AC के रिमोट पर होता है ये जादुई बटन, दबाते ही बिजली बिल में आ जाएगी कमी, फिर 24 घंटे कमरे को बनाकर रखेंगे कश्मीर

HIGHLIGHTS

Eco Mode से AC की बिजली खपत कम की जा सकती है

सही तापमान रखने से बिल में फर्क पड़ता है

AC का सही उपयोग ही असली बचत है

AC के रिमोट पर होता है ये जादुई बटन, दबाते ही बिजली बिल में आ जाएगी कमी, फिर 24 घंटे कमरे को बनाकर रखेंगे कश्मीर

AC Tips & Tricks: गर्मी का मौसम आते ही Air Conditioner यानी AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. लेकिन केवल AC का इस्तेमाल ही नहीं बढ़ता है. इसके साथ ही बिजली का बिल भी बढ़ने लगता है. लेकिन अगर AC को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो ठंडक भी मिल सकती है और खर्च भी कंट्रोल में रह सकता है. यानी आप कम बिजली बिल में भी AC का आनंद ले सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसके लिए AC में एक मोड दिया गया है. जिसका उपयोग आप कर सकते हैं. ज्यादातर नए AC में आपको यह मोड देखने को मिल जाता है. इसके लिए आपको रिमोट के पर केवल एक बटन को दबाना है. इसके बाद मोड ऑन हो जाता है और आपको इसका असर बिजली बिल पर देखने को मिलेगा.

Eco Mode का काम

हम यहां बात कर रहे हैं AC के Eco Mode की. AC रिमोट में दिया गया Eco Mode या Energy Saver Mode बिजली बचाने के लिए बनाया गया है. इस मोड में AC का compressor कम स्पीड पर काम करता है, जिससे बिजली की खपत कम हो जाती है. इसके बावजूद कमरे की ठंडक बनी रहती है. यानी यह फीचर आराम और बचत दोनों को संतुलित करने में मदद करता है.

सही तापमान पर रखना जरूरी

अक्सर लोग जल्दी ठंडक पाने के लिए AC को बहुत कम तापमान पर सेट कर देते हैं. लेकिन हर 1°C तापमान कम करने पर बिजली की खपत बढ़ जाती है. विशेषज्ञों के अनुसार 22°C से 26°C के बीच का तापमान सबसे बेहतर रहता है. यह तापमान न केवल आरामदायक होता है बल्कि बिजली की बचत में भी मदद करता है.

Manual जरूर पढ़ें

कई बार AC के साथ आने वाला manual नजरअंदाज कर दिया जाता है. जबकि उसी में सभी मोड्स और फीचर्स की सही जानकारी होती है. कई बार Eco Mode जैसे फीचर्स का उपयोग केवल इसलिए नहीं हो पाता क्योंकि उनकी जानकारी नहीं होती है.

बिजली बचाने के आसान तरीके

  • AC को बार-बार ON/OFF करने से बचें
  • कमरे को अच्छी तरह बंद रखें ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए
  • Fan के साथ AC चलाने से कूलिंग बेहतर होती है
  • AC के फिल्टर्स समय-समय पर साफ करते रहें

AC का इस्तेमाल समझदारी से किया जाए तो यह आराम देने के साथ-साथ खर्च को भी संतुलित रख सकता है. सही सेटिंग्स और Eco Mode का उपयोग इसमें काफी मदद करता है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo