कूलर बना देगा कमरे को शिमला जितना ठंडा, बस कर लें ये काम, जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना बाद में होगा पछतावा

HIGHLIGHTS

नया एयर कूलर खरीदने से पहले रूम साइज जरूर चेक करें.

Honeycomb Pads और ज्यादा CFM वाला कूलर बेहतर कूलिंग देता है.

कूलर चलाते समय कमरे में वेंटिलेशन होना बेहद जरूरी माना जाता है.

कूलर बना देगा कमरे को शिमला जितना ठंडा, बस कर लें ये काम, जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना बाद में होगा पछतावा

भारत में नौतपा के साथ भीषण गर्मी ने लोगों का हाल खराब कर दिया है. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. ऐसे में बिना एसी या कूलर के रहना मुश्किल होता जा रहा है. हालांकि हर कोई महंगा एसी खरीदना नहीं चाहता, क्योंकि उसके साथ बिजली बिल भी तेजी से बढ़ता है. यही वजह है कि अब बड़ी संख्या में लोग एयर कूलर खरीद रहे हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

लेकिन कई लोग बिना जानकारी के गलत कूलर खरीद लेते हैं और बाद में शिकायत करते हैं कि कूलिंग सही नहीं मिल रही या कूलर सिर्फ गर्म हवा फेंक रहा है. अगर आप भी नया एयर कूलर खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातें पहले से जान लेना बेहद जरूरी है.

रूम साइज के हिसाब से चुनें कूलर

सबसे बड़ी गलती लोग यही करते हैं कि छोटे कूलर को बड़े कमरे में लगा देते हैं. अगर कमरा छोटा है, तो 30 से 50 लीटर टैंक वाला कूलर काफी हो सकता है. वहीं बड़े कमरे के लिए 70 से 80 लीटर टैंक वाला कूलर ज्यादा बेहतर माना जाता है.

बड़ा कूलर ज्यादा एयरफ्लो देता है और बार-बार पानी भरने की जरूरत भी कम पड़ती है. अगर छोटा कूलर बड़े कमरे में लगाया गया, तो कूलिंग कमजोर लगेगी और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

एयरफ्लो और CFM जरूर चेक करें

सिर्फ डिजाइन देखकर कूलर खरीदना बड़ी गलती हो सकती है. कूलर खरीदते समय उसका एयरफ्लो और CFM जरूर चेक करना चाहिए. CFM यानी Cubic Feet Per Minute यह बताता है कि कूलर कितनी हवा बाहर फेंक सकता है. जितना ज्यादा CFM होगा, उतनी बेहतर कूलिंग मिलेगी.

कम कीमत वाले कई कूलर दिखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन उनका फैन कमजोर होता है, जिससे हवा सही तरीके से नहीं पहुंचती.

Honeycomb Pads वाले कूलर ज्यादा बेहतर

आजकल नए कूलर में Honeycomb Cooling Pads दिए जा रहे हैं. ये पुराने Grass Pads की तुलना में ज्यादा बेहतर माने जाते हैं क्योंकि इनसे बेहतर कूलिंग मिलती है और एयरफ्लो भी ज्यादा मजबूत रहता है. इसके अलावा Honeycomb Pads ज्यादा समय तक चलते हैं और मेंटेनेंस भी कम मांगते हैं. वहीं पुराने Grass Pads जल्दी खराब हो जाते हैं और एयरफ्लो ब्लॉक करने लगते हैं.

वेंटिलेशन होना बेहद जरूरी

कई लोग कूलर चलाते समय कमरे के सारे दरवाजे और खिड़कियां बंद कर देते हैं. यही सबसे बड़ी गलती मानी जाती है.

एयर कूलर, एसी की तरह बंद कमरे को ठंडा नहीं करता. उसे सही कूलिंग के लिए वेंटिलेशन चाहिए होता है.

अगर कमरे में हवा आने-जाने का रास्ता नहीं होगा, तो कमरा उमस भरा महसूस होने लगेगा.

इसलिए कूलर को खिड़की के पास रखना चाहिए और कमरे में हल्का वेंटिलेशन जरूर रखना चाहिए.

बिजली बिल और मेंटेनेंस भी ध्यान रखें

कूलर खरीदते समय सिर्फ कूलिंग ही नहीं, बल्कि बिजली खपत और मेंटेनेंस भी देखना जरूरी है.

कम बिजली खर्च करने वाले कूलर लंबे समय में ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं.

इसके अलावा Removable Water Tank और आसानी से साफ होने वाले फिल्टर वाले कूलर ज्यादा सुविधाजनक माने जाते हैं.

गर्मी के दिनों में कूलर लगातार चलता है, इसलिए उसकी सफाई आसान होना भी जरूरी है.

सही कूलर चुनना क्यों जरूरी है?

अगर रूम साइज, एयरफ्लो, Honeycomb Pads और वेंटिलेशन जैसी चीजों का ध्यान रखा जाए, तो कूलर काफी बेहतर कूलिंग दे सकता है. गलत कूलर खरीदने पर न सिर्फ पैसे खराब होते हैं बल्कि गर्मी में राहत भी नहीं मिलती.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile