AI से निर्मित फोटो/वीडियो पहचानने में हो रही दिक्कत, ये रहा तरीका, आजमाकर देखें
OpenAI की ओर से एक नए टूल पर काम किया जा रहा है, जो Sora के माध्यम से निर्मित वीडियो आदि की पहचान कर सकेगा।
इसके अलावा AI of Not के माध्यम से आप आसानी से यह पहचान कर सकते है कि कोई इमेज या ऑडियो AI निर्मित है या नहीं।
Content at scale के माध्यम से आप इमेज पिक्सेल से इमेज की पहचान कर सकते हैं। इसके अलावा पैटर्न आदि से भी इसकी पहचान कर सकता है।
इस समय आप बाजार में या इंटरनेट पर एक शब्द को बड़े पैमाने पर सुन रहे होंगे जिस AI यानि Artificial Intelligence कहा जा रहा है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि 2024 साल AI का ही साल है। ऐसा भी देखा जा रहा है कि बड़ी बड़ी टेक कंपनी जैसे Google, Microsoft, Appke और अन्य भी इंटरनेट पर अपनी AI घोषणाओं से तहलका मचा रही है। ChatGPT के फादर यानि OpenAI की ओर से अभी हाल ही में Sora को पेश किया है।
Sora क्या है?
आइए जाजनते है कि आखिर Sora क्या है, इसके अलावा यह कैसे काम करने वाला है। असल में Sora एक AI tool है जिसकी मदद से आप Videos का निर्माण कर सकते हैं। यह सोचने में भी कितना अद्भूत लगता है कि आप बिना किसी मेहनत के एक वीडियो का निर्माण कर सकते हैं। हमने Sora पर जाकर देखा है कि मात्र एक प्रॉम्प्ट के माध्यम से किस तरह की रियल वीडियो का निर्माण किया जा सकता है। हालांकि इसके अलावा भी Internet पर इस समय बहुत से AI टूल सामने आ रहे हैं जिनके माध्यम से AI Image का निर्माण किया जा सकता है। हालांकि कुछ इमेज आदि को पहचाना जा सकता है हालांकि कुछ इतनी रियल होती हैं कि आपको इनकी पहचान करने के लिए एक टूल की जरूरत होती है।
कैसे AI से निर्मित इमेज या वीडियो की पहचान करें?
यहाँ मैंने आपके लिए कुछ टूल्स का जिक्र किया है, जिनकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से एक इमेज या वीडियो की पहचान कर सकते हैं। हालांकि दुर्भाग्य की बात है कि वीडियो की पहचान करने के लिए मात्र एक ही टूल इंटरनेट पर मिलता है लेकिन इमेज की पहचान के लिए आपको कई टूल मिल जाने वाले हैं। आइए जानते है कि आखिर आप किन टूल्स की मदद से AI इमेज और वीडियो की पहचान कर सकते हैं।
OpenAI Video Detecting Tool (अपकमिंग)
अभी हाल ही में हम जानते है कि OpenAI की ओर से Sora को पेश किया गया है। हालांकि इसके लॉन्च के साथ ही ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी की ओर से एक ऐसे टूल पर काम किया जा रहा है जो AI वीडियो की पहचान कर सकता है। इस आगामी टूल को Sora में ही जोड़ा जाने वाला है। अगर आप Sora की ओर से निर्मित वीडियो आदि को देखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए X (Twitter) Post को देख सकते हैं।
AI or Not
इस टूल की मदद से किसी भी इमेज या ऑडियो की पहचान की जा सकती है कि आखिर यह AI के माध्यम से निर्मित है या नहीं। अगर आप इनकी पहचान करना चाहते हैं तो आपको इस टूल की आधिकारिक वेबसाइट पर साइन अप करना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर जाना है। यहाँ आपको जिस किसी भी इमेज या Audio की आप पहचान करना चाहते हैं उस फाइल को यहाँ ड्रैग करना है। अब यह आपको बता देने वाला है कि आखिर यह AI द्वारा निर्मित है या नहीं।
Content at Scale
यह टूल Image Pixels के माध्यम से इमेज की पहचान करने में सक्षम है। हालांकि इसके अलावा यह इमेज की स्मूदनेस इसके अलावा इमेज के पैटर्न आदि को भी देखकर बता सकता है कि जो इमेज आपने यहाँ दिया है, वह AI से निर्मित है या नहीं। हालांकि इस टूल के लिए आपको कोई अकाउंट क्रीऐट करने की जरूरत नहीं है। आप इस टूल को ऐसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको होम पेज पर जाकर इसे इस इमेज की जानकारी देनी होगी।
Illuminarty
इस AI tool को इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपको गेट स्टारटेड पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको उस फाइल को अपलोड या ड्रैग करना है, जिसके बारे में आप जानकारी लेना चाहते हैं। बस इतना करने पर ही आपको सभी परिणाम मिल जाने वाले हैं।