चालू है Amazon Great Freedom Festival Sale, इन पॉपुलर स्मार्टफोन पर जबरदस्त छूट, लोगों की पहली पसंद

Amazon की Great Freedom Festival Sale चल रही है. इसमें भारत के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त छूट दी जा रही है. इस सेल में Apple के लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज से लेकर Samsung Galaxy S24 Ultra और OnePlus 13 जैसे हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स तक सभी बजट रेंज के लिए शानदार ऑफर दिए गए हैं.

Samsung Galaxy S24 Ultra पर छूट (खरीदने के लिए क्लिक करें)

खास बात यह है कि इन डील्स के लिए किसी भी तरह की जटिल शर्तें नहीं रखी गई हैं. इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण Samsung Galaxy S24 Ultra है, जो अब ₹1,29,999 की लॉन्च प्राइस से घटकर सीधे ₹79,999 में मिल रहा है. यानी आपको कंपनी के 2024 के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर ₹50,000 की सीधी छूट मिल रही है.

यह फोन न केवल बेहतरीन परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है, बल्कि इसमें Galaxy Note जैसा डिज़ाइन और इनबिल्ट S Pen भी दिया गया है. इसके अलावा बैंक कार्ड ऑफर के साथ आपको यह और भी कम दाम में मिलेगा. इसके लिए आपके पास चुनिंदा बैंक कार्ड होना जरूरी है.

Apple के फोन्स पर भी अमेजन ने बड़ी कटौती की है. iPhone 16e अब ₹49,999 में उपलब्ध है, जो कि इसकी मूल कीमत ₹59,900 से ₹10,000 कम है. वहीं, iPhone 15 भी ₹59,999 की छूट वाली कीमत पर बिक रहा है. इनमें किसी तरह की कोई छिपी शर्त नहीं है, साथ ही बैंक ऑफर्स का फायदा लेकर ग्राहक कीमत को और भी कम कर सकते हैं.

चौंकाने वाली बात यह है कि हाल ही में जनवरी 2025 में लॉन्च हुए OnePlus 13 पर भी फ्लैट ₹7,000 की छूट दी जा रही है. यह फोन अब ₹69,999 की बजाय ₹62,999 में मिल रहा है, जो एक पॉवरफुल फ्लैगशिप फोन की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए एक शानदार मौका है.

मिड-रेंज सेगमेंट में भी ऑफर्स की कोई कमी नहीं है. Realme GT 7 और OnePlus 13R दोनों ही फोन ₹39,999 की बेस प्राइस पर लिस्ट किए गए हैं, लेकिन चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए ग्राहक ₹1,750 तक की अतिरिक्त छूट हासिल कर सकते हैं. खासतौर पर OnePlus 13R, जो लॉन्च के वक्त ₹42,999 का था, इस बैंक ऑफर के बाद और भी किफायती हो जाता है.

बजट खरीदारों के लिए भी विकल्प मौजूद हैं. OnePlus Nord CE 4 Lite, जिसे अपने सेगमेंट का बेस्ट फोन माना जाता है, अब ₹15,999 में मिल रहा है. इस कीमत में ₹1,000 की डायरेक्ट छूट और ₹1,000 का बैंक ऑफर शामिल है.

इसके अलावा Samsung Galaxy M36, Galaxy M06, iQOO Neo 10R और iQOO Z10 जैसे कई अन्य स्मार्टफोन्स पर भी बेहतरीन छूट मिल रही है. फिलहाल Amazon ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि Great Freedom Festival सेल कब तक चलेगी, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह सेल कुछ और दिनों तक जारी रहेगी.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles