7 सबसे ज़्यादा बिजली बचाने वाले AC जो आपके घर में भर देंगे कश्मीर जैसी ठंडक

AC वैसे तो हमेशा से ही गर्मियों में एक ज़रूरी एप्लायंस रहे हैं लेकिन कुछ लोग अभी भी ऊंची कीमत और मेंटेनेंस के कारण इन्हें खरीदने से कतराते हैं. इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश के कुछ हिस्सों में अपना कहर कुछ ज़्यादा ही दिखाया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी इस साल के लिए एक झिंझोड़ देने वाली गर्मी का प्रेडिक्शन किया है. गर्मी के इस मौसम में अगर आप बिना AC के गर्मियां निकालने की सोच रहे हैं तो इस बार यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए एक बढ़िया कूलिंग करने वोले AC को खरीदने का यह सही मौका हो सकता है.

यहां हम आपके लिए लाए हैं 7 ऐसे AC जो आपके कमरे को कश्मीर जितना ठंडा रखेंगे. इन AC में इन्वर्टर, AI सेंसर्स, कॉपर कंडेंसर कॉइल्स, पावर सेविंग मोड और स्लीप मोड जैसे बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं.

Daikin 1 Ton 5 Star Inverter Split AC (55,500 रुपये)

Daikin के इस AC में ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी आती है जो पूरे कमरे में एक जैसी ठंडक कर देती है. इसके साथ आपको अपने पूरे कमरे में बेहतरीन ठंड मिलेगी. इसमें हेप्टा सेंस टेक्नोलॉजी भी मिलती है जो AC की परफॉरमेंस को बेहतर बनाती है. इसमें DNNS सेल्फ हीलिंग कोटिंग है जो AC को जंग से बचाती है.

LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC (42,990 रुपये)

यह AC अपने 4 वे स्विंग से कमरे की चारों दिशाओं में कूलिंग देता है और इसमें AI इन्वर्टर है जो बिजली की खपत को बचाता है. इसमें स्टेबलाइजर की भी कोई जरूरत नहीं पड़ती और यह एक बेहतरीन AC है. इस AC में 1.5 टन की क्षमता है और इसमें 5.00 किलोवॉट तक कूलिंग देने की भी क्षमता है.

Blue Star 1.5 Ton 5 Star, Inverter Split AC (49,560 रुपये)

Bluestar के इस एसी नमन 5 इन 1 कूलिंग टेक्नोलॉजी मिलती है जो पूरे कमरे में एक बराबर ठंडक कर देता है. इससे आपको अपने पूरे कमरे में अच्छी ठंडक मिलेगी. इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल मिलती है. यह बढ़िया कूलिंग के साथ लो-मेंटेनेंस भी देता है. इस AC में 1.5 टन की क्षमता है और इसमें 13.15 किलोवॉट तक कूलिंग देने की भी क्षमता है.

Lloyd 2 Ton 5 Star Inverter Split AC (53,490 रुपये)

यह AC टर्बो कूलिंग के साथ आता है जो गर्मी से मिनटों में आराम देता है. इसमें 6 इन 1 कूलिंग मोड है जिसे आप अपने हिसाब से बदल सकते हैं. इसमें भी जंग से बचने के लिए कॉपर ट्यूब्स आते हैं. इस AC में 2 टन की क्षमता है और इसमें 6.6 किलोवॉट तक कूलिंग देने की भी क्षमता है.

Hitachi 2 Ton 5 Star Xpandable+ Inverter Split AC (60,999 रुपये)

इस AC में जंग से बचने के लिए कॉपर ट्यूब्स आते हैं. ये AC अपने 4 वे स्विंग से कमरे की चारों दिशाओं में कूलिंग देता है. इस AC में कस्टमाइज़ेबल मोड्स हैं जिनसे ठंडक को कम और ज़्यादा किया जा सकता है. इस AC में 2 टन की क्षमता है और यह 20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट तक की कूलिंग देने की भी क्षमता है.

Panasonic 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC (43,349 रुपये)

Panasonic के इस AC में Wi-fi मिलता है जिससे आप इसे कमरे में कहीं से भी चला सकते हैं. बिजली बचाने के लिए इस AC में 7 इन 1 मोड भी मौजूद है. यह AC गूगल और एलेक्सा के साथ चल सकता है. इस AC में 1.5 टन की क्षमता है और इसमें 17400 ब्रिटिश थर्मल यूनिट तक की कूलिंग देने की भी क्षमता है.

Carrier 1 Ton 5 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC (33,990 रुपये)

यह AC फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर के साथ आता है जो आपको इसे अपने हिसाब से चलाने की पूरी छूट देता है. इसमें PM 2.5 फ़िल्टर भी मिलता है. इसके साथ ही इसमें ज़ंगरोधक कोटिंग मिलती है जो इसे खराब होने से बचाती है. इस AC में 1 टन की क्षमता है और इसमें 3400 किलोवॉट तक की कूलिंग देने की भी क्षमता है.

यह भी पढ़ें: धमाकेदार डिस्काउंट में मिल रहा Redmi Note 14 Pro Plus, समर सेल शुरू होने से पहले सुनहरी डील

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :