30 हजार से कम में AC के बेस्ट ऑप्शन, Carrier, Lloyd, Godrej, Hitachi तक शामिल, बस इस बात का रखें ध्यान

HIGHLIGHTS

30 हजार के अंदर भी मिल रहे हैं फीचर-पैक AC

Carrier, Godrej और Lloyd बने टॉप वैल्यू ऑप्शन

सही कैपिसिटी और स्टार रेटिंग चुनना है सबसे जरूरी

30 हजार से कम में AC के बेस्ट ऑप्शन, Carrier, Lloyd, Godrej, Hitachi तक शामिल, बस इस बात का रखें ध्यान

गर्मी शुरू होते ही AC खरीदने का प्लान बन जाता है. खासतौर पर अभी पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है. लोग तेज धूप की वजह से ज्यादा परेशान है. ऐसे में अगर आप भी AC खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए एकदम परफैक्ट है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

नया AC खरीदना तो आसान है लेकिन सही ऑप्शन चुनना आसान नहीं होता है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि अब 30,000 रुपये के बजट में भी आपको बेसिक नहीं बल्कि एडवांस फीचर्स वाले एयर कंडीशनर मिल रहे हैं. आज के समय में Carrier, Lloyd, Godrej, Hitachi और MarQ जैसे ब्रांड्स अपने एंट्री-लेवल मॉडल्स में भी इन्वर्टर कंप्रेसर, कंवर्टिबल कूलिंग और कॉपर कंडेशनर जैसे फीचर्स दे रहे हैं.

AC खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान रखें

सबसे पहले आपको अपने कमरे के साइज के हिसाब से AC की कैपिसिटी चुननी चाहिए. लगभग 120 sq ft तक के कमरे के लिए 1 टन AC सही रहता है. इसके बाद स्टार रेटिंग जरूर देखें, क्योंकि यही तय करता है कि आपका बिजली बिल कितना आएगा. इन्वर्टर कंप्रेसर वाला AC लेना बेहतर होता है, क्योंकि यह कम बिजली खपत करता है और लंबे समय तक टिकता है.

सिर्फ फीचर्स ही नहीं, ऑफ्टर-सेल्स सर्विस भी उतनी ही जरूरी है. गर्मियों में अगर सर्विस सही न मिले, तो परेशानी बढ़ सकती है.

30 हजार के अंदर बेस्ट AC ऑप्शन्स

अगर आप इस बजट में AC ढूंढ रहे हैं, तो कुछ मॉडल्स अच्छे विकल्प सामने आते हैं.

  • Carrier का 1 टन इन्वर्टर AC एक ऑल-राउंडर ऑप्शन माना जाता है, जो अच्छा कूलिंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है.
  • Hitachi के AC अपनी ड्यूरेबिलिटी के लिए जाने जाते हैं, इसलिए अगर आप लंबे समय के लिए खरीदना चाहते हैं, तो यह अच्छा विकल्प है.
  • MarQ का 1 टन इन्वर्टर AC उन लोगों के लिए है जिनका बजट काफी सीमित है और उन्हें बेसिक लेकिन काम का प्रोडक्ट चाहिए.
  • Lloyd अपने स्मार्ट फीचर्स और WiFi कंट्रोल के लिए जाना जाता है, जो इसे टेक-सेवी यूजर्स के लिए बेहतर बनाता है.
  • Godrej का AC कीमत और परफॉर्मेंस के बीच अच्छा बैलेंस देता है और इसकी सर्विस नेटवर्क भी भरोसेमंद है.

कीमत के हिसाब से कौन सा मॉडल सही

इस बजट में अलग-अलग ब्रांड्स के AC अलग रेंज में मिलते हैं. Carrier का मॉडल करीब 24,000 रुपये तक में मिल सकता है, जबकि Hitachi के एसी की कीमत लगभग 27,000 के आसपास आती है.

MarQ का AC लगभग 20,000 रुपये में मिल जाता है, जो सबसे सस्ता ऑप्शन है. Lloyd और Godrej के मॉडल्स 22,000 रुपये से 27,000 रुपये के बीच मिलते हैं. इन सभी में कॉपर कंडेन्सर और कंवर्टिबल कूलिंग जैसे जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं, जिससे आपको बेसिक चीजों में समझौता नहीं करना पड़ता है.

खरीदते समय ये गलतियां न करें

AC खरीदते समय कई लोग सिर्फ कीमत देखकर फैसला कर लेते हैं, जो गलत है. हमेशा इंस्टॉलेशन चार्जेज के बारे में पहले ही पूछ लें, क्योंकि कई बार यह अलग से लिया जाता है. इसके अलावा इन्वर्टर AC को प्राथमिकता दें और ब्रांड की सर्विस क्वालिटी जरूर जांचें.

आखिर कौन सा AC लेना सही रहेगा

अगर आप एक भरोसेमंद और एनर्जी-एफिशियंट AC चाहते हैं तो Carrier, Godrej या Lloyd बेहतर विकल्प हैं. ये ब्रांड्स कीमत और परफॉर्मेंस के बीच अच्छा संतुलन देते हैं. अगर बजट बहुत टाइट है, तो MarQ आपके लिए सही रहेगा, जो कम कीमत में जरूरी फीचर्स देता है. कुल मिलाकर अब AC खरीदना पहले जितना मुश्किल नहीं रहा. कम बजट में भी अच्छे ऑप्शन्स उपलब्ध हैं, बस सही चुनाव करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo