ऑनलाइन AC खरीदते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वर्ना पड़ जाएंगे लेने के देने, एक-एक प्वाइंट है जरूरी

HIGHLIGHTS

सही AC चुनना है बेहद जरूरी

गलत टन से बढ़ेगा बिजली बिल

Inverter और 5-Star मॉडल बेहतर

ऑनलाइन AC खरीदते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वर्ना पड़ जाएंगे लेने के देने, एक-एक प्वाइंट है जरूरी

गर्मी शुरू होते ही AC खरीदने का प्लान बन जाता है, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में भारी पड़ सकता है. AC एक लंबी अवधि का निवेश होता है, इसलिए सही मॉडल चुनना जरूरी है ताकि कूलिंग बेहतर मिले और बिजली का बिल भी कंट्रोल में रहे.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Split या Window AC, कौन सा चुनें?

सबसे पहले आपको AC का टाइप तय करना होगा.

  • Split AC बड़े कमरों के लिए बेहतर माना जाता है, खासकर 120 से 200 स्क्वायर फीट के बीच. यह कम शोर करता है और दिखने में भी अच्छा होता है.
  • Window AC छोटे कमरे और कम बजट वाले लोगों के लिए सही रहता है. अगर आपके पास इंस्टॉलेशन के लिए कम जगह है, तो यह ऑप्शन बेहतर हो सकता है.

कमरे के हिसाब से सही Ton चुनना जरूरी

AC खरीदते समय टन का चुनाव सबसे अहम होता है.

  • 120 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए 1 Ton
  • 120 से 180 स्क्वायर फीट के लिए 1.5 Ton
  • 180 स्क्वायर फीट से ज्यादा के लिए 2 Ton

अगर गलत टन का AC ले लिया, तो या तो कूलिंग सही नहीं मिलेगी या बिजली का खर्च ज्यादा होगा.

Inverter AC लेना समझदारी भरा फैसला

  • Inverter AC आजकल ज्यादा लोकप्रिय हैं क्योंकि ये बिजली की खपत कम करते हैं और शोर भी कम होता है.
  • Non-Inverter AC सस्ते जरूर होते हैं, लेकिन लंबे समय में ज्यादा बिजली खर्च कराते हैं. अगर रोजाना इस्तेमाल करना है, तो Inverter AC बेहतर रहेगा.

Energy Rating पर जरूर दें ध्यान

AC खरीदते समय स्टार रेटिंग जरूर देखें.

  • 3-Star AC कीमत और परफॉर्मेंस के बीच संतुलन देता है
  • 5-Star AC महंगा होता है लेकिन बिजली की बचत ज्यादा करता है

अगर लंबे समय के लिए सोच रहे हैं, तो 5-Star AC बेहतर विकल्प है.

जरूरी फीचर्स जो काम आएंगे

आज के AC में कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं जैसे Turbo Cooling, Sleep Mode, Auto Restart और Dehumidifier. ये फीचर्स खासकर भारत की उमस भरी गर्मी में आराम बढ़ाते हैं और उपयोग को आसान बनाते हैं. Copper coil वाला AC जल्दी ठंडा करता है, ज्यादा टिकाऊ होता है और इसकी मरम्मत भी आसान और सस्ती होती है. इसलिए हमेशा copper condenser वाला AC चुनना सही रहता है.

Smart फीचर्स से बढ़ेगी सुविधा

अब कई AC Wi-Fi और AI फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे आप मोबाइल ऐप या वॉइस कमांड से AC कंट्रोल कर सकते हैं. यह फीचर खासकर स्मार्ट होम यूजर्स के लिए फायदेमंद है.

खरीदने से पहले रिव्यू जरूर पढ़ें

अगर आप Amazon या Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म से खरीद रहे हैं, तो यूजर रिव्यू जरूर पढ़ें. कम रेटिंग वाले प्रोडक्ट से बचें और असली फीडबैक पर ध्यान दें. इंस्टॉलेशन और छुपे खर्च को नजरअंदाज न करें AC की इंस्टॉलेशन कीमत में शामिल नहीं होती. इसके लिए 1200 से 2000 रुपये तक खर्च आ सकता है. इसमें पाइपिंग, आउटडोर यूनिट स्टैंड और ड्रेनेज सेटअप का खर्च शामिल होता है.

वारंटी भी है जरूरी

  • कंप्रेसर पर 5 से 10 साल की वारंटी
  • पूरे प्रोडक्ट पर कम से कम 1 साल की वारंटी

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile