अब इस दिन तक फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड, देखें अपडेशन की पूरी प्रक्रिया

अब इस दिन तक फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड, देखें अपडेशन की पूरी प्रक्रिया
HIGHLIGHTS

आधार कार्ड की फ्री में अपडेशन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

अब आप कुछ महीने तक फ्री में अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते हैं।

हालांकि आप आधार कार्ड से जुड़ी कुछ ही चीजों को फ्री में अपडेट कर सकते हैं, इसकी लिस्ट आप यहाँ देख सकते हैं।

Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने एक बार फिर आधार कार्ड धारकों के लिए अपने आधार कार्ड को अपडेट करने और बिना किसी फीस के यानि फ्री में दस्तावेज़ों को ऑनलाइन अपलोड करने की समय समय सीमा बढ़ा दिया है। आधार कार्ड धारकों के पास अब 14 जून 2024 तक का समय Free में अपना Aadhaar Card डेटा अपडेट करने के लिए है। अभी तक की समय सीमा की बात करें तो यह समय सीमा 14 मार्च तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। अब आपको अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने के लिए ज्यादा समय मिल रहा है।

UIDAI के अनुसार, भारतीय निवासियों को जारी 12-अंकीय यूनीक पहचान संख्या Aadhaar, विभिन्न सरकारी सेवाओं और वित्तीय लेनदेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आधार को बायोमेट्रिक्स से जोड़कर, सिस्टम डुप्लिकेट संख्या को रोकता है और धोखाधड़ी आदि की पहचान करने में भी मदद करता है। इसलिए, दस्तावेजों को अपडेट करके, निवासी यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि विवरण अप-टू-डेट हैं और कोई भी आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग नहीं कर सकता है।

किन लोगों को अपडेट करना चाहिए अपना आधार कार्ड?


UIDAI उन व्यक्तियों को सलाह देता है जिन्होंने 10 साल से अधिक समय पहले अपना आधार कार्ड प्राप्त किया, ताकि वे अपनी पहचान (POI) और पते (POA) दस्तावेजों के प्रमाण को अपडेट करें। 5 और 15 साल की उम्र में उनके आधार कार्ड पर बच्चे के बायोमेट्रिक विवरण को अपडेट करना भी महत्वपूर्ण है। यह प्रक्रिया वयस्कों के लिए समान है, जिसमें नाबालिगों के लिए कोई अलग प्रक्रिया नहीं है। इसके अलावा आप बाल आधार कार्ड के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं, यह नवजात शिशुओं के लिए उपलब्ध है।

14 जून, 2024 तक ऑनलाइन फ्री में कैसे अपडेट करें अपनी डिटेल्स

  1. Myaadhaar पोर्टल पर जाएँ: uidai.gov.in/en/
  2. अपने आधार संख्या और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP का उपयोग करके लॉगिन करें।
  3. अपनी प्रोफ़ाइल पर प्रदर्शित अपनी मौजूदा पहचान और अड्रेस डिटेल्स को चेक करें। ।
  4. यदि किसी भी जानकारी को सुधार की आवश्यकता है, तो विशिष्ट दस्तावेज़ (POI/POA) का चयन करें और स्कैन की गई कॉपी (JPEG, PNG, या PDF प्रारूप, 2 MB से कम) अपलोड करें।
  5. एक बार जब दोनों दस्तावेज अपलोड हो जाते हैं, तो अपडेट के लिए अपनी सहमति दर्ज करें।

आधार कार्ड में क्या क्या चीजें फ्री में अपडेट की जा सकती हैं?

  • आप डेमोग्राफिक डिटेल्स को फ्री में अपडेट कर सकते हैं।
  • नाम को फ्री में अपडेट किया जा सकता है।
  • पता भी फ्री में अपडेट किया जा सकता है।
  • जन्म की तारीख/आयु को भी फ्री में अपडेट किया जा सकता है।
  • लिंग/जेंडर आदि को भी फ्री में अपडेट किया जा सकता है।
  • मोबाइल नंबर को भी फ्री में अपडेट किया जा सकता है।
  • अपने मेल एड्रैस को भी फ्री में अपडेट किया जा सकता है।
  • रिश्ते आदि के स्टेटस को भी फ्री में अपडेट किया जा सकता है।
  • इसके अलावा इनफार्मेशन शेरिंग कॉन्सेंट को भी फ्री में अपडेट कर सकते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo