Indian Rail: ट्रेन टिकट में बदलना चाहते हैं नाम या डेट? जान लीजिए ये तरीका, बस करना होगा ये छोटा काम

IRCTC Trick: भारतीय रेल से लाखों लोग रोज ट्रैवल करते हैं. कई बार लोगों को पैसेंजर डिटेल्स चेंज करने या ट्रैवल डेट बदलने की जरूरत पड़ जाती है. कई लोग जानकारी के आभाव में ऐसा नहीं कर पाते हैं. हालांकि, आपको बता दें कि भारतीय रेल में कन्फर्म टिकट पर नाम और यात्रा डेट में बदलाव करने के प्रावधान हैं.
आप IRCTC से बुक ऑनलाइन टिकट या आरक्षण काउंटर पर ऑफलाइन टिकट में नाम और ट्रैवल डेट को डेंट चेंज कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ प्रोसेस को फॉलो करना होगा. आपको इसके लिए इंडियन रेलवे या भारतीय रेलवे की कुछ शर्तों को मानना होगा. आप कन्फर्म टिकट को दूसरे व्यक्ति को भी ट्रांसफर कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए भी टर्म और कंडीशन है.
क्या ट्रेन टिकट हो सकता है किसी और को ट्रांसफर?
हालांकि, आप अपनी टिकट को दूसरे नाम पर तभी ट्रांसफर कर सकते हैं जब टिकट को काउंटर से खरीदा गया हो. टिकट केवल परिवार के करीबी सदस्य, जैसे पिता, माता, भाई, बहन, बेटा, बेटी, पति या पत्नी को ही ट्रांसफर की जा सकती है. सरकारी अधिकारियों, शैक्षिणक दौरों पर छात्रों, या ऐसे ही मामलों में किए गए ग्रुप बुकिंग में टिकट ग्रुप के भीतर ट्रांसफर किए जा सकते हैं.
ट्रेन टिकट ट्रांसफर करने का तरीका
इसके लिए ट्रेन के प्रस्थान से कम से कम 24 घंटे पहले नजदीकी रेलवे आरक्षण कार्यालय में जाएं. फिर नाम परिवर्तन का अनुरोध करते हुए एक लिखित आवेदन जमा करें. इसके बाद आपको मूल टिकट धारक और नए यात्री, दोनों के वैलिड आईडी प्रूफ देने होंगे. इसे जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ रेलवे अधिकारी को सौंप दें.
आपको बता दें प्रति टिकट केवल एक बार ही नाम को बदला जा सकता है. IRCTC से बुक टिकट पर आपको यह सुविधा नहीं मिलेगी. सारा प्रोसेस तय समय सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए.
बुक की गई ट्रेन टिकट में यात्रा तिथि बदलने का तरीका
यात्री कुछ शर्तों के तहत अपनी ट्रेन टिकट की यात्रा तिथि को बदल सकते हैं. यह सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों टिकटों के लिए उपलब्ध है, लेकिन बुकिंग के तरीके के आधार पर प्रक्रिया अलग-अलग होती है.
ऑफलाइन ट्रेन टिकटों के लिए ट्रेवल डेट कैसे बदलें (काउंटर बुकिंग):
इसके लिए ट्रेन के प्रस्थान से कम से कम 48 घंटे पहले नजदीकी रेलवे आरक्षण कार्यालय में जाएं. अपने साथ मूल टिकट ले जाएं डेट बदलने को लेकर आवेदन जमा करें. आपकी डेट पर सीट ना उपलब्ध होने पर आप दूसरी डेट को सेलेक्ट कर सकते हैं. आपको बता दें कि ऑनलाइन ट्रेन टिकट या IRCTC से बुक की गई के लिए यात्रा तिथि में बदलाव करने की सुविधा अभी नहीं दी गई है. यानी आप केवल काउंटर से बुक की गई टिकट में डेट चेंज करवा सकते हैं.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile