ये CCTV है कमाल! रिकॉर्डिंग के साथ चोर पर बरसा सकती है गोली, जानें पूरी डिटेल्स
रिमोट गन के साथ आते हैं ये CCTV कैमरे
चोर को देखकर बनाया जा सकता है निशाना
कंपनी का दावा इस गोली से नहीं जाती है जान

CCTV कैमरे का इस्तेमाल सर्विलांस के लिए किया जाता है. अब ज्यादातर जगहों पर आपको CCTV कैमरे दिख जाएंगे. खासतौर पर दुकान या किसी पब्लिक प्लेस पर. लेकिन, कई लोग घर में भी सेफ्टी के लिए CCTV कैमरे का इस्तेमाल करते हैं. मार्केट में कई तरह के CCTV कैमरे उपलब्ध हैं लेकिन आपको हम एक अनोखे CCTV कैमरे के बारे में बताने वाले हैं.
CCTV कैमरे की मदद से ही कोई अपराध हो जाने के बाद अपराधी को खोजा जाता है. कई बार CCTV फुटेज की वजह से असली अपराधी पकड़ में आ जाते हैं. ऐसे में CCTV कैमरा का इस्तेमाल सुरक्षा के हिसाब से जरूरी हो गया है. आपको जानकार आश्चर्य होगा कि अब सीधे गोली मारने वाला CCTV कैमरे भी बाजार में उपलब्ध है.
चोर को देखते ही बनाता है टारगेट
नॉर्मल कैमरा केवल वीडियो रिकॉर्ड करता है या अगर आपने एडवांस कैमरा लगाया है तो आपको अजनबी या चोर के बारे में मोबाइल पर अलर्ट मिल जाएगा. लेकिन, जिस CCTV कैमरे की हम बात कर रहे हैं वो चोर को देखते ही सीधे गोली मार सकता है. हालांकि, इससे चोर की जान नहीं जाती है. लेकिन, उसके लिए दर्दनाक हो सकता है.
यह हमला जानलेवा नहीं होता है. यह नायलॉन बुलेट से अटैक करता है. यानी सीसीटीवी कैमरे पर सबलेथल रिमोट गन लगा होता है. यह सीसीटीवी के साथ अचैट होती है. अगर आपको किसी अनजान व्यक्ति की एक्टिविटी संदिग्ध लगती है तो आप रिमोट की मदद से उस पर यह हमला कर सकते हैं.
भारत में नहीं है उपलब्ध
टारगेट पर तब तक हमला किया जा सकता है जब तक टारगेट भाग नहीं जाता है. इसकी उपलब्धता की बात करें तो भारत में आप इस हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे को नहीं खरीद सकते हैं. इसे अमेरिका में बेचा जा रहा है. अमेरिका में इसे ऑनलाइन के साथ वॉलमार्ट जैसे ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है.
इस कैमरे को लेकर कहा गया है कि कुछ महीने पर इसकी साफ-सफाई और मेंटनेंस जरूरी है. इसको कंट्रोल करने के लिए रिमोट गन दिया जाता है. जो सीसीटीवी के साथ लगी होती है. दी गई जानकारी के अनुसार, यह 25 मीटर तक के रेडियस में हमला कर सकता है. जहां पर सिक्योरिटी गार्ड रखना मुश्किल हो वहां पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile