आ गया 'AI' का बाप ChatGPT 5, इंसानों की समझ को छोड़ सकता पीछे, जान लें फ्री में इस्तेमाल का तरीका

ओपनएआई (OpenAI) ने आखिरकार अपने बहुप्रतीक्षित AI मॉडल GPT-5 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) ने इस नई जनरेशन के मॉडल को एक बड़ी छलांग बताया है. यह आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) के और करीब पहुंचने की दिशा में बड़ा कदम है. यह नया मॉडल अब ChatGPT में सभी यूजर्स के लिए बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है, जो हर हफ्ते करीब 700 मिलियन यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है.

GPT-5 अब फ्री में उपलब्ध

OpenAI की प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि GPT-5 अब ChatGPT में डिफॉल्ट तौर पर लाइव है. इसका मतलब है कि अगर आप ChatGPT में लॉगिन करते हैं, तो आपको सेटअप करने की कोई जरूरत नहीं है, आप सीधे GPT-5 पर स्विच हो जाएंगे. यह नया मॉडल पुराने सभी वर्जन जैसे GPT-4o, GPT-4.1, GPT-4.5, o3 और o4-Mini की जगह ले चुका है.

क्या है GPT-5 की खासियत?

सैम ऑल्टमैन ने GPT-5 को एक सेल्फ-डायरेक्टेड सिस्टम बताया है, जो इंसानों से बेहतर परफॉर्म कर सकता है, खासकर ऐसे कामों में जो आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण हैं. यानी यह मॉडल न सिर्फ इंसानों की बराबरी करता है, बल्कि कई मामलों में उन्हें पीछे छोड़ने की काबिलियत रखता है.

GPT-5 के वेरिएंट्स: Mini और Nano

OpenAI ने GPT-5 के साथ-साथ दो और वेरिएंट्स भी लॉन्च किए हैं:

  • GPT-5-mini: जो लाइट और तेज है.
  • GPT-5-nano: जो खासतौर पर API यूजर्स के लिए है और कम लागत पर सुपरफास्ट परफॉर्मेंस देता है.

GPT-5 और GPT-5-mini सभी फ्री और Plus यूजर्स को मिलेंगे, जबकि Pro प्लान में और भी ज्यादा सुविधाएं दी जाएंगी. GPT-5 Pro और Thinking Model: $200/माह में उपलब्ध करवाई जा रही है.

जो यूजर Pro प्लान ($200/month) लेते हैं, उन्हें इन दो एक्सक्लूसिव मॉडल्स का एक्सेस मिलेगा:

GPT-5-pro: GPT-5 का एक एडवांस वर्जन

GPT-5-thinking: जो लंबे और जटिल सवालों के लिए डीप थिंकिंग और एनालिसिस कर सकता है

साथ ही Pro यूजर्स पुराने वर्जन में भी स्विच कर सकते हैं, जो रिसर्च या कंपैरेटिव टास्क्स के लिए काम आ सकता है.

Gmail, Contacts और Calendar लिंक करने की सुविधा

Pro यूजर्स को अगली हफ्ते से ChatGPT में अपने Gmail, Google Contacts और Calendar लिंक करने की सुविधा मिलने लगेगी. हालांकि बाकी यूजर टियर्स के लिए ये फीचर्स कब उपलब्ध होंगे, इसकी कोई फिक्स टाइमलाइन नहीं दी गई है.

GPT-5 का इस्तेमाल कैसे करें?

इसके लिए बस chat.openai.com पर जाएं. फिर अपने अकाउंट से लॉग इन करें. इसके बाद कोई भी सवाल पूछें, GPT-5 खुद एक्टिवेट होकर जवाब देगा. इसके लिए कोई अतिरिक्त सेटअप की जरूरत नहीं है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles