कोने में धूल खा रहे पुराने Cooler को बनाएं AC का चचा! तुंरत करें ये 5 जरूरी काम
अब एक चीज आम हो गई है कि लोग कूलर को एक ही सीजन चलाते हैं और जैसे ही थोड़ी सी दिक्कत आती है वैसे ही उसे बंद करके स्टोर रूम में रख सकते हैं। फिर अगली गर्मी में नया कूलर खरीद लेते हैं। लेकिन सच यह है कि कूलर का ठंडी हवा न देना ज्यादातर बार कूलर की गलती नहीं होती बल्कि हमारी अपनी लापरवाही होती है। अगर आपका कूलर भी इस वक्त किसी कोने में धूल खा रहा है तो उसे क्यों न काम पर लगा दिया जाए। यह 5 काम करने के बाद आपका पुराना कूलर एसी को भी मात दे सकता है।
Surveyसबसे पहले कूलर की धूल झाड़िए
Store room में पड़े कूलर से ठंडी हवा चाहते हैं तो आपको सबसे पहले उसे धूल की चपेट से निकालना होगा, इसे साफ करना बेहद ही जरूरी है।

- टंकी का पुराना पानी निकालिए और उसे साफ पानी से अच्छी तरह धोइए
- Fan और अंदर के सभी हिस्सों को साफ कपड़े से पोंछिए
- अगर ज्यादा गंदगी जमी है तो हल्के साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं
बस इतनी सफाई के बाद आप देखेंगे कि कूलर का हुलिया ही बदल जाएगा।
यह भी पढ़ें: गर्मी का नामों निशान हो जाए दूर..घर ले आओ ये 17 हजार की कीमत वाले 5 फ्रिज, गजब के हैं फीचर
Cooling Pads को बदल डालिए
Cooling Pads किसी भी कूलर की जान होते हैं। यही वो हिस्सा है जो हवा को ठंडा करने का असली काम करते हैं। अगर यह पुराने और खराब हो चुके हैं तो कूलर चाहे कितना भी अच्छा हो ठंडी हवा नहीं देगा।

- पुराने और सड़े हुए pads को बिना सोचे बदल दीजिए
- Honeycomb pads लगवाइए क्योंकि यह पानी को ज्यादा देर तक रोककर रखते हैं
- पुरानी घास के मुकाबले Honeycomb pads से कहीं बेहतर cooling मिलती है
यह एक बार का छोटा खर्च है जो पूरी गर्मी काम आएगा। इसके अलावा अपको बार बार हो रही समस्या से भी मुक्ति देने वाला है।
पानी के पंप और पाइप की जांच कीजिए
बहुत बार ऐसा होता है कि कूलर खराब नहीं होता बस पंप काम नहीं कर रहा होता और पानी Honeycomb pads तक पहुँच ही नहीं पाता। इसका नतीजा यह होता है कि गर्म हवा आती रहती है और हम कूलर को कोसते रहते हैं। इसके लिए आपको करना चाहिए, आइए जानें:

- पंप को अलग से निकालकर एक बाल्टी में रखकर टेस्ट जरूर करें
- अगर पानी ऊपर चढ़ा पा रहा है तो पंप सही है
- अगर नहीं चढ़ा पा रहा तो पंप बदलवा दीजिए
- साथ ही सभी पाइप भी चेक कीजिए कि कहीं से कटे या टूटे तो नहीं हैं
यह पूरा काम 10 मिनट का है और इससे आधी समस्या अपने आप ही ठीक हो जाने वाली है।
Fan और Motor को नजरअंदाज ना करें
अगर फैन धीरे घूम रहा है या चलते वक्त आवाज कर रहा है तो घबराइए मत। ज्यादातर मामलों में मोटर जाम होने से ऐसा हो सकता है, इसलिए अगर आप घर पर ही इसे जांच रहे हैं तो थोड़ा तेल डालकर इसे फिर से चलाकर देखें।

- पहले थोड़ा oil डालकर देखिए
- अगर इसके बाद भी fan सही से नहीं घूम रहा तो एक बार mechanic को दिखा दीजिए
- Motor की छोटी सी दिक्कत को जल्दी ठीक कर लेने से बड़ा खर्च बचता है
कूलर को सही जगह पर रखिए
यह सबसे आखिरी और सबसे जरूरी काम है जो ज्यादातर लोग करते ही नहीं हैं। ऊपर के चारों काम करने के बाद भी अगर कूलर सीधी धूप में रखा है तो ठंडी हवा नहीं मिलेगी।

- कूलर को हमेशा छायादार जगह पर रखिए
- जहाँ नेचुरल हवा आती हो वहाँ रखने से कूलिंग और भी बेहतर होती है
- अगर घर में छाया वाली जगह नहीं है तो कूलर के ऊपर कोई शेड लगा दीजिए
अंत में, अगर आप हर 10 से 15 दिन में कूलर की हल्की सफाई करते रहें तो न mechanic बुलाना पड़ेगा न कूलर जल्दी खराब होगा और न ही हर साल नया कूलर खरीदने की नौबत आएगी। तो store room में बंद कूलर को अभी निकालिए यह 5 काम कीजिए और AC को लमलेट करने की तैयारी कर लीजिए।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: AC-Cooler फेल..अभी ट्राई करो ये बाल्टी वाला पंखा, कम पैसों में बिजली भी बचाएगा
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile