सौ टका खराब हो जाएगा AC, घर से पास नहीं होनी चाहिए ये चीजें, ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज और लग जाता है चूना

HIGHLIGHTS

नाली के पास AC लगाना पड़ सकता है भारी

गैस और नमी से जल्दी खराब होता है AC

सही इंस्टॉलेशन से बढ़ेगी AC की लाइफ

सौ टका खराब हो जाएगा AC, घर से पास नहीं होनी चाहिए ये चीजें, ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज और लग जाता है चूना

अक्सर देखा जाता है कि पूरी सावधानी रखने के बाद भी कुछ लोगों का AC जल्दी खराब हो जाता है या बार-बार समस्या देने लगता है. अगर ध्यान से देखा जाए तो एक कॉमन गलती सामने आती है और वह है AC को नाली के पास लगाना. यह कोई छोटी बात नहीं है. इसके पीछे साफ वैज्ञानिक वजहें हैं, जिनको लोग नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में महंगे रिपेयर का खर्च उठाते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

नाली से निकलने वाली गैस करती है नुकसान

नाली से कई तरह की गैस निकलती हैं, जिनमें मीथेन और हाइड्रोजन सल्फाइड सबसे खतरनाक मानी जाती हैं. ये गैस गंदगी और सड़ने वाली चीजों से बनती हैं. जब ये गैस AC के आसपास की हवा में मिलती हैं, तो धीरे-धीरे उसके मेटल पार्ट्स पर असर डालती हैं. इससे जंग लगने लगता है और पार्ट्स कमजोर हो जाते हैं.

समस्या यहीं खत्म नहीं होती. ये गैस बदबू भी पैदा करती हैं और लंबे समय तक असर रहने पर AC की कूलिंग भी खराब हो सकती है.

नमी और गंदगी का असर

नाली के आसपास की हवा हमेशा गीली और गंदी होती है. यही नमी AC के कंडेंसर कॉइल और बाकी मेटल पार्ट्स पर जमा हो जाती है. इस नमी पर धूल और मिट्टी चिपकने लगती है, जिससे कॉइल की सतह ढक जाती है. जब ऐसा होता है, तो AC की हीट बाहर नहीं निकल पाती और कूलिंग कम हो जाती है.

लगातार नमी रहने से बॉडी में जंग लगने लगता है और वायरिंग में शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बढ़ जाता है. नतीजा यह होता है कि मशीन जल्दी खराब होती है और बिजली का बिल भी बढ़ता है.

सही इंस्टॉलेशन ही असली समाधान

अगर आपके घर का आउटडोर यूनिट नाली के पास लगा है, तो इसे जमीन से कम से कम 4 से 5 फीट ऊपर लगाना जरूरी है. इससे गंदा पानी, कीचड़ और गैस सीधे यूनिट पर नहीं पड़ेंगे.

साथ ही यूनिट के ऊपर मजबूत कवर या शेड लगाना चाहिए, ताकि धूप, बारिश और धूल से बचाव हो सके. ध्यान रखें कि कवर ऐसा हो जिससे हवा का फ्लो बंद न हो.

सर्विसिंग को हल्के में लेना बंद करें

अगर AC ऐसी जगह लगा है जहां गंदगी ज्यादा है, तो सर्विसिंग और भी जरूरी हो जाती है. फिल्टर, कंडेंसर कॉइल और फैन की नियमित सफाई करने से एयर फ्लो बेहतर रहता है और मशीन पर लोड कम पड़ता है. इससे बिजली की खपत भी कम होती है और AC की लाइफ बढ़ती है.

इस स्मार्ट उपाय को न करें नजरअंदाज

AC के कॉइल और बाहरी हिस्सों पर एंटी-रस्ट और वाटरप्रूफ कोटिंग कराना एक अच्छा कदम हो सकता है. इससे नमी और गैस का असर कम पड़ता है और मशीन ज्यादा समय तक सही रहती है. आजकल कुछ कंपनियां पहले से ही ऐसे कोटिंग वाले मॉडल देती हैं, लेकिन अगर आपके पास पुराना AC है, तो भी यह काम कराया जा सकता है.

अगर आप AC को गलत जगह लगा देंगे, तो महंगा ब्रांड भी ज्यादा दिन नहीं चलेगा. नाली के पास AC लगाना एक सीधी गलती है, जिसे लोग समझते नहीं हैं. सही इंस्टॉलेशन और थोड़ी समझदारी से आप हजारों रुपये बचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile