गर्मी में जरूर रखें ये गैजेट्स, कमरा रहेगा एकदम बर्फ जैसा ठंडा, Amazon पर सस्ते दाम में खरीदने का मौका

HIGHLIGHTS

गर्मी में कूलिंग गैजेट्स की लिस्ट

Dyson और LG के स्मार्ट ऑप्शन

कम बजट में बेहतर कूलिंग समाधान

गर्मी में जरूर रखें ये गैजेट्स, कमरा रहेगा एकदम बर्फ जैसा ठंडा, Amazon पर सस्ते दाम में खरीदने का मौका

Summer Tips: भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है और तापमान लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में लोग कूलिंग गैजेट्स की तलाश में जुट गए हैं. लेकिन सही डिवाइस चुनना आसान नहीं है, क्योंकि बाजार में कई ब्रांड जैसे Dyson और LG एडवांस फीचर्स के साथ नए प्रोडक्ट्स ला रहे हैं. अगर आप भी इस गर्मी में ऐसा गैजेट चाहते हैं जो जल्दी ठंडक दे और बिजली बिल ज्यादा न बढ़ाए, तो यहां आपको कुछ बेहतरीन ऑप्शन बता रहे हैं जो अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Dyson Purifier Cool PC1: कूलिंग और एयर प्यूरीफिकेशन साथ में

Dyson Purifier Cool PC1-TP11 उन लोगों के लिए है जो सिर्फ हवा ठंडी नहीं बल्कि साफ भी चाहते हैं. इसमें Air Multiplier टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 350 डिग्री तक एयर सर्कुलेशन करती है. HEPA फिल्टर की मदद से यह करीब 99.95 प्रतिशत एलर्जन्स और डस्ट पार्टिकल्स को हटाने में सक्षम है. MyDyson ऐप के जरिए आप रियल टाइम में एयर क्वालिटी मॉनिटर कर सकते हैं. नाइट मोड इसे बेडरूम के लिए भी उपयुक्त बनाता है. सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.

कीमत: 39,900 रुपये

LG Inverter AC: पावरफुल और स्मार्ट कूलिंग

LG Inverter AC 2026 सीरीज खासतौर पर भारतीय घरों के लिए डिजाइन की गई है. इसमें Precool फीचर मिलता है जो जियोफेंसिंग के जरिए पहले से कूलिंग शुरू कर देता है. Energy Manager+ फीचर से आप अपनी बिजली खपत को ट्रैक कर सकते हैं. साथ ही HimClean फंक्शन AC को अंदर से साफ रखता है जिससे इसकी एफिशिएंसी बनी रहती है. सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.

कीमत: 28,899 रुपये से शुरू

Kühl EXZEL H3: छोटा लेकिन असरदार कूलर

अगर आप बड़ा कूलर नहीं चाहते तो Kühl EXZEL H3 एक अच्छा ऑप्शन है. यह अल्ट्रासोनिक मिस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है, जिससे हवा ठंडी होती है लेकिन गीलापन महसूस नहीं होता. इसमें 5 स्टार BLDC मोटर दी गई है जो इसे शांत और एनर्जी एफिशिएंट बनाती है. 6 लीटर पानी की कैपेसिटी के साथ यह करीब 8 घंटे तक चल सकता है. सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.

कीमत: 18,199 रुपये

HĀLO v2: स्टाइलिश और बिना आवाज कूलिंग

NUUK HALO v2 एक कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश कूलर है जो छोटे स्पेस के लिए बेहतर है. इसमें 3D एयर सर्कुलेशन और मल्टीपल स्पीड ऑप्शन मिलते हैं. सिर्फ 30dB नॉइज लेवल के साथ यह काफी शांत रहता है. इसके अलावा इसमें मूड लैंप और रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.

कीमत: 10,199 रुपये

क्या-क्या ध्यान में रखना चाहिए

  • कमरे का साइज सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर है
  • बजट के अनुसार डिवाइस चुनें
  • बिजली खपत और एनर्जी सेविंग फीचर्स देखें
  • स्मार्ट फीचर्स जैसे ऐप कंट्रोल उपयोगी हो सकते हैं
  • छोटे कमरे के लिए कूलर, बड़े के लिए AC बेहतर

सही गैजेट कैसे चुनें

अगर आपका कमरा बड़ा है तो AC सबसे बेहतर विकल्प रहेगा क्योंकि यह तेज और पावरफुल कूलिंग देता है. वहीं छोटे कमरे या पर्सनल यूज के लिए एयर कूलर या प्यूरीफायर ज्यादा किफायती और फ्लेक्सिबल ऑप्शन हो सकते हैं.

हर यूजर की जरूरत अलग होती है, इसलिए खरीदने से पहले अपने उपयोग, स्पेस और बजट को जरूर समझें. सीधी बात यह है कि लोग अक्सर सिर्फ ब्रांड देखकर खरीद लेते हैं, जो गलत अप्रोच है. आपको अपने कमरे का साइज, बजट और यूसेज समझना होगा, नहीं तो आप या तो ज्यादा पैसे खर्च कर देंगे या फिर सही कूलिंग नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo