Digit.in

Amazon Freedom Sale 2024: भारी भरकम डिस्काउंट में मिल रहे दमदार टैबलेट्स, सेल खत्म होने से पहले उठा लें फायदा

Highlights

Amazon Great Freedom Festival Sale अभी लाइव है और 11 अगस्त को खत्म होने वाली है।

अगर आपकी विशलिस्ट में एक बजट-फ्रेंडली टैबलेट है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।

इस आर्टिकल में मैंने अमेज़न सेल के दौरान 20000 रुपए के अंदर उपलब्ध टॉप टैबलेट डील्स को लिस्ट किया है।

Amazon Freedom Sale 2024: भारी भरकम डिस्काउंट में मिल रहे दमदार टैबलेट्स, सेल खत्म होने से पहले उठा लें फायदा

Amazon Great Freedom Festival Sale अभी लाइव है और अगर आपने अब तक यहाँ एक भी बढ़िया डील का फायदा नहीं उठाया है, तो अब आपके पास शानदार मौका है। यह सेल 6 अगस्त से चल रही है और 11 अगस्त को खत्म होने वाली है। अगर आपकी विशलिस्ट में एक बजट-फ्रेंडली टैबलेट है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस आर्टिकल में मैंने अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान 20000 रुपए के अंदर उपलब्ध टॉप टैबलेट डील्स को लिस्ट किया है। आइए उन्हें देखते हैं।

OnePlus Pad Go एक 11.35-इंच डिस्प्ले के साथ आता है और यह मीडियाटेक हीलिओ G99 प्रोसेसर से लैस है। इस डिवाइस में 8000mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा और 8MP का ही फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इस टैबलेट को अभी 10% छूट के साथ 17,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Amazon Freedom Sale

लिस्ट का अगला टैबलेट सैमसंग की ओर से जिसमें 11 इंच की डिस्प्ले मिलती है। यह एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस है इसमें पीछे की तरफ एक 8MP मेन कैमरा और आगे की तरफ 5MP सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। आखिर में डिवाइस को एक 7040mAh बैटरी के साथ पैक किया गया है। Galaxy Tab A9+ को आप अभी 18,999 रुपए में घर ले जा सकते हैं।

इसके बाद आता है Redmi Pad SE, जो स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट से लैस है और इसमें एक 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इसके अलावा डिवाइस एक 8000mAh बैटरी पर चलता है। Pad SE अमेज़न पर अभी 12,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Realme Pad 2 में 11.5 इंच की डिस्प्ले मिलती है और यह मीडियाटेक हीलिओ G99 चिपसेट से लैस है। इसमें कंपनी ने एक 8MP का मेन कैमरा और 5MP का फ्रन्ट कैमरा दिया है। आखिर में डिवाइस को पॉवर देने के लिए इसमें एक 8360mAh की बैटरी लगाई गई है। Realme Pad 2 को अमेज़न ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान 14,999 रुपए में लिस्ट किया गया है जो इसकी असली कीमत पर पूरे 40 प्रतिशत की छूट है।

लिस्ट का आखिर टैबलेट Lenovo Tab M11 एक 11-इंच डिस्प्ले के साथ आता है और परफॉर्मेंस के लिए यह एक मीडियाटेक हीलिओ G88 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा एक 7040mAh बैटरी डिवाइस को पॉवर देती है। इस टैबलेट को आप 16,999 रुपए में खरीद सकते हैं जो इसकी कीमत से लगभग आधी कीमत है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles