कोविड-19 मामलों में फिर तेजी: मोबाइल में जरूर रखें ये 5 ऐप्स, महामारी से रहेंगे कोसों दूर
देश में एक बार फिर कोविड-19 (कोरोना वायरस) के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हर दिन किसी न किसी राज्य में कई नए केस सामने आ रहे हैं, जो बहुत ही चिंताजनक बात है। इस महामारी को रोकने के लिए और अपने साथ-साथ दूसरों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने के लिए हम सबको मिलकर इससे लड़ना चाहिए और कुछ जरूरी कदम उठाने चाहियें।
Surveyऐसे समय में सतर्क रहना और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करना बेहद ज़रूरी हो गया है। स्मार्टफोन की मदद से आप न सिर्फ अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं, बल्कि समय रहते जरूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसे जरूरी मोबाइल ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जो कोविड-19 के दौरान आपकी मदद कर सकते हैं।
आरोग्य सेतु (Aarogya Setu)
सरकार द्वारा बनाया गया यह ऐप कोविड-19 ट्रैकिंग के लिए सबसे अहम है। यह आपके आसपास के संक्रमित लोगों की जानकारी देता है और सेल्फ असेसमेंट फीचर के ज़रिए आपकी जोखिम स्थिति भी बताता है। इसमें वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी और सर्टिफिकेट भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Motorola Razr 60 भारत में हुआ लॉन्च, यूनिक लुक के साथ लाया कई खतरनाक फीचर्स, देखें कितनी है कीमत
CoWIN ऐप
CoWIN ऐप भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका इस्तेमाल कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन, स्लॉट बुकिंग, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड और वैक्सीनेशन की ट्रैकिंग के लिए किया जाता है। इस ऐप की मदद से लोग आसानी से अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर स्लॉट बुक कर सकते हैं और टीकाकरण की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। CoWIN ऐप की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों माध्यमों से यह सेवा उपलब्ध है।
MyGov Corona Helpdesk
यह एक सरकारी WhatsApp चैटबॉट है जिसे भारत सरकार ने कोरोना वायरस से जुड़ी सही जानकारी देने के लिए लॉन्च किया था। इसकी मदद से लोग COVID-19 से जुड़ी सावधानियों, लक्षणों, वैक्सीन जानकारी, टेस्टिंग सेंटर्स, और सरकारी गाइडलाइंस के बारे में आसानी से जानकारी पा सकते हैं। यह चैटबॉट WhatsApp पर काम करता है। बस 9013151515 नंबर पर “Hi” भेजिए और आपको ऑटोमैटिक रिप्लाई में जरूरी जानकारी मिलती है।
MapMyIndia Move
यह ऐप आपको नजदीकी कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर्स, अस्पतालों, वैक्सीनेशन सेंटर्स और ऑक्सीजन सप्लायर्स की लोकेशन दिखाता है। यह GPS आधारित ऐप है जो रियल-टाइम डेटा उपलब्ध कराता है। यह ट्रैफिक अपडेट और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए इस्तेमाल होता है।
सचेत ऐप (Sachet App)
भले ही यह ऐप मुख्य रूप से प्राकृतिक आपदाओं के लिए बनाया गया हो, लेकिन अब इसमें स्वास्थ्य इमरजेंसी अलर्ट और जरूरी सलाह भी जोड़ी गई हैं। यह सरकारी स्रोतों से रियल-टाइम अलर्ट भेजता है और मुसीबत के समय बेहद उपयोगी हो सकता है।
कोविड की नई लहर में इन ऐप्स के जरिए आप समय पर अपडेट रह सकते हैं और जरूरत पड़ने पर मदद भी पा सकते हैं। मास्क पहनें, हाथ धोते रहें और भीड़भाड़ से बचें, और इन ऐप्स की मदद से डिजिटल रूप से भी सतर्क रहें।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile