Bank of Baroda इस वक्त एक ऐसे Data Breach से गुजर रहा है, जो भारत में या किसी भी देश के किसी भी बैंक के लिए एक बड़ी घटना है। जानकारी के अनुसार एक Hacker ने दावा किया है कि उसने Bank के Servers से करीब 1TB Data निकालकर ऑनलाइन डाल दिया है, यहाँ से इस डेटा को कोई भी डाउनलोड कर सकता है और इसे इस्तेमाल भी कर सकता है। जो Data Leak होने का दावा किया जा रहा है उसमें Customer Records, Banking Information, Internal Documents, Audit Reports और Compliance Records आदि भी शामिल हैं। Bank की तरफ से एक Official बयान भी आया है, जिसमें कहा गया है कि यह कथित Breach सिर्फ एक Employee के Email Account तक सीमित था और इससे Bank के Core Banking Systems पर कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि, सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या यूजर्स का बैंक अकाउंट और उसमें पड़ा पैसा सेफ है?
असल में, इस लीक को झूठ नहीं माना जा सकता है, क्योंकि अब बैंक ने भी इसे लेकर एक स्टैटमेंट जारी कर दिया है। जो बैंक के एक कर्मचारी की ईमेल आदि से इस डेटा के लीक की जानकारी दे रही है। आइए जानते है कि आखिर कौन से डेटा को लीक कर दिया गया है।
— Bank of Baroda (@bankofbaroda) July 27, 2026
Cybersecurity Researcher Srikanth ने X (Srikanth.CashlessConsumer | ஸ்ரீகாந்த்) पर कुछ सैम्पल डॉक्युमेंट्स और Directory Listings Share की हैं। उनके मुताबिक कथित तौर पर लीक हुए डेटा में यह चीजें शामिल हैं, डेटा लीक में ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, सेविंग और करंट बैंक अकाउंट की डिटेल्स और रिकॉर्ड्स, लोन आदि से जुड़ी जानकारी, नेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी, NRI और Corporate Banking Records, Customer Support Material, और Branch तथा ATM से जुड़े Records आदि।
#BoBBreach – Using metadata analysis of the open cache of documents #CashlessConsumer mashed up @Razorpay #IFSC data and is offering a (non-comprehensive) – "Has my @bankofbaroda branch been pwned/exposed in leak#BreachNotification https://t.co/GeK5mNAmuB pic.twitter.com/g2v0B8szV0
— Srikanth.CashlessConsumer | ஸ்ரீகாந்த் (@logic) July 27, 2026
Srikanth ने यह भी दावा किया है कि इन Exposed Files में Bank of Baroda के Internal Documents जैसे Branch Audit Reports, Loan Appraisal Documents, Compliance Records, Vigilance Investigation Reports और देशभर की कई Branches के Customer Application Forms भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि Passwords, ATM PINs, UPI PINs या OTPs भी Leak हुए हैं।
अब आती है सबसे बड़े सवाल का जवाब ढूँढने की! असल में, सवाल अभी भी वही है कि क्या BOB के ग्राहकों और उनके बैंक अकाउंट और उसमें जमा पैसों को तो कोई हानि नहीं होने वाली है? इसके उत्तर में कहा जा सकता है कि भले ही Login Credentials इस डेटा लीक का हिस्सा न हों, फिर भी Exposed हुई Personal और Banking Information का गलत इस्तेमाल Cybercriminals कर सकते हैं।
Are you a bank of baroda customer? Want to check if your data was breach in recent data breach. @CashlessCnsmr has listed all the BoB branches that were effected. Ideally @RBI and @IndianCERT have to do this. You don't get a breach notification with DPDPAhttps://t.co/LJyQTpO9jA
— Srinivas Kodali (@digitaldutta) July 27, 2026
सबसे बड़ा खतरा है Targeted Phishing को लेकर। किसी Customer का नाम, Phone Number, Aadhaar Details या Loan Information हाथ लगने पर Criminals बेहद Convincing SMS Messages, Emails या Phone Calls तैयार कर सकते हैं जो Bank of Baroda से आने का दावा करते होंगे। ऐसे Scams अक्सर Customers को उनके Password, OTP या Card Details बताने के लिए धोखा देने की कोशिश करते हैं।
Given the scale of breach, #CashlessConsumer strongly urges @NPCI_NPCI @RBI to disconnect @bankofbaroda systems from network pending forensic audit for safeguarding critical infra from contagion risk – given how deep the attack is unknown.
— Srikanth.CashlessConsumer | ஸ்ரீகாந்த் (@logic) July 27, 2026
cc @dilipasbe @FinMinIndia @IndianCERT https://t.co/ZbqH0QBsil
दूसरी बड़ी चिंता है Identity Theft होने का। अगर Aadhaar Details और बाकी Personal Information सच में इस लीक का हिस्सा हैं, तो Fraudsters इनका इस्तेमाल Fake Loan Applications, Forged KYC Documents या दूसरे Financial Frauds के लिए कर सकते हैं। यह Leak Scammers को Convincing Scam Calls तैयार करने में भी मदद कर सकता है, क्योंकि Attackers को पहले से ही किसी Customer के Bank से जुड़े रिश्ते की जानकारी मिल सकती है।
PSA – to every @bankofbaroda customer. #BoBBreach https://t.co/OKtV44giQ1
— Srikanth.CashlessConsumer | ஸ்ரீகாந்த் (@logic) July 27, 2026
Please spread the word @nixxin @internetfreedom @digitaldutta @ni5arga @sidhant_sarthak pic.twitter.com/epAHxdFu5w
जब तक इस मामले में और स्पष्टता नहीं आती, तब तक सतर्क रहना ही सबसे सही तरीका है। किसी भी अनजान Call, SMS या Email पर भरोसा न करें जो खुद को Bank of Baroda बताए, चाहे वो कितना ही असली क्यों न लगे। कभी भी Phone पर या Link के जरिए Password, OTP, Card Number या PIN Share न करें, Bank यह जानकारी कभी नहीं माँगती। अगर कोई Suspicious Activity Account में दिखे तो तुरंत Bank से संपर्क करें और Password बदल लें। NetBanking Password अभी बदल लेना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है, भले ही Bank का कहना है कि Core Systems प्रभावित नहीं हुए।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Lite बनाम Realme Narzo 100x 5G बनाम Moto G77 Power: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना