Digit.in

Amazon GIF Sale: लगभग आधे दाम में मिल रहे High - End Earbuds, खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन | Tech News

Highlights

आज हमने अमेज़न सेल में उपलब्ध कुछ बेस्ट ईयरबड्स को लिस्ट किया है।

Bose Quitecomfort Earbuds इस सेल में 13,987 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में मिल रहे हैं।

अमेज़न Galaxy Buds 2 Pro पर 3500 रुपए का बैंक डिस्काउंट दे रहा है।

Amazon GIF Sale: लगभग आधे दाम में मिल रहे High - End Earbuds, खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन | Tech News

Amazon ने इस महीने की शुरुआत में Great Indian Festival 2023 Sale शुरू की थी जो अब भी चल रही है और धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर्स से भरी पड़ी है। आज हमने इस सेल में उपलब्ध कुछ बेस्ट ईयरबड्स को लिस्ट किया है। अगर आप भी नए ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बिल्कुल सही मौका है। आइए देखते हैं कुछ बढ़िया डील्स...

Amazon GIF 2023: JBL Wave 200 (यहाँ से खरीदें)

JBL Wave 200 आपको 20 घंटे का प्लेटाइम, 5 घंटे के ईयरबड्स और केस के साथ 15 घंटे का समय ऑफर करता है। ये ईयरबड्स 8nm डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ आते हैं जो डीप बेस तकनीक को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा ये फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। साथ ही इनमें ड्यूल कनेक्ट तकनीक और कैपसिटिव पैनल्स भी मिलते हैं। ये ईयरबड्स अमेज़न पर 2,699 रुपए में उपलब्ध हैं। 

Bose Quitecomfort Earbuds (यहाँ से खरीदें)

ये प्रीमियम ईयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसलेशन के साथ आते हैं। ये 6 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं और एक आरामदायक इन-ईयर डिजाइन के साथ स्वेट और वेदर-रेसिस्टेंट हैं। ये ईयरबड्स आसान प्लेबैक और कॉल मैनेजमेंट के लिए टच कंट्रोल भी ऑफर करते हैं। ये हाई-एंड ईयरबड्स GIF 2023 Sale में 13,987 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में मिल रहे हैं। हालांकि, SBI क्रेडिट कार्ड पर आप 1250 रुपए का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।   

Nord Buds 2r ईयरबड्स 12.4mm ड्राइवर्स से लैस हैं और IP55 रेटिंग के साथ आते हैं। इसके अलावा इनमें क्वाड-माइक डिजाइन मिलता है और केस समेत ये 38 घंटों का प्लेबैक टाइम ऑफर करते हैं। अमेज़न से आप इन्हें 1,799 रुपए में खरीद सकते हैं।  

Samsung Galaxy Buds 2 Pro (यहाँ से खरीदें)

Samsung Galaxy Buds 2 Pro बाजार में कुछ अच्छे और हाई-एंड ईयरबड्स में से एक हैं क्योंकि ये 24-बिट हाई-क्वालिटी साउन्ड ऑफर करते हैं। इनमें 3 माइक्रोफोंस, ANC और वॉइस डिटेक्ट फीचर सपोर्ट दिया गया है। इनमें लगातार 5 घंटों तक का प्लेबैक टाइम और केस के साथ 18 घंटों का टाइम मिलता है। ये ईयरबड्स अमेज़न पर 15,990 रुपए की कीमत में उपलब्ध हैं। लेकिन किसी भी बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर आप इन्हें केवल 12,490 रुपए में घर ले जा सकते हैं। 

Sony WF-C500 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 20 घंटों का प्लेबैक टाइम देते हैं। इसके अलावा ये 360-रिएलिटी ऑडियो और एक बिल्ट-इन माइक के साथ आते हैं। साथ ही इन्हें IPX4 रेटिंग भी दी गई है। अमेज़न अभी इन ईयरबड्स को 3,988 रुपए की दिलचस्प कीमत में पेश कर रहा है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles