iPhone चार्ज करते समय आप भी करते हैं ये गलती? Apple की चेतावनी, अनजाने में भी न करें ये काम

Apple iPhone काफी पॉपुलर मोबाइल है. लोग इसे प्रीमियम फोन के तौर पर खरीदते हैं. दिखने और परफॉर्मेंस के मामले में iPhone का क्लास नेक्स्ट लेवल है. लेकिन, अगर आप भी iPhone के साथ एक गलती करते हैं तो यह आपको भारी पड़ेगी. इसके बारे में कंपनी ने भी चेतावनी दी है.

अगर आप iPhone को पूरी रात चार्ज पर रखते हैं या अपने पास चार्ज में लगाकर इसे रखकर सो जाते हैं तो आप बड़ी मुसीबत में है. Apple ने iPhone यूजर्स को इसे आदत बनाने से सख्त मना किया है. हालांकि, कंपनी iPhone को रातभर चार्ज करने से मना नहीं कर रही है.

कंपनी ने कहा है कि यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपना फोन ऐसी जगह पर चार्ज नहीं कर रहे हैं जहां इसके ज्यादा गर्म होने की संभावना हो. यानी मोबाइल पर ओटीटी देखते हुए सोने और फोन-चार्जिंग केबल कंबल या तकिये के नीचे छिपाकर सोने से कंपनी मना कर रही है.

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई है चेतावनी

यह चेतावनी Apple वेबसाइट पर "iPhone के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा जानकारी" मेमो में दी गई है. इसमें बताया गया है कि iPhone यूजर्स को "चार्जिंग केबल के पावर स्रोत से जुड़े होने पर चार्जिंग केबल और कनेक्टर के साथ लंबे समय तक स्किन के कॉन्टैक्ट से बचना चाहिए. इससे यूजर्स को बेचैनी हो सकती है या उन्हें नुकसान पहुंच सकता है.

मेमो में यह भी बताया गया है "चार्जिंग केबल या कनेक्टर पर सोने या बैठने से बचना चाहिए." आगे बताया गया है कि अपने दिमाग का इस्तेमाल करें और ऐसी स्थितियों से बचें जहां आपकी त्वचा डिवाइस या इसके पावर एडेप्टर या वायरलेस चार्जर के संपर्क में लंबे समय तक हो. यानी जब ये पावर सप्लाई से जुड़ा हो तो डिवाइस, पावर एडेप्टर या वायरलेस चार्जर के साथ ना सोएं ताकि अनजाने में यह आपकी स्किन टच ना होता रहे.

केबल का बॉडी से टच ना होने दें

इसमें यह भी बताया गया है इस्तेमाल या चार्जिंग के दौरान अपने आईफोन, पावर एडॉप्टर या किसी भी वायरलेस चार्जर को हवादार जगह पर रखें. हालांकि, सोते समय फोन के ज्यादा गर्म होने या आग लगने की संभावना एकदम कम होती है. लेकिन, आप सुनिश्चित करें कि इसका कोई भी केबल आपकी स्किन से टच ना कर रहा हो वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles