मई का महीना शुरू होने को है और इसी के साथ गर्मी भी लगातार बढ़ती जा रही है. रोज़ाना इतनी तेज़ धूप पड़ रही है कि घर से निकलना मुश्किल हो जाता है, यहां तक कि सीधी धूप पड़ने वाले घरों के तो अंदर भी राहत नहीं मिलती। दिन भर तपिश का माहौल रहता है, ऐसे में घर के अंदर कूलर या एसी होना एक बेसिक ज़रूरत बन जाता है. अगर आप अपने लिए एक ऐसा कूलर ढूंढ रहे हैं जिसे आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सके और आप कहीं भी कभी भी इंस्टेंट कूलिंग पा सकें, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं.
यहां हम आपको कुछ ऐसे पोर्टेबल एयर कूलर ऑप्शंस बताने वाले हैं जो 5 से 10 हज़ार रुपये के आसपास आपको मिल जाएंगे। इस लिस्ट में हमने Orient, Crompton, Bajaj जैसे बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स को शामिल किया है जिन्हें अच्छी यूज़र रेटिंग भी मिली हुई है. इससे आप खुद ही अंदाज़ा लगा सकते हैं ये सभी बेस्ट प्रोडक्ट्स में से आते हैं.
| मॉडल का नाम | यूज़र रेटिंग | कीमत |
| Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler | 3.5 | 5,899 रुपये |
| Livpure GoodAir Window 52L Air Cooler | 3.8 | 5,399 रुपये |
| Symphony Jumbo 75XL+ Desert Air Cooler | 3.7 | 8,991 रुपये |
| Bajaj PX 97 Torque New 36L Personal Air Cooler | 3.7 | 5,799 रुपये |
| Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler | 3.9 | 9,499 रुपये |
इन एयर कूलर्स को खरीदने के लिए आपको कहीं भी बाहर जाने की ज़रूरत नहीं है. ये सभी मॉडल्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर आसानी से मिल जाएंगे। इन मॉडल्स पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर के जरिए 2500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी दे रहा है, जिसके बाद इनमें से कुछ कूलर आपको डील प्राइस से भी आधी कीमत में मिल सकते हैं. कम दाम में बेहतरीन कूलिंग पाने का यह एक अच्छा मौका है.
यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: 24 अप्रैल को फिर टूटी सोने की कीमत, चांदी 2.5 लाख पर पहुंची, ताज़ा रेट देखें