ऊट-पटांग तरकीबें नहीं, ये ‘साइंटिफिक आइटम’ कूलर को बनाएगा ‘Super Fast AC’, मिलता है बेहद सस्ता

HIGHLIGHTS

क्या आप वाकई अपने कूलर को AC में बदलना चाहते हैं?

मई और जून की झुलसती गर्मी से बचने के लिए ये उपाये बेस्ट होंगे।

इंटरनेट पर इस जुगाड़ के बारे में 99% लोग जानते ही नहीं हैं।

इस समय कूलर और AC के बीच का फासला पाटना मुश्किल है। कूलर सस्ता है लेकिन AC जैसी कूलिंग शायद ही दे सकता है, दूसरी ओर AC महंगा है लेकिन यह बिजली की खपत ज्यादा करता है, इसी कारण बिजली का बिल आसमान छूने लगत है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में एक ऐसी चिप भी है, जो इस फासले यानि AC और कूलर के बीच की दूरी को कम कर सकती है। यह चिप आपको केवल और केवल 100 रुपये से 150 रुपये के बीच के प्राइस में आसानी से मिल जाती है, इसके अलावा अगर आप इसे कूलर में लगवाते भी हैं तो आपका खर्च 400 रुपये से ऊपर नहीं जाने वाला है। इस चिप (Chip) को हम Peltier Module के तौर पर जानते हैं, यह आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार से खरीद सकते हैं। आइए इस चिप के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

कैसे काम करती है ये छोटी सी चिप?

Peltier Module को समझना बहुत आसान है। इसमें दो अलग अलग धातुओं की परतें होती हैं और जब इनसे बिजली गुजारी जाती है तो एक कमाल की बात होती है। एक तरफ से ठंडक निकलती है और दूसरी तरफ से गर्मी। इसका मतलब है कि क ही chip में एक side बर्फ जैसी ठंडी और दूसरी side आग जैसी गर्मी होती है। यही वो तकनीकी है जो mini fridge, portable coolers और medical equipment में इस्तेमाल होती है। AC में जो cooling gas होती है वो भी इसी सिद्धांत पर काम करती है। फर्क सिर्फ इतना है कि AC में यह process बड़े पैमाने पर होती है और Peltier Module में छोटे पैमाने पर इस काम को किया जाता है। अब अगर इस chip की ठंडी side को कूलर की पानी की टंकी में डूबो दिया जाए तो टंकी का पानी लगातार ठंडा होता रहेगा। और जब पानी ठंडा रहेगा तो honeycomb pads से गुजरने वाली हवा भी ठंडी होगी और आपको कूलर मात्र से ही AC वाली कूलिंग मिल जाने वाली है।

कहाँ से और कितने में मिलती है ये चिप?

अगर आप अपने कूलर से AC वाली कूलिंग लेना चाहते हैं तो आपको इस चिप को अपने कूलर के लिए जरूर खरीदना चाहिए। अगर आप ऑनलाइन इस चिप को खरीदना चाहते हैं तो आप Amazon India पर जा सकते हैं। यहाँ आपको सर्च बार में TEC1-12706 Peltier Module टाइप करना है। अब आपको यह आसानी से मिल जाने वाला है। इसका प्राइस अगर देखा जाए तो 300 रुपये से कम ही है।

यह भी पढ़ें: कूलर में लगा दो ये एक आइटम.. AC हो जाएगा फेल, हार्डवेयर की दुकान पर 100 रुपये में मिलेगा

हालांकि, याद रखें कि सिर्फ यह module काफी नहीं है। इसके साथ दो और चीजें चाहिए होंगी। पहली चीज है एक small heat sink जो गर्म side की गर्मी को बाहर निकालेगा और दूसरी चीज है एक छोटा DC fan जो उस heat sink को ठंडा रखेगा। यह दोनों चीजें मिलाकर 150 रुपये से 200 रुपये में आ जाती हैं। यानि पूरे setup का कुल खर्च 500 रुपये से कम हो होने वाला है। आइए अब जानते हैं कि कैसे लगाया जा सकता है ये चिप?

कूलर में चिप लगाने का तरीका

यह setup लगाना उतना मुश्किल नहीं है जितना सुनने में लगता है। बस इन स्टेप्स को आपको एक एक करके फॉलो करना होगा, ऐसा करने से ही आप अपने कूलर में इसे फिट कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको लगत है कि आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो आप किसी बिजली वाले की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या करना होगा, अगर आप खुद इस काम को कर रहे हैं?

सबसे पहले Peltier Module की ठंडी side को एक aluminum plate से जोड़ दीजिए। Aluminum एक ऐसी धातु है जो ठंडक को बहुत तेजी से transfer करती है। यह plate आप किसी भी hardware की दुकान से सस्ते में मिल जाएगी।

इसके बाद इस aluminum plate को कूलर की टंकी के अंदर पानी में डुबो दीजिए। ध्यान रखिए कि सिर्फ ठंडी side वाली plate पानी में जाए। गर्म side बाहर रहे। अब गर्म side पर heat sink लगाइए और उसके ऊपर छोटा DC fan लगाइए। यह fan heat sink की गर्मी को लगातार बाहर फेंकता रहेगा। अगर गर्म side को ठंडा नहीं रखा तो chip सही से काम नहीं करेगी। आखिर में module को एक 12V DC adapter से जोड़िए जो आपके घर में किसी पुराने device का पड़ा हो सकता है। अगर नहीं है तो 100 रुपये से 150 रुपये में मिल जाने वाला है।

नोट: यह लेख इस वीडियो से प्रेरित है।

बस इतना करने के बाद इस setup को चालू कीजिए और देखिए कि टंकी का पानी धीरे धीरे ठंडा शुरू हो जाने वाला है।

कितनी बिजली की खपत करता है ये सेटअप?

यह एक जरूरी सवाल है। TEC1-12706 Peltier Module 12V पर चलता है और करीब 60 watt बिजली की खपत करता है। इसका मतलब है कि अगर आप कूलर को लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस चिप को कूलर में लगा देने के बाद आपका 60W के आसपास बिजली खर्च बढ़ जाने वाला है।

यह सेटअप बेहद ही सस्ते में आपके कूलर को AC में बदल देने वाला है। यह तकनीकी जो आप इस्तेमाल करने वाले हैं उसे AC में भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में, अगर आप सस्ते में मई की झुलसती गर्मी में अच्छी कूलिंग लेना चाहते हैं तो आपको इस सेटअप को एक बार सर्च करके देख लेना चाहिए। हमने आपके लिए एक वीडियो भी एम्बेड किया है, आप उसे भी देख सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :