Android 17 हुआ अनाउंस: नए इमोजी लुक से लेकर बेहतर सिक्योरिटी और AI टूल्स तक, ये होंगे 8 सबसे बड़े फीचर्स

By

Google ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 से पहले Android Show: I/O Edition के दौरान Android 17 के कई नए फीचर्स पेश कर दिए हैं। कंपनी ने एआई टूल्स, सिक्योरिटी अपग्रेड, डिजिटल वेलबीइंग और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए फीचर्स की झलक दिखाई, जिन्हें इस साल के आखिर तक रोलआउट किया जाएगा।

बदलेगा इमोजी का लुक

Android 17 में सबसे बड़ा बदलाव इमोजी डिजाइन में देखने को मिलेगा। Google ने बताया कि Android के सभी 4,000 इमोजी को नए लुक के साथ अपडेट किया जा रहा है। नए इमोजी पहले की तुलना में ज्यादा डिटेल्ड और एक्सप्रेसिव दिखाई देंगे और मौजूदा फ्लैट डिजाइन की जगह लेंगे।

डिजिटल वेलबीइंग के लिए खास फीचर

कंपनी ने डिजिटल वेलबीइंग के लिए “Pause Point” नाम का नया फीचर भी पेश किया है। इसका उद्देश्य यूजर्स की जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम की आदत को कम करना है। जब कोई यूजर किसी ऐप को डिस्ट्रैक्टिंग के रूप में मार्क करेगा, तब उस ऐप को खोलने से पहले स्क्रीन पर कुछ सेकंड का काउंटडाउन दिखाई देगा। इसके साथ रिमाइंडर, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और ज्यादा प्रोडक्टिव ऐप्स इस्तेमाल करने के सुझाव भी मिलेंगे।

एक साथ रिकॉर्ड होगी स्क्रीन और सेल्फी कैमरा

Android 17 में एक नया बिल्ट-इन “Screen Reactions” फीचर भी जोड़ा जा रहा है। इसकी मदद से यूजर एक साथ फोन की स्क्रीन और सेल्फी कैमरा रिकॉर्ड कर सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर YouTube और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर बनने वाले रिएक्शन वीडियो कंटेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसकी शुरुआत इन गर्मियों में Pixel डिवाइसेज से हो सकती है।

Quick Share होगा बेहतर

Google ने Quick Share फीचर को भी और बेहतर बनाने की घोषणा की है। अब Android यूजर्स QR कोड बेस्ड फाइल ट्रांसफर के जरिए iPhone के साथ भी आसानी से फाइल शेयर कर सकेंगे। इसके अलावा Xiaomi, Honor, OnePlus, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स के डिवाइसेज के बीच AirDrop जैसी इंटरऑपरेबिलिटी सपोर्ट पर भी काम किया जा रहा है। कंपनी WhatsApp जैसे ऐप्स के अंदर Quick Share इंटीग्रेशन लाने की तैयारी में भी है।

iPhone से Android पर डेटा ट्रांसफर आसान

कंपनी ने iPhone से Android पर डेटा ट्रांसफर को पहले से आसान बनाने का भी ऐलान किया है। Android 17 के जरिए यूजर्स कॉन्टैक्ट्स, मैसेज, पासवर्ड, eSIM, ऐप्स और यहां तक कि होम स्क्रीन लेआउट भी सीधे iPhone से सपोर्टेड Android डिवाइसेज में ट्रांसफर कर सकेंगे।

Gboard डिक्टेशन फीचर

इवेंट में एआई फीचर्स पर भी खास जोर दिया गया। Google ने “Rambler” नाम का नया Gboard डिक्टेशन फीचर पेश किया है, जो बोलते समय आने वाले फालतू शब्दों को हटाकर और गलतियों को सुधारकर रियल टाइम में साफ और बेहतर टेक्स्ट तैयार करेगा।

बना सकेंगे कस्टम विजेट्स

इसके अलावा “Create My Widget” फीचर की मदद से यूजर्स सिर्फ नेचुरल लैंग्वेज कमांड देकर अपने कस्टम विजेट बना सकेंगे।

ज्यादा मजूबत सुरक्षा

सिक्योरिटी के मामले में भी Android 17 को ज्यादा मजबूत बनाया जा रहा है। नए अपडेट में बेहतर मालवेयर डिटेक्शन, चोरी हुए फोन के लिए रिमोट बायोमेट्रिक लॉकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने वाले टूल्स और PIN ट्राई लिमिट को और सख्त करने जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, ताकि यूजर्स के डिवाइस और डेटा को ज्यादा सुरक्षित रखा जा सके।

यह भी पढ़ें: नए नवेले Vivo X300 FE से लाख दर्जे बेहतर हैं ये 7 फोन? मिलता है बेहतरीन कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By