Amazon Great Freedom Festival Sale 2023: बहुत जल्द नई धमाकेदार सेल लेकर आ रहा Amazon, ताबड़तोड़ ऑफर्स की होगी बौछार

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023: बहुत जल्द नई धमाकेदार सेल लेकर आ रहा Amazon, ताबड़तोड़ ऑफर्स की होगी बौछार
HIGHLIGHTS

Amazon ने अपनी अगली बड़ी सेल की घोषणा की है जिसका नाम Great Freedom Festival है।

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023 एक 5 दिन का शॉपिंग इवेंट होने वाला है।

यह 5 अगस्त को शुरू होगा और 9 अगस्त को खत्म होगा।

Amazon भारत में सबसे बड़े शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इसे प्रॉडक्ट्स की फास्ट डिलिवरी और कस्टमर सपोर्ट के लिए जाना जाता है। अमेज़न ने हाल ही में Prime Day 2023 Sale आयोजित की थी लेकिन अगर आप उन डील्स का लाभ नहीं उठा सके, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अब कंपनी ने अपनी अगली बड़ी सेल की घोषणा की है जिसका नाम Amazon Great Freedom Festival है। यह सेल अगले महीने शुरू होगी, तो चलिए देखते हैं इसकी कुछ जरूरी डिटेल्स… 

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip 5 vs Motorola Razr 40 Ultra: क्या Samsung का नया फोल्डेबल फोन Motorola के इस धुरंधर को दे पाएगा टक्कर?

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023 एक 5 दिन का शॉपिंग इवेंट होने वाला है। यह भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस से कुछ ही दिन पहले 5 अगस्त को शुरू होगा और 9 अगस्त को खत्म होगा। अगर आप एक प्राइम मेम्बर हैं तो आपके लिए यह सेल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगी। यानि आप अपने मनपसंद प्रॉडक्ट्स को 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से ही डिस्काउंट की कीमतों पर खरीद सकेंगे। 

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023: ऑफर्स और डील्स 

अमेज़न ने अभी ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के ऑफर्स और डील्स के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया है। हालांकि, हम आने वाले कुछ दिनों में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन कंपनी द्वारा कुछ टीज़र्स साझा किए गए हैं। सबसे पहले तो ध्यान दें कि SBI कार्ड यूजर्स को क्रेडिट कार्ड और EMI लेनदेन पर 10% इन्सटेन्ट डिस्काउंट मिलेगा। 

ग्राहकों के पास 5000 रुपए तक का कैशबैक पाने का मौका होगा। इसके अलावा आपको 30 लाख से भी अधिक प्रॉडक्ट्स पर 30% तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। साथ ही अमेज़न बेस्ट-सेलिंग कॉम्बोज़ पर 40% तक की छूट ऑफर करेगा। 

यह भी पढ़ें: LAUNCHED! लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहे Samsung Galaxy Z Fold 5 से उठा पर्दा, इन 5 फीचर्स ने जीता सबका दिल

अमेज़न ने इस साल की Great Freedom Festival Sale के लिए स्मार्टफोंस और एक्सेसरीज़ पर 40% तक के डिस्काउंट्स की घोषणा की है। यहाँ 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 35000 रुपए तक की एक्सचेंज डील्स उपलब्ध होंगी। अभी तक कंपनी ने डील्स की विशेष कीमतों का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन चलिए देखते हैं इस सेल के दौरान कौन से ऑफर्स की उम्मीद की जा सकती है।  

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023

  •  लैपटॉप्स और गेमिंग लैपटॉप्स पर 40% तक की छूट
  •  स्मार्टवॉचेज़ पर 80% तक की छूट 
  •  हेडफोंस, स्पीकर्स और कंप्यूटर एक्सेसरीज़ पर 75% तक की छूट 
  •  टैबलेट्स पर 50% तक की छूट
  •  एलेक्सा, फायर टीवी और किन्डल डिवाइसेज पर 55% तक की छूट 
  •  स्टोरेज डिवाइसेज पर 70% तक की छूट 
  •  स्मार्ट TVs पर 60% तक की छूट 
  •  प्रीमियम TVs पर 55% तक की छूट 

यह भी पढ़ें: बहुत जल्द भारत में आ रहा Samsung Galaxy F34 5G, इस खास फीचर से एक ही शॉट में लेगा 4 फोटोज और 4 वीडियोज़

Amazon Great Freedom Festival सेल ऑफर्स के बारे में हमें अब तक इतनी ही जानकारी मिली है। जैसे ही अधिक डिटेल्स सामने आती हैं, हम आपको आगे के अपडेट्स देते रहेंगे। अगर आप iQOO, Dell या JBL के प्रॉडक्ट्स खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं तो बता दें कि अभी iQOO Quest Days, Dell Days और JBL Brand Week सेल्स चल रही हैं।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo