इस दिन लॉन्च होगा Android 16, गूगल ने कर ली बड़ी तैयारी, फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश!
Google हर साल Android का नया वर्जन लॉन्च करता है. साल 2025 में भी टेक दिग्गज Android 16 के साथ धमाल मचाने को तैयार है. हर बार की तरह, Google इस बार भी परफॉर्मेंस, यूजर एक्सपीरियंस, सिक्योरिटी और ढेर सारी नई खूबियों पर फोकस करेगा. आइए आपको Android 16 के बारे में बताते हैं.
SurveyAndroid 16 रिलीज टाइमलाइन
Google ने ऐलान किया है कि 13 मई 2025 को “The Android Show” का स्पेशल एपिसोड होगा. जहां Android 16 के प्रमुख फीचर्स और एन्हांसमेंट्स का खुलासा होगा. आमतौर पर Google I/O में नए Android वर्जन का अनाउंसमेंट होता है लेकिन इस बार कंपनी ने स्ट्रैटेजी बदली और जल्दी गुड न्यूज लाने की प्लानिंग की.
Android 16 का डेवलपमेंट शेड्यूल स्मूद चल रहा है. पहला डेवलपर प्रीव्यू 19 नवंबर 2024 को रिलीज हुआ, दूसरा 18 दिसंबर 2024 को, और पहला पब्लिक बीटा 23 जनवरी 2025 को आया. तीसरा बीटा 12 मार्च 2025 को रिलीज हुआ और चौथा 17 अप्रैल 2025 को.
Google ने मार्च 2025 में प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी हासिल कर ली, और स्टेबल वर्जन जुलाई 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है. एक लीक्स के मुताबिक, 3 जून 2025 को Android 16 का AOSP सोर्स कोड और Pixel डिवाइसेज के लिए अपडेट रिलीज हो सकता है.
Android 16 का इंटरनल कोडनेम “Baklava” है, जो मिडिल ईस्टर्न डेजर्ट से इंस्पायर्ड है. यह Google की पुरानी डेजर्ट-थीम नेमिंग ट्रेडिशन को फॉलो करता है, भले ही ऑफिशियली सिर्फ वर्जन नंबर यूज होता है. Google ने 2025 में दो SDK रिलीज प्लान की हैं: एक मेजर रिलीज (Q2, जुलाई 2025) में बिहेवियर चेंजेस, नए API और फीचर्स होंगे और एक माइनर रिलीज (Q4, 2025) में नए API और ऑप्टिमाइजेशन्स होंगे.
Android 16 के संभावित फीचर्स
Google ने Android 16 का ऑफिशियल प्रीव्यू पेज लाइव कर दिया है. जहां SDK टूल्स, सिस्टम इमेज, एमुलेटर्स, और API डिटेल्स उपलब्ध हैं. नवंबर 2024 से शुरू हुआ प्रीव्यू प्रोग्राम जुलाई 2025 तक फाइनल पब्लिक रिलीज तक चलेगा. यहां कुछ कन्फर्म और संभावित फीचर्स की झलक दी गई है.
बेहतर बैकग्राउंड एक्टिविटी मैनेजमेंट: Android 16 में बैकग्राउंड ऐप्स के रिसोर्स यूज को कंट्रोल करने के लिए नया फीचर आएगा. यह ऐप्स को सिस्टम रिसोर्सेज का दुरुपयोग करने से रोकेगा, जिससे बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस बेहतर होगी.
नया प्राइवेसी डैशबोर्ड: यूजर्स को उनकी डेटा प्राइवेसी पर ज़्यादा कंट्रोल देने के लिए एक अपग्रेडेड प्राइवेसी डैशबोर्ड आएगा. यह क्लियर इनसाइट्स देगा कि ऐप्स आपका डेटा कैसे यूज कर रहे हैं.
AI इंटीग्रेशन: Android 16 में Gemini AI मॉडल का गहरा इंटीग्रेशन होगा. यह स्मार्ट रिप्लाइज, कंटेंट जेनरेशन, और ऐप-लेवल ऑप्टिमाइजेशन्स को पावर देगा. उदाहरण के लिए, AI-पावर्ड फीचर्स रियल-टाइम में नोटिफिकेशन्स (जैसे फूड डिलीवरी या नेविगेशन ट्रैकिंग) को और स्मार्ट बना सकते हैं.
लिनक्स टर्मिनल फीचर: Android 15 QPR2 बीटा में शुरू हुआ “Linux Terminal” फीचर Android 16 में और एक्सपैंड होगा. यह Android Virtualization Framework (AVF) का यूज करके डेबियन-बेस्ड वर्चुअल मशीन में GNU कमांड्स और ग्राफिकल ऐप्स (जैसे Doom) चलाने की सुविधा देगा. यह डेवलपर्स और पावर यूजर्स के लिए डेस्कटॉप-जैसा एक्सपीरियंस लाएगा.
ऑडियो शेयरिंग: Bluetooth LE Audio की Auracast टेक्नोलॉजी के साथ Android 16 में मल्टीपल डिवाइसेज पर ऑडियो स्ट्रीमिंग का सपोर्ट होगा. यह ग्रुप लिसनिंग एक्सपीरियंस को आसान बनाएगा, जैसे एयरपोर्ट्स या कॉन्सर्ट्स में.
एडवांस्ड UI एन्हांसमेंट्स: Android 16 में Material Design 3 Expressive थीम के साथ सिस्टम UI को रीवैंप किया जाएगा. इसमें रिसाइजेबल क्विक सेटिंग्स टाइल्स, नया नोटिफिकेशन शेड, अपडेटेड वॉल्यूम पैनल, और गॉसियन ब्लर इफेक्ट्स शामिल होंगे. स्टेटस बार आइकन्स और सेटिंग्स ऐप UI को भी नया लुक मिलेगा.
हेल्थ कनेक्ट अपग्रेड्स: Android 16 में Health Connect के नए API मेडिकल डेटा (जैसे इम्यूनाइजेशन रिकॉर्ड्स) को FHIR फॉर्मेट में मैनेज करने की सुविधा देंगे. यह प्राइवेसी को प्रायोरिटी देते हुए हेल्थकेयर डेटा शेयरिंग को आसान बनाएगा.
प्राइवेसी और सिक्योरिटी: Privacy Sandbox को और मज़बूत किया जाएगा, और Wi-Fi 6 के 802.11az स्टैंडर्ड के साथ AES-256 एन्क्रिप्शन सपोर्ट आएगा. लोकल नेटवर्क प्रोटेक्शन (LNP) फीचर ऐप्स को लोकल डिवाइस एक्सेस के लिए स्पेसिफिक परमिशन मांगने के लिए मजबूर करेगा.
इसके अलावा कस्टमाइजेबल लॉक स्क्रीन विडजेट्स और शॉर्टकट्स मिलेंगे. इसके अलावा प्रेडिक्टिव बैक जेस्चर्स, जो थर्ड-पार्टी ऐप्स में डिफॉल्ट होंगे. AV1 कोडेक के साथ 8K रेजोल्यूशन, HDR10/10+, और YUV 422 सपोर्ट मिलेगा. डेस्कटॉप विंडोइंग, जो Pixel टैबलेट्स के लिए Android 15 QPR1 बीटा में शुरू हुआ, अब ब्रॉडर रिलीज में आएगा.
AI एन्हांसमेंट्स
Android 16 में AI का रोल सेंट्रल होगा. Gemini AI इंटीग्रेशन के साथ यूजर्स को स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे, जैसे:
स्मार्ट रिप्लाइज और कंटेंट जेनरेशन: AI मैसेजिंग और कंटेंट क्रिएशन को ऑटोमेट करेगा, जिससे टाइम बचेगा.
ऐप ऑप्टिमाइजेशन: AI ऐप्स को यूजर बिहेवियर के आधार पर ऑप्टिमाइज करेगा, जैसे नोटिफिकेशन्स को प्रायोरिटाइज करना.
रियल-टाइम ट्रैकिंग: लाइव अपडेट्स फीचर के साथ AI राइडशेयर, डिलीवरी, और नेविगेशन ऐप्स में रियल-टाइम स्टेटस को बेहतर बनाएगा.
किन डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट?
Android 16 सबसे पहले Pixel 6 और नए मॉडल्स (Pixel 10 सीरीज तक) पर आएगा. Samsung Galaxy S22 सीरीज और नए मॉडल्स को One UI 8 के साथ अपडेट मिलेगा. Xiaomi, OnePlus, OPPO, Vivo, और Honor जैसे ब्रैंड्स भी Q2 2025 से बीटा रोलआउट शुरू करेंगे.
यह भी पढ़ें: कूलर ऑन करते ही डाल दें ये 5 रुपये वाली चीज, 2 मिनट में बन जाएगा AC का ‘बाप’, कमरा बन जाएगा लद्दाख!
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile