Digit.in

Great Indian Festival Sale 2023 का आज पहला दिन, Best ब्रांडेड Tablets पर खुला Offers का पिटारा, लूट लें ये धमाका डील! Tech News

Highlights

Amazon GIF 2023 ढेरों प्रोडक्ट कैटेगरीज़ पर अविश्वसनीय डिस्काउंट्स और एक्सक्लूसिव ऑफर्स लेकर एक बार फिर वापस आ गई है।

Apple 2022 iPad Air M1 को अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 45,998 रुपए में लिस्ट किया गया है।

आइए देखते हैं कुछ बेस्ट-रेटेड स्मार्ट टैबलेट्स को जो ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान उपलब्ध हैं।

Great Indian Festival Sale 2023 का आज पहला दिन, Best ब्रांडेड Tablets पर खुला Offers का पिटारा, लूट लें ये धमाका डील! Tech News

Amazon Great Indian Festival Sale ढेरों प्रोडक्ट कैटेगरीज़ पर अविश्वसनीय डिस्काउंट्स और एक्सक्लूसिव ऑफर्स लेकर एक बार फिर वापस आ गई है। इस सेल के दौरान Apple, Samsung आदि जैसे टॉप ब्रांड्स के टैबलेट्स पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर्स चल रहे हैं।

एक और दिलचस्प अपडेट यह है कि अब आप क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करके 10,000 रुपए तक की छूट और SBI बैंकिंग कार्ड्स का इस्तेमाल करके 10% इन्स्टेन्ट डिस्काउंट पा सकते हैं। आइए देखते हैं कुछ बेस्ट-रेटेड स्मार्ट टैबलेट्स को जो ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान उपलब्ध हैं। 

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (यहाँ से खरीदें)

सैमसंग का यह टैबलेट अमेज़न डील में 35% डिस्काउंट के साथ 19,999 रुपए में मिल रहा है। यह डिवाइस 10.4-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसके साथ बॉक्स में S-Pen भी मिलता है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रन्ट कैमरा दिया गया है। 

Apple 2022 iPad Air M1 chip (यहाँ से खरीदें)

Apple 2022 iPad Air M1 को अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 45,998 रुपए में लिस्ट किया गया है जो इसकी असली कीमत पर 23% की सीधी छूट है। इस टैबलेट में 10.9-इंच की स्क्रीन मिलती है। इसे आप ब्लू, पर्पल, पिंक, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं। 

Xiaomi Pad 6 की असली कीमत अमेज़न पर 41,999 रुपए है लेकिन अभी यह ई-कॉमर्स साइट पर पूरे 38% डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस छूट के बाद डिवाइस की कीमत घटकर केवल 25,999 रुपए हो गई है। परफॉरमेंस के लिए यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसमें 11 इंच की 144Hz डिस्प्ले दी गई है। 

Galaxy Tab S8 की कीमत पर 27% डिस्काउंट दिया जा रहा है यानि अभी आप इस टैबलेट को 66,999 रुपए के बजाए 48,999 रुपए में खरीद सकते हैं। यह डिवाइस 13MP + 6MP रियर ड्यूल कैमरा और 12MP फ्रन्ट कैमरा ऑफर करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 8000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Redmi Pad अमेज़न की इस फेस्टिव सेल में आधी कीमत में मिल रहा है। अभी आप इसे 14,499 रुपए में अपना बना सकते हैं। इस टैबलेट में 10.61-इंच डिस्प्ले दी गई है जो 2K रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस डिवाइस में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रही है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles