Digit.in

Happy Chhath Puja: परिवार और दोस्तों को भेजें छठ पूजा स्पेशल विश, इन यूनिक मैसेज से बनाएं दिन

Happy Chhath Puja: परिवार और दोस्तों को भेजें छठ पूजा स्पेशल विश, इन यूनिक मैसेज से बनाएं दिन

लोक आस्था का महावपर्व छठ का आज तीसरा दिन है. आज 7 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इस महापर्व की शुरुआत 5 नवंबर से ही हो गई थी. कल उगते सूर्य को अर्घ्य देकर यह महापर्व संपन्न हो जाएगा. ऐसे में आज पहली बार अर्घ्य डाला जाएगा. आप Chhath Puja पर अपनों को विश कर सकते हैं.

इस दौरान आप उन्हें यूनिक स्टाइल में बधाई संदेश भेज सकते हैं. इसके लिए हम आपको कुछ चुनिंदा बधाई संदेश बताने जा रहे हैं. जिन्हें आप उन्हें वॉट्सऐप या मैसेज पर भेज सकते हैं. आइए एक-एक करके छठ बधाई संदेश पर नजर डालते हैं.

छठ पूजा बधाई संदेश कुछ ऐसे हैं:


छठ का व्रत देता संतान को दीर्घायु का वरदान,
ये छठ आपके जीवन में भी लाए उमंग।
उल्लास और खुशियां अपार,
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार! Happy Chhath Puja 2024


कुछ अन्य बधाई संदेश:

गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू,
खीर,अन्नानास, नींबू और कद्दू,
छठी मैया करें हर मुराद पूरी, बांटे घर-घर लड्डू…जय छठी मैया शुभ छठ पूजा!


कदुआ भात से होती है पूजा की शुरुआत,
खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात,
सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत,
सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद। Happy Chhath Puja 2024


इसके अलावा आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को WhatsApp GIF भी भेजकर Chhath Puja विश कर सकते हैं. इसके लिए आपको WhatsApp ओपन कर उनके चैट में जाना होगा जिनको आप GIF भेजना चाहते हैं.

इसके बाद नीचे टेक्स्ट बॉक्स के लेफ्ट साइड में इमोजी का ऑप्शन मिलेगा. उसे सेलेक्ट कर लें. इसके बगल में ही आपको GIF का ऑप्शन मिलेगा. यहां पर आपको Chhath लिखने पर कई इमोजी के ऑप्शन मिल जाएंगे. आप अपनी पसंदीदा इमोजी को सेलेक्ट करके उसे भेज सकते हैं.

इसके अलावा आप चाहे तो यूट्यूब से अपने लिए छठ पूजा के गाने भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको फोन पर यूट्यूब का वीडियो लिंक कॉपी करना है. इसके बाद आप किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट या ऐप में वीडियो लिंक कॉपी करके छठ पूजा के वीडियो गाने डाउनलोड कर सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles