गर्मी का मौसम आते ही AC की तलाश शुरू हो जाती है लेकिन दीवार में ड्रिलिंग (Drilling), इंस्टॉलेशन (Installation) का झंझट बना रहता है, उसके ऊपर से बिजली का मोटा बिल दिमाग खराब कर देता है। किराए के घर में रहने वालों के लिए तो आजकल AC लगवाना मानो मुश्किल हो चुका है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि मकान मालिक उन्हें ऐसा करने की इजाजत ही नहीं देता है। हालांकि, बाजार में आपको एक अन्य ऑप्शन भी मिल जाने वाला है, जो आपको इस समस्या से बचा सकता है, इसके अलावा आपको कश्मीर की वादियों की भी याद आपके घर पर ही दिला सकता है। यहाँ हम चलने फिरने वाले AC यानि Portable AC की बात कर रहे हैं। इसे तो इंस्टॉल करने की समस्या होती है, न ही इसके लिए आपको दीवार में तोड़फोड़ और ड्रिलिंग की जरूरत होती है। आप आसानी से इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ला ले जा सकते हैं। यहाँ हम आपको बाजार में मौजूद कुछ 3 सबसे बेहतरीन पोर्टेबल एसी की जानकारी देने वाले हैं। जिन्हें आप 2026 में खरीद सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़
खरीदने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध
अगर आपका कमरा थोड़ा बड़ा है तो Croma का यह 1.5 Ton portable AC आपके घर के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप 170 square feet एरिया के लिए खरीद सकते हैं यह इस एरिया को अच्छे से ठंडा कर सकता है। इसमें copper condenser दिया गया है जो cooling को लंबे समय तक बनाए रखता है। Self diagnostic के अलावा sleep mode जैसे फीचर्स इसे और भी स्मार्ट बना देते हैं।
ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध
Blue Star का यह 1 Ton portable AC 120 square feet के कमरे के लिए बेस्ट माना जा सकता है, इसके अलावा इसकी चलने फिरने की क्षमता के कारण यह ज्यादा ही बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है। इसमें copper condenser के साथ Hydrophilic Golden Fins भी मौजूद हैं, जो फास्ट कूलिंग के लिए अच्छी मानी जाती हैं। Anti bacterial silver coating इसे hygiene के लिहाज से भी बेहतर बनाती है।
ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध
Cruise का यह portable AC 4-in-1 mode के साथ आता है जिसमें cooling, dehumidifier, air purifier और फैन आदि सभी कुछ मिलता है। इसमें 100% copper condenser और anti bacterial filter भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 4 castor wheels दी गई हैं जिससे इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना बेहद आसान है।
अगर आपका बजट अच्छा है और आप अपने घर के बड़े कमरे के लिए कूलिंग का सोल्यूशन तलाश रहे हैं तो आपको Croma या Blue Star के पोर्टेबल एसी को खरीदना चाहिए। हालांकि, अगर आप बजट श्रेणी में एक चलने फिरने वाला एसी खरीदना चाहते हैं तो आपको किस ऑप्शन के साथ जाना चाहिए आप जानते हैं। ऑनलाइन बाजार में यह सभी एसी आपको बैंक ऑफर और अन्य कई डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए मिल जाने वाला हैं। आप Amazon India के अलावा इन्हें Flipkart पर भी देख सकते हैं। यह सभी AC आपको 40-45 हजार रुपये के बीच के प्राइस में मिल जाने चाहिए।
आर्टिकल में AI से निर्मित और काल्पनिक इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कूलर में लगा दो ये एक आइटम.. AC हो जाएगा फेल, हार्डवेयर की दुकान पर 100 रुपये में मिलेगा