45 डिग्री की भीषण गर्मी का कर देंगे खात्मा! बजट में बेस्ट ऑप्शन हैं ये Air Coolers, कीमत 4000 रुपये से शुरू

45 डिग्री की भीषण गर्मी का कर देंगे खात्मा! बजट में बेस्ट ऑप्शन हैं ये Air Coolers, कीमत 4000 रुपये से शुरू

जैसे-जैसे देश में गर्मी 44 से 48 डिग्री तक बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे हर घर में कूलर या एयर कंडीशनर चलना एक आम बात हो गई है. अगर आपके भी घर में एक एयर कूलर लगा है लेकिन सालों साल चलने से वह अब आपका साथ नहीं दे पा रहा और गर्मी से राहत नहीं मिल रही, तो अब एक नया कूलर खरीदने का सही समय है. अगर आपका बजट 10,000 रुपये से कम है तो यहां आपके लिए कुछ दमदार एयर कूलर्स के बारे में बताया गया है, जो इस भीषण गर्मी में आपको कम दाम में बिंदास कूलिंग देंगे. ये कूलर्स काफी ड्यूरेबल होने के साथ ही बजट फ्रेंडली भी हैं. Crompton के ये एयर कूलर बेहतरीन टेक्नोलॉजी और बढ़िया कूलिंग सिस्टम के साथ आते हैं. अगर आप भी इस गर्मी एकदम दमदार कूलिंग का मज़ा लेना चाहते हैं तो ये एयर कूलर आपके लिए सबसे वैल्यू फॉर मनी चॉइस हो सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Marvel Dlx (8,900 रुपये)

Crompton का Marvel Dlx एयर कूलर एक पर्सनल एयर कूलर है. इसमें 1350 m³ प्रति घंटा की रफ़्तार से कमरे में हवा देने की क्षमता है और यह कूलर 20L के वॉटर टैंक के साथ आता है. इस एयर कूलर में एक ड्रेन प्लग भी मिलता है जो जल्दी से पानी को टैंक में से निकाल देता है और एयर कूलर की सफाई में काफी मददगार साबित होता है. इसका आइस चैम्बर इसमें लगे हनीकॉम्ब पैड्स को ठंडा होने में मदद करता है जिसकी वजह से पूरे कमरे में एकदम बर्फीला तापमान हो जाता है. इसका एयर कंट्रोल सिस्टम हवा की स्पीड को बढ़ाने या घटाने में मदद करता है. यह कूलर एक 160 स्क्वायर फुट तक के कमरे में अच्छी ठंडक कर सकता है.

Optimus Neo 27 (8,500 रुपये)

यह एयर कूलर एक टावर एयर कूलर है जो कमरे में कम जगह लेता है. इसकी टैंक कैपेसिटी 21L से 40L तक की मिल जाती है और इसमें हाई क्वालिटी के हनीकॉम्ब पैड्स भी मिलते हैं जो एयर कूलर में से आ रही ठंडी हवा को और भी ठंडा कर देते हैं. इस एयर कूलर में 1350 m³ प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा देने की क्षमता है. Optimus Neo 27 में 1589 क्यूबिक फुट के कमरे में ठंडक करने की क्षमता मिलती है. यह कूलर केवल 130 W तक की बिजली खाता है और इसमें डस्ट फ़िल्टर नेट भी मिलता है.

Ozone Chill (6,999 रुपये)

Ozone Chill एयर कूलर एक ख़ास विंडो एयर कूलर है जो 54 लीटर के बड़े वॉटर टैंक के साथ आता है. इसमें एक ड्रेन प्लग भी मिलता है जो इसे साफ़ करना काफी आसान बना देता है. यह एयर कूलर 2000 m³ प्रतिघंटा की रफ़्तार से दमदार कूलिंग देता है और यह कूलर एक 2354 क्यूबिक फुट तक के कमरे में बिंदास कूलिंग कर देता है. इसकी मैक्सिमम वॉट क्षमता 200W की है और इसमें वुड वूल कूलिंग पैड्स मिलते हैं जो एयर कूलर में से हवा को आसानी से बहार आने देते हैं. इस एयर कूलर में भी हवा की गति को कम या तेज़ करने की सुविधा मिलती है.

Ginie (3,999 रुपये)

इन बिल्ट आइस चैम्बर के साथ आने वाले इस कूलर में 7 लीटर का वॉटर टैंक मिलता है जिसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर की सुविधा है. यह कूलर 650 m³ प्रतिघंटा की रफ़्तार से ठंडी हवा दे सकता है और इसकी मैक्सिमम वॉट क्षमता 90W तक की है. यह कूलर बिना किसी झंझट के 765 क्यूबिक फुट के कमरे को ठंडा कर सकता है. इसमें लगा वॉटर ड्रेन प्लग आसानी से पानी को ड्रेन कर सकता है और साफ़ सफाई करने में मददगार साबित होता है. इस एयर कूलर के साथ यूजर्स को हनीकॉम्ब पैड्स मिलते हैं जो एकदम बढ़िया ठंडी हवा देते हैं.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today (25 मई 2026): लगातार तीन दिन तेज़ी के बाद आज लुढ़का सोना, चांदी महंगी हुई या सस्ती?

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile