AC का “1 यूनिट” जादुई बटन, दबाते ही कर देगा बिजली बिल आधा! आज ही जान लें इस्तेमाल का तरीका
1 Unit Mode से कम हो सकती है बिजली खपत
तेज कूलिंग नहीं, बैलेंस्ड कूलिंग देता है
सही इस्तेमाल से ही मिलेगा असली फायदा
गर्मी में रातभर AC चलाने का मज़ा अलग होता है, लेकिन महीने के अंत में आने वाला भारी बिजली बिल उसी मज़े को खत्म कर देता है. कई लोग इसी डर से बार-बार AC बंद करते रहते हैं.
Surveyलेकिन AC में एक जादुई “बिल आधा करने वाला बटन” होता है. जिस फीचर को अक्सर “1 Unit Mode” कहा जाता है, वह असल में पावर लिमिटिंग या कन्वर्टिबल मोड का हिस्सा होता है. हालांकि, इसे समझे बिना लोग गलत उम्मीद लगा लेते हैं.
“1 Unit Mode” असल में है क्या?
“1 Unit” का मतलब होता है 1 kWh बिजली खपत. कुछ AC में ऐसा मोड दिया जाता है जिसमें मशीन अपनी पावर खपत को सीमित रखती है.
लेकिन यह समझना जरूरी है कि AC हर घंटे बिल्कुल 1 यूनिट ही खाएगा, ऐसा फिक्स नियम नहीं होता. यह कमरे के साइज, बाहर के तापमान और इस्तेमाल पर निर्भर करता है. कई कन्वर्टिबल AC में इसे “1 Ton Mode” या लो-पावर मोड के रूप में दिया जाता है, जहां 1.5 टन AC अपनी कूलिंग कम करके कम बिजली खर्च करता है.
ऐसे काम करता है फीचर
यह मोड AC के कंप्रेसर और फैन स्पीड को कंट्रोल करता है. इन्वर्टर AC में यह ज्यादा प्रभावी होता है, क्योंकि उसमें कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से स्पीड बदलता है. इस मोड में कंप्रेसर फुल पावर पर नहीं चलता, बल्कि बैलेंस्ड स्पीड पर चलता है. इससे धीरे-धीरे कमरे का तापमान कंट्रोल होता है और बिजली की खपत कम रहती है.

कूलिंग हो जाती है कम
सीधी बात, हां. अगर आप तुरंत तेज ठंडक चाहते हैं, तो यह मोड आपके लिए नहीं है. इसमें कूलिंग स्लो होती है क्योंकि मशीन अपनी पावर सीमित रखती है. अगर कमरे में ज्यादा लोग हैं या बाहर का तापमान बहुत ज्यादा है, तो इसका असर और कम दिखेगा.
कब इस्तेमाल करना सही रहेगा?
- यह फीचर रात में सोते समय सबसे ज्यादा काम का है, जब आपको तेज कूलिंग की जरूरत नहीं होती है.
- छोटे कमरे या हल्की गर्मी में भी यह अच्छा काम करता है.
- अगर आप AC को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं और बिल कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तब यह मोड समझदारी वाला विकल्प है.
क्या हर AC में होता है यह फीचर?
नहीं. यह फीचर हर AC में नहीं मिलता. यह ज्यादातर नए इन्वर्टर या कन्वर्टिबल AC में आता है. कई कंपनियां इसे अलग-अलग नाम से देती हैं, जैसे Eco Mode या Power Saving Mode.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile