रिमोट में चेंज कर दें ये वाली सेटिंग AC बन जाएगा ठंडी हवा की सुपर मशीन, शिमला की कूलिंग भी हो जाएगी फेल
भारत की चिलचिलाती गर्मी में एयर कंडीशनर (AC/एसी) हमारा सबसे बड़ा साथी है। लेकिन अगर एसी की कूलिंग कम हो जाए, तो कमरा ठंडा करने की बजाय परेशानी बढ़ाने लगता है। क्या आपके एसी की हवा अचानक कमजोर हो रही है? क्या रिमोट से बार-बार सेटिंग बदलने पर भी कूलिंग नहीं मिल रही? चिंता न करें! एसी (AC) रिमोट की स्मार्ट ट्रिक्स और 2025 की कूलिंग टिप्स की मदद से आप अपने एसी को फिर से शानदार कूलिंग देने वाला बना सकते हैं। ये आसान तरीके न सिर्फ कूलिंग बढ़ाएंगे, बल्कि बिजली का बिल भी बचाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।
एसी (AC) की कूलिंग कम होने के कारण
कई छोटी-छोटी वजहें, खासकर मेंटेनेंस की कमी, एसी (AC) की कूलिंग को प्रभावित कर सकती हैं। यहाँ कुछ मुख्य कारण हैं:
- गलत रिमोट सेटिंग्स: गलत मोड (जैसे फैन या ड्राई) या तापमान सेटिंग्स से कूलिंग कम हो सकती है।
- गंदे फिल्टर: धूल से भरे फिल्टर हवा के प्रवाह को रोकते हैं।
- रेफ्रिजरेंट की कमी: गैस कम होने से एसी (AC) ठंडी हवा की जगह गर्म या सामान्य हवा देने लगता है।
- कंप्रेसर को आराम न मिलना: लगातार चलने से कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है, जिससे कूलिंग कम हो सकती है।
- खराब इंसुलेशन: खुली खिड़कियां या दरवाजे ठंडी हवा को बाहर निकाल देते हैं, जिससे एसी (AC) की कूलिंग का असर कम लगता है।
एसी रिमोट (AC Remote) की 5 पावरफुल ट्रिक्स
आपके एसी (AC) रिमोट में कई स्मार्ट फीचर्स हैं जो जबरदस्त कूलिंग को सक्रिय कर सकते हैं। यहाँ रिमोट सेटिंग्स की 5 बेहतरीन ट्रिक्स हैं।
कूल मोड और तापमान सेटिंग
AC रिमोट पर कूल मोड को दबा दें, इसके अलावा टेम्परेचर को 24-26 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर दें। अगर आप टेमरेचर को 16-18 पर सेट करते हैं तो एसी (AC) और कंप्रेसर पर जोर पड़ता है और बिजली ज्यादा खर्च होती है।
टर्बो/क्विक कूल मोड का उपयोग
ज्यादातर रिमोट्स में टर्बो या क्विक कूल बटन होता है। इसे चालू करें, और एसी (AC) पूरी रफ्तार से कूलिंग देना शुरू कर देगा। लेकिन 15-20 मिनट बाद इसे बंद कर दें।
फैन स्पीड को चेक करें
रिमोट पर फैन स्पीड को ऑटो या हाई पर सेट करें। ऑटो मोड में एसी (AC) कमरे के तापमान के हिसाब से फैन की स्पीड को समायोजित करता है।
स्विंग फीचर का इस्तेमाल
स्विंग या एयर डायरेक्शन बटन दबाकर लूवर्स (हवा के ब्लेड्स) को ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं घुमाएं। ऑटो स्विंग मोड पर रखने से कमरे के हर कोने में हवा पहुंचती है।
टाइमर और स्लीप मोड का उपयोग
रात में स्लीप मोड का इस्तेमाल करना सही राहत है, ऐसा करने से टेम्परेचर धीरे धीरे बढ़त है, इसके अलावा आप टाइमर भी सेट कर सकते हैं, ताकि एसी (AC) 2-3 घंटे बाद अपने आप बंद हो जाए।
एसी (AC) कूलिंग बढ़ाने के लिए मेंटेनेंस टिप्स
रिमोट ट्रिक्स के साथ-साथ एसी (AC) का नियमित रखरखाव भी जरूरी है ताकि कूलिंग बनी रहे। यहाँ कुछ टिप्स हैं।
- फिल्टर की सफाई: हर 2-3 महीने में एसी (AC) फिल्टर को धोकर साफ करें। इससे कूलिंग अपने आप से बढ़ जाती है।
- कमरे का इंसुलेशन: खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। मोटे पर्दों का उपयोग करें।
- सर्विसिंग: साल में दो बार एसी की सर्विस करवाएं। जैसे, गर्मियों से पहले और सर्दियों में एसी (AC) बंद करने से पहले।
- रेफ्रिजरेंट चेक: अगर कूलिंग बहुत कम है, तो टेक्नीशियन से गैस का स्तर जांचने को कहें। गैस खुद से नहीं भरी जा सकती।
- वेंटीलेशन: एसी (AC) की आउटडोर यूनिट को खुली जगह पर रखें।