AC सर्विसिंग करवाने का है प्लान? पहले जान लें गैस रिफिलिंग की कीमत, मैकनिक नहीं ले पाएगा मोटा पैसा
AC गैस रिफिल हर बार जरूरी नहीं होती
सही कीमत जानना जरूरी है
लीक चेक कराना सबसे पहला कदम
भारत में हर साल गर्मी और तेज हो रही है, और ऐसे में Air Conditioner या AC अब जरूरत बन चुका है. लेकिन जैसे ही सर्विस का टाइम आता है. कई लोगों को एक ही सलाह मिलती है “गैस भरवानी पड़ेगी.” असली सवाल यह है कि क्या हर बार गैस भरवाना जरूरी होता है या नहीं और इसकी सही कीमत क्या होनी चाहिए.
SurveyAC गैस रिफिल की जरूरत कब?
AC में रेफ्रिजरेंट गैस ही असल में ठंडक पैदा करती है. अगर गैस कम हो जाए तो कूलिंग सीधे प्रभावित होती है. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि गैस खुद-ब-खुद खत्म नहीं होती है. आमतौर पर यह लीक की वजह से कम होती है या बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद कम हो जाती है.

कुछ संकेत जो गैस कम होने की तरफ इशारा करते हैं:
- AC चल रहा है लेकिन कमरा ठंडा नहीं हो रहा
- ठंडी हवा की जगह हल्की गर्म हवा आ रही है
- कूलिंग होने में बहुत ज्यादा समय लग रहा है
- पाइप पर बर्फ जम रही है
- बिजली का बिल अचानक बढ़ रहा है
AC गैस रिफिल की सही कीमत
गैस रिफिल की कीमत AC के प्रकार और इस्तेमाल होने वाले refrigerant पर निर्भर करती है.
R22 गैस: 1,800 से 2,200 रुपये तक
R410A गैस: 2,500 से 3,200 रुपये तक
R32 गैस 2,500 से 3,800 रुपये तक
ज्यादातर घरेलू AC के लिए 2,000 से 3,500 रुपये के बीच की कीमत सामान्य मानी जाती है. अगर कोई 4,000 रुपये या उससे ज्यादा चार्ज करता है और स्पष्ट कारण नहीं बताता, तो दूसरा विकल्प देखना बेहतर होता है.

कौन सा रेफ्रिजेरेंट बेहतर?
- R32: नए AC में आमतौर पर यही इस्तेमाल होता है, यह ज्यादा एनर्जी-एफिशियंट और पर्यावरण के लिए बेहतर है
- R410A: कई इन्वर्टर AC में मिलता है और आसानी से उपलब्ध है
- R22: पुराने AC में इस्तेमाल होता है, अब धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है
पैसे देने से पहले क्या ध्यान रखें
- Leak check जरूर कराएं: अगर गैस कम है, तो leak होना लगभग तय है
- Filter साफ रखें: कई बार सिर्फ गंदे filters की वजह से cooling कम होती है
- Different service centres से price compare करें
- सही gas type कन्फर्म करें, गलत गैस डालने से AC खराब हो सकता है
Car AC गैस रिफिल का खर्च
अगर कार का AC सही से काम नहीं कर रहा, तो गैस रिफिल की कीमत आमतौर पर 1,000 से 2,500 रुपये के बीच होती है. हर कूलिंग समस्या का मतलब गैस खत्म होना नहीं होता है. इसलिए जरूरी है कि पहले सही कारण समझें, फिर ही गैस रिफिल कराएं. सही जानकारी होने से अनावश्यक खर्च से बचा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile