान हो जाइए वर्ना आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है.
Surveyरिपोर्ट्स के अनुसार, यह तथाकथित “ChiChi leaked video call” दरअसल एक Ghost File स्कैम है, जिसका मकसद यूजर्स की निजी जानकारी चुराना है.
कोई असली वीडियो मौजूद नहीं
विश्लेषकों और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस कथित विवाद से जुड़ा कोई वेरिफाइड वीडियो इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है. Vera Hill, जिन्हें ऑनलाइन ChiChi के नाम से जाना जाता है, फिलीपींस के सियारगाओ की एक लाइफस्टाइल और ट्रैवल इंफ्लुएंसर हैं. उनके नाम से जो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं, वे या तो एडिटेड हैं या फिर पूरी तरह से फर्जी कंटेंट हैं. TikTok, Facebook, Telegram और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर जो वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं, वे कथित तौर पर केवल क्लिकबेट हैं.
पहले भी हो चुका है ऐसा स्कैम
बताया जा रहा है कि इसी तरह का Ghost File ऑपरेशन पहले “Pinay Gold Medalist” टैग के जरिए Zyan Cabrera को निशाना बनाकर चलाया गया था. यानी यह कोई नया तरीका नहीं है, बल्कि पुरानी ठगी का नया रूप है.
Ghost File स्कैम कैसे काम करता है?
यह स्कैम SEO poisoning तकनीक का इस्तेमाल करता है. यानी सर्च रिजल्ट में कीवर्ड से भरे ब्लॉग पोस्ट और सोशल मीडिया अकाउंट डाल दिए जाते हैं, जैसे:
- “ChiChi video call full”
- “ChiChi Vera Hill viral link”
जैसे ही यूजर इन लिंक पर क्लिक करता है, उसे एक नकली स्ट्रीमिंग पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है.
इसके बाद क्या हो सकता है:
- यूजर का IP एड्रेस तुरंत कैप्चर किया जा सकता है
- नकली Facebook “age verification” लॉगिन पेज पर भेजा जा सकता है
- फिशिंग पेज पर क्रेडेंशियल डालने को कहा जा सकता है
- “वीडियो देखने के लिए प्लगइन इंस्टॉल करें” का मैसेज आ सकता है
- यह प्लगइन असल में मैलवेयर होता है, जो कीस्ट्रोक रिकॉर्ड कर सकता है और बैंकिंग डिटेल्स तक चोरी कर सकता है.
किन संकेतों से रहें सावधान?
अगर आपको नीचे दिए गए संकेत दिखें तो तुरंत सतर्क हो जाएं:
- “Age verification” के नाम पर Facebook लॉगिन मांगना
- कई बार अलग-अलग URL पर रीडायरेक्ट होना
- “Install plugin to watch” जैसा मैसेज
- ऐसे लिंक से दूरी बनाना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.
भारत में कानूनी जोखिम
भारत में गैर-सहमति वाले निजी कंटेंट या डीपफेक को बनाना, शेयर करना या फैलाना गंभीर अपराध है. Information Technology Act, 2000 और Bharatiya Nyaya Sanhita के तहत इस तरह का कंटेंट शेयर करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. भले ही वीडियो असली हो या फर्जी, उसे शेयर करना आपको कानूनी मुसीबत में डाल सकता है.
यह भी पढ़ें: कब बना था आपका फोन? जानें स्मार्टफोन की सही उम्र, ये है छोटी-सी ट्रिक, मिनटों में मिल जाएगी पूरी कुंडली
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile